Photo & News Video Countesy: Zee News On Twitter
लोकसभा चुनाव 2019 के बीच मध्यप्रदेश में कर्जमाफी को लेकर बहुत तेज सियासत की जंग चल रही है। कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस अपने वोट बटोरने में नजर आ रही है। कांग्रेस ने तो किसानों को भी नही छोड़ा है उनको ही आधार बनाकर वोट मांग रही है। कर्जमाफी का झूठा झांसा देकर किसान को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित कर रही है। लेकिन भाजपा इसको लेकर सरकार की कड़ी आलोचना कर रही है।
कर्जमाफी को लेकर भाजपा किसान का साथ दे रही है। उनके न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। किसान स्वम कांग्रेस नेताओं और राज्य सरकार के सामने कर्जमाफी की पोल खोल रहे है।कर्जमाफी को लेकर किसान कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे है। उनकी गलती दिखाने में किसान पीछे नही हट रहे है।यह मुद्दा गुना का है।
जिसमे एक वीडियो को देखकर से सभी हैरान है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में कर्जमाफी को लेकर किसान अपना गुस्सा रोक नही पाया। किसान के गुस्से की सारी का सीमा का उल्लंघन हो गया है। उसने राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई है। चकित होने की बात तो ये है कि यह मुद्दा तब सामने आया है जब वोटिंग एक दिन बाद होनी है।
इस मुद्दे के बाद कांग्रेस जमकर बौखला गई है।कांग्रेस को ये डर सताने लगा है, कि कही इस मामले से नुकसान न हो जाये पार्टी को। इसलिए इस मामले को दवाने में लगी है कांग्रेस सरकार। शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इसी के चलते सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के करोद में जानसभा करने गए थे।
इस समय जैसे ही सिंधिया ने सरकार का तारीफ करते हुए कर्ज माफी की बात की तो वहां खड़ा एक किसान जमकर भड़क उठा। गुस्से से भरे किसान ने सिंधिया के सामने कर्जमाफी को झूठा बोलते हुए उसकी सरकार का विरोध प्रदर्शन करने लगे। किसान ने वहां लगे कैमरे के सामने ही बोलना प्रारम्भ कर दिया कि दो लाख रुपये की कर्ज माफी कहां हुई और किसकी हुई है?
मेरे घर तीन बार पुलिस कर्ज वसूलने के लिए आ चुकी है। हद तो तब हो गई जब किसान ने सिंधिया के सामने कर्जमाफी की विनती की तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान का मुंह बंद करने का हर सम्भव प्रयास किया जब वह नहीं माना तो उसे घसीटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने खड़े कर दिया।
…जब एक किसान ने कर्जमाफी को लेकर सिंधिया से मांगा जवाब, बदले में मिला 'धक्का' #AbkiBaarKiskiSarkar pic.twitter.com/bGPqOC2NSo
— Zee News (@ZeeNews) May 11, 2019
MP Farmer Says loan waiver in MP a lie in front of Jyotiraditya Scindia
सिंधिया ने किसान को शांत रहने की चेतावनी दी और कहा कि जब बोलने को कहूँगा तब बोलना अभी चुपचाप खड़े रहो। सिंधिया किसान को नीचे बैठाने लगे लेकिन किसान नीचे बैठने को ready ही नहीं था।किसान बैठकर राज्य सरकार को बदुआ देता रहा और लगातार बोलता ही रहा।गुस्से से भरा किसान शांत नही हुआ।।इस पूरे मुद्दे से गुस्साये और भी किसान खड़े हो गए जिन्हें बाद मे बहला फुसलाकर बैठा दिया।



