lucknow, Uttar Pradesh: देश में यह प्रथम मौका है जब भारतीय सेना में जनरल ड्यूटी पर महिलाएं सेना के जवान के रूप पर तैनात होंगी। लखनऊ के कैंटोनमेंट के AMC मैदान में बहुत अभिक संख्या में बुधवार को महिला अभ्यर्थी सेना भर्ती फिजिकल टेस्ट और दौड़ में भाग लेने पहुंची।
इससे पहले कभी ऐसा नही हुआ है केवल ऑफिसर रैंक पर ही सेना में महिलाओं की भर्ती होती थी। पूरे देश से आई महिला अभ्यर्थी कैंटोंमेंट के मैदान में यह परीक्षा क्लियर कर देश की रक्षा में जाना चाहती है।
आर्मी अफसर सुरेंद्र सिंह यादव का स्प्ष्ट रूप से कहा है कि यह प्रथम अवसर है जब मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की तैनाती सेना के जवान के रूप पर की जाएगी। यह सुनहरा अवसर लखनऊ को हासिल हुआ है जहां पर इनकी ट्रेनिंग के साथ भर्ती किया जाएगा।
Women recruitment rally for Corps of Military Police of #IndianArmy begins in #Lucknow today, more than 4 thousand ladies arrives for recruitment from UP & Uttarakhand pic.twitter.com/SgQ8GInbJg
— Neeraj Rajput (@neeraj_rajput) September 12, 2019
आर्मी अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया हैं कि करीब 6000 के आसपास महिलाओं की दौड़ हुई है और अब Long जंपिंग की जा रही है। जिसके बाद उनकी और प्रकिया और परीक्षाएं को क्लियर कर आर्मी में सम्लित किया जाएगा।



