UP PCS 2017 का परिणाम घोषित, प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला ने टॉपर बनकर रचा इतिहास।

0
1850
Amit Shukla UP PCS Topper
UPPSC declared uppcs 2017 result amit Shukla topper. UP PCS Result 2017 final result declared Pratapgarh Amit Shukla is the top.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2017 में प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला ने टॉप स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम गर्व से रोशन कर दिया है। अमित शुक्ला 2016 में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर की Post पर चुने गये थे, नौकरी करने के साथ- साथ पढ़ाई कर उन्होंने यह Success हासिल की है। अमित की मां कुंडा सीएचसी में एएनएम के Post पर तैनात हैं, जबकि पिता प्राइवेट नोकरी करते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के टॉपर अमित शुक्ला कुंडा के हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहना पुर गांव के निवासी हैं। अमित शुक्ला की प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा प्रयागराज फाफामऊ स्थित गंगागुरूकुलम स्कूल में हुई। अमित शुक्ला इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद से भोपाल से BTech किया, इसके पश्चात हीरो मोटर कार्प में 6 महीने की नोकरी भी की। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे। साल 2016 में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर की Post पर सलेक्ट हो गए।

गुरुवार को PCS 2017 का अंतिम Result घोषित कर दिया। इस भर्ती में 22 डिप्टी कलेक्टर और 90 डिप्टी SP समेत पीसीएस संवर्ग के 27 प्रकार के 676 Post पर चयन किया गया है। अमित शुक्ला ने PCS 2017 में टॉप किया है। वह कुंडा (प्रतापगढ़) के खिलहनपुर मलाका रजाकपुर निवासी उमाकांत शुक्ला के पुत्र हैं।

प्रयागराज के एडीए कालोनी नैनी निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा के बेटे अनुपम मिश्रा को दूसरा स्थान मिला है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के सदर बाजार स्थित बेल्हा देवी रोड निकट कुमार पैलेस निवासी राज नारायण पांडेय की बेटी मीनाक्षी पांडेय हैं।

मीनाक्षी PCS 2017 में महिला वर्ग की टॉपर भी हैं। श्रावस्ती के रामपुर पैंडा निवासी हृदय राम उर्फ रामजी पाठक के पुत्र शत्रुध्न पाठक को चौथा और मुरादाबाद के शक्तिनगर निवासी नृपेंद्र सिंह की पुत्री निधि दोड़वाल को पांचवां स्थान हासिल हुआ है।

कुंडा के किलहनापुर मलाका रजाकपुर निवासी अमित शुक्ला ने PSC परीक्षा मेें पहला स्थान हासिल किया है। अमित के पिता उमाकांत शुक्ल निजी पैथालॉजी में काम करते हैं, जबकि मां क्षमा शुक्ला खिदिरपुर कुंडा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। अमित की सफलता से पूरे गांव में जश्र का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here