देश के हीरो सोनू सूद से यूजर ने सैलून भेजने की मदत मांगी, तो मिला ज़बरदस्त रिप्लाई: Sonu Sood Rocks

0
588

Mumbai/Maharashtra: कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन के बीच फसे प्रवासी मजदूर बहुत दिक़्कतों का सामना कर रहे हैं। इन सभी मुश्किल हालातों के बीच कई लोग उनकी मदद को आगे आए हैं। इन लोगों में एक नाम बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का भी है। सोनू सूद जो फिल्मो में विलेन केरूप देखे गए हैं, वे असल में एक हीरो निकले। हजारों मजदूरों की सहायता की हैं। अब तब कई हज़ार मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं। उन्होंने ेल मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि हम हमारे उन मजदूरों को जिन्होंने हमारे घर और ऑफिस बनाए हैं। उन्हें ऐसे सड़कों पर नहीं छोड़ सकते। आज पूरा देश सोनू सूद को सलाम कर रहा है।

सोनू सूद मुंबई से लगातार प्रवासि श्रमिकों को उनके घर भेज रहे हैं। सोनू अपने इस काम को और बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें इसके लिए उनकी टीम ने मिलकर टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साँझा की। बुधवार को बिहार के लिए रवाना की गई बसों के यात्रियों से सोनू ने वापसी की अपील भी की है।

आपको बता दे की इस टोल फ्री नंबर के बारे में सोनू ने एक मीडिया एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा की मेरे पास रोज हजारों कॉल्स आ रहे थे। मेरे परिवार और दोस्त सारा डाटा इकट्‌ठा कर रहे थे, तब हमने देखा कि ऐसे कई लोग हैं, जो हम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए हमने कॉल सेंटर खोलने का सोचा, यह टोल फ्री नंबर है। हमारे पास एक टीम है, जो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हमें नहीं पता हम कितनों की मदद कर पाएंगे, लेकिन हम कोशिश करेंगे।

इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू से पार्लर तक पहुंचाने के लिए कहते हुए ट्वीट किया की कृप्या मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। इस पर सोनू सूद ने बहुत ही शानदार जवाब दिया है। उनका ट्वीट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोनू सूद से मज़ाक करते हुए ट्विटर यूजर ने कहा, “सोनू सूद क्या आप मदद कर सकते हैं। ढाई महीने से मैंने पार्लर नहीं देखा है। कृप्या मुझे सैलून तक पहुंचा दीजिए। केवल मजाक कर रही थी। आप एक सच्चे हीरो हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।” जिसपर सोनू सूद ने भी मज्ज़ाक में जवाब दिया की, “सैलून जाकर क्या करोगे। सैलून वालों को तो मैं गांव छोड़ के आ गया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो”। अब अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया जिसमे सोनू बस में बैठे यात्रियों से पूछ रहे हैं कि वे कहां जा रहे हैं। रिप्लाई मिलने पर उन्होंने यह भी कहा कि वापस जरूर आना। सभी बसों को अपने समक्ष सैनिटाईज करवाने के बाद उन्होंने लोगों को मास्क पहने रहने की सलाह भी दी। अब तक सोनू मुंबई से लगभग 12000 प्रवासी लोगों को बिहार, झारखंड, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पहुंचा चुके हैं।

सोनू सूद के काम की तारीफ करते हुए अजय देवगन ने भी एक ट्वीट किया। अजय देवगन ने कहा की प्रवासियों को सुरक्षित उनके घर वापस भेजने का जो संवेदनशील काम आप कर रहे हैं, वह अनुकरणीय है। आपके लिए और ज्यादा दुआएं सोनू। रिप्लाई देते हुए सोनू ने लिखा की धन्यवाद भाई, आपके शब्दों से मुझे और साहस मिला है। अब इन लोगों को उनके परिवार से मिलाने और ज्यादा मेहनत से काम करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here