अमेरिका में पढ़ी IAS की गोल्‍फर बेटी, गाय पालन-खेती करती है, बनी प्रेरणास्त्रोत

0
962
Vaishnavi Sinha started cow farming and organic farming. America return IAS daughter doing cow farming and organic farming: Ek Number News

Noida: बेटियां घर की रौनक होती हैं और माता-पिता के दिल के बेहद करीब भी होती हैं। घर में रहते हुए ग़ैरों की तरह होती हैं, बेटियाँ धान के पौधों की तरह होती हैं। UP के लखनऊ की रहने वाली IAS अफसर की बेटी वैष्णवी सिन्हा अमेरिका से डिग्री लेने के बाद भारत में गाय पाल रही हैं और जैविक खेती कर रही हैं, देशवासियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

वैष्णवी 5 साल से ज्यादा समय अमेरिका के शिकागो में रही। उन्होंने प्रोफेशनल तौर पर गोल्फ खेला, लेकिन अब भारत लौटकर वह गाय पाल रही हैं और जैविक खेती करके लोगों को खेती के प्रति बढ़ावा दे रही हैं। इससे भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है।

IAS अफसर की बेटी है

IAS ऑफिसर आलोक सिन्हा की बेटी वैष्णवी का जन्म 6 दिसंबर 1990 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने DPS नोएडा से 2008 में 12वीं पास की और आगे की पढ़ाई के लिए शिकागो की परड्यू यूनिवर्सिटी चली गईं। वहां पांच साल तक पढ़ाई की, साथ में गोल्फ की प्रैक्टिस भी करती रहीं। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिका में ही दो साल तक प्रोफेशनली गोल्फ खेला। 2015 में वैष्णवी शिकागो से वापस भारत वापस आई।

जैविक खेती का प्लान कहां से आया

एक दिन परिवार के साथ खाना खाते समय वैष्णवी के पापा ने उन्हें कुछ हटकर काम करने की नसीहत दी। क्योंकि उनके पिता को देसी गाय बहुत पंसद थी, इसलिए उन्होंने गाय खरीदकर बिजनेस करने को कहा। फिर वैष्णवी ने परिवार की UP में मौजूद 40 एकड़ से ज्यादा जमीन ली और 2017 में 10 गायें खरीदी। साथ ही जीरो बजट ऑर्गेनिक फार्मिंग का काम करना प्रारम्भ कर दिया।

अभी उनके पास पास 21 गायें हैं, जो हर रोज 50 से 60 लीटर दूध देती हैं और गाय के गोबर से खाद बनाकर उसी से जीरो बजट प्राकृतिक खेती करती हैं। वैष्णवी ने 2018 में 120 गायें पालने का विचार रखा था। साथ ही 1.4 करोड़ रुपए टर्न ओवर का भी Target रखा था। आज उन्होंने आपने मुमकिन को हासिल कर लिया है। उनके पिता के सपने को साकार कर देश के लिए मिसाल बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here