अनोखा टोपर, जिसने 720 में 720 अंक लाये, नेटफ़्लिक्स और प्राइम फिल्मे देखी और रोज़ किया यह काम

0
1483
Mrinal Kutteri NEET UG 2021
Unique Study Strategy of NEET All India Rank 1 holder Mrinal Kutteri in Hyderabad. Mrinal Kutteri from Secunderabad on securing All India 1st Rank in NEET UG 2021 Examination and Scoring 720 out of 720 Marks.

Photo Credits: Twitter

Delhi: अगर आपको किसी परीक्षा में सफलता हासिल करनी है, तो आपको किसी न किसी टोपर की प्रेरणादाई स्टोरी जरूर पढ़नी और जाननी चाहिए। इससे आपको लगन से मेहनत करने का मोटिवेशन मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे टोपर से मिलवाने जा रहे हैं। इनकी कहानी और स्ट्रैटजी जानकार आपको बड़ी हैरानी होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA ) अर्थात NEET 2021 के परीक्षा परिणाम हाल ही में आये है। अनेक लोगो को इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। हैदराबाद के मृणाल कुट्टेरी (Mrinal Kutteri) ने देशभर में इस एग्जाम में टॉप किया है। NEET UG के तीनों टॉप कैंडिडेट्स को 720 में 720 अंक हासिल हुए है।

अब अगर टॉपर्स से आप पूछेंगे की वे कैसे पढ़े और कटा पढाई की स्ट्रेटेजी रही, तो लगभग आपको एक जैसा की उत्तर मिलेगा। वे यही कहते हैं कि 11-14 घंटे हर दिन पढाई की और मोबाइल, TV, सोशल मीडिया और खेल कूद से दूर हो गए। लेकिन मृणाल की कहानी और स्ट्रेटेजी (Strategy) अलग है।

NEET-2021 टॉपर मृणाल का कहना है कि उसने 2.5 साल NEET की तैयारी की और इस वक़्त नेटफ़्लिक्स, प्राइम पर फिल्मे और वेब सीरीज़ देखी। उन्होंने मीडिया में बताया की उन्हें टीवी शोज़ से प्रेरणा मिलती है। ऐसा करना उनके लिए बहुत फायदेमंद है।

टोपर मृणाल एक अख़बार को बताया की वे टॉपर्स के इंटरव्यू पढ़कर सोच में पड़ जाते थे की वो लोग बताते है कि वो डेली 12 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया की आपदा के वक़्त जब मैं घर पर था, तब मेरे पास फ़ोन, टीवी और लैपटॉप तीनों चीज़ें थी। इनसे मेरा ध्यान भटकता था और मुझे ख़ुद को पढ़ाई की ओर कंसन्ट्रेट करना होता था। फिर मैं रोज़ 4 घंटे पढ़ाई करता और बाकि वक़्त कुछ और करता।

मृणाल (NEET 2021 Topper Mrinal Kutteri) ने अपना मन फ्रेश करने के लिए फिल्मे और वेब सीरीज भी देखी। उनका NEET की परीक्षा देने का तरीका भी यूनिक था। अधिकतर स्टूडेंट्स या टॉपर्स सबसे पहले बायलॉजी सेक्शन अटेम्प्ट करते हैं, मृणाल ने सबसे लास्ट में बायलॉजी सेक्शन अटेम्प्ट किया था।

मृणाल ने NEET एग्जाम में सबसे पहले Physics सेक्शन सॉल्व किया था। उन्होंने बताया की मुझे लगा कि ये सेक्शन में तभी अच्छा कर सकता हूं, जब मेरे पास अधिक वक़्त हो। मेरे लिए बायलॉजी आसान थी और मैं उसमें कम समय में भी अच्छा कर सकता था। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट भी सेट हो गया।

मृणाल ने अख़बार को बताया की उनकी किस्मत काफी अच्छी रही और मेरे माता-पिता और टीचर्स ने मुझ पर कभी दबाव नहीं डाला और मुझे अपने पढ़ाई के तरीके को बदलने को नहीं कहा। मुझे कभी दूसरे को कॉपी करने को नहीं कहा गया। मेने मेरी ही स्ट्रेटेजी फॉलो की।

आपको बता दें की मृणाल 11वीं कक्षा से ही NEET की तैयारी में लग गए थे। मृणाल को 12वीं की परीक्षा में 88.6% अंक मिले थे। महामारी और आपदा की वजह से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ा और इसी से उन्हें मोटिवेशन भी मिला। मृणाल ने बताया, “डॉक्टर्स को देखकर मुझे बहुत प्रेरणा मिली। मैंने भी उनकी तरह बनने के लिए पक्का मन बना लिया था।” बता दें की मृणाल AIIMS, दिल्ली से पढ़ाई करना चाहते हैं। अब वे टोपर (Topper Of NEET UG 2021) हैं, तो ऐसे में वे अपने मन का संसथान चुन सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here