उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और भाषण को सुनकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी पसीना छूटने लगा है। पाकिस्तान इतनी गरीबी हालात में है कि उसके पास पसीना पोछने के लिए भी कुछ नही है।
लोकसभा चुनाव 2019 में अंतिम सातवें चरण के मतदान से पूर्व रविवार को उतरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया के रसड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश के संसदीय क्षेत्र में भाषण दे रहे हैं, लेकिन गर्मी का माहौल तो पाकिस्तान में बन रहा है। भाषण सुनकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पसीना निकल रहा है।
भाजपा उमीदवारों के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जैसे, एक मामा जेल में सजा काट रहा है वैसे ही आने वाले समय मे बहुत सारे भष्टाचारी लोग जेल की हवा खाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में आतंकियो के आतंकवाद का खात्मा करना है। पूरी तरह से नष्ट कर देना है आतंकवाद को। भारत को आतंकवाद मुक्त बनाने है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी तो सिर्फ मामा ही जेल की हवा कहा रहे है इन्हें ये भी डर लग रहा है कि अब कहीं मामा के साथ हमको भी जेल की हवा खानी पड़े।इस डर से जी रहे है भष्टाचारी। गठबंधन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, भारत को उन्नती को देख समाज वादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हैरान हो रही हैं।
प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ लेकर सबका कल्याण किया है।बिकास की हर राह दिखाई है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक बार फिर से जाति की राजनीति करने वाले लोग आपके सामने नजर आ रहे हैं। लेकिन आप सब से ये विनती करने आया हूं कि जाति की राजनीति को समाप्त करें।
आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर छठे चरण के समय लोगों से मतदान करने की गुजारिश की है। जैसे रामचरितमानस में सात खण्ड हैं। लोकतंत्र के महाकुंभ में भी सात चरण हैं। सुंदर कांड के लंका कांड में प्रभु श्रीराम ने रावण को पराजय कर।बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की।छठे चरण में देश को रावण जैसी बुराई फैलाने वालों से आजादी दिलाना है।



