
File Photo Credits: Twitter
Mumbai: देश की जनता का तेल इस महंगे पेट्रोल ने निकाल दिया है। फिलहाल पेट्रोल और डीज़ल के दाम (Petrol and Diesel Price) कम होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे है। फिर भी जिसे सफर करना है और काम के सिलसिले में अप-डाउन करना है, वह अपनी जेब ढीली करते हुए महंगे पेट्रोल को वहन कर रहा है। यह एक मजबूरी है।
अब देश विदेश में अल्टरनेटिव फ्यूल के नए अवसर बाज़ार में आने लगे हैं। ऐसे में अब लोग E-Bike और E-Scooty की तरफ आकर्षित होने लगे है। अब आपके स्कूटर के लिए CNG किट मार्केट में आ गया है। जो आपके लिए बेहद ही फायदेमंद है।
एक तरफ जहां पेट्रोल की कीमत 118 रुपये प्रति लीटर है, तो वहीं CNG की कीमत लगभग 47-49 रुपये प्रति लीटर तक है। सीएनजी किट के बाद स्कूटर भी 80 किलोमीटर तक का एवरेज दे देती है। ऐसे में CNG KIT लगाकर स्कूटर चलाने वालों के लिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी इस लेख में मिल जाने वाली है।
एक कंपनी ने स्कूटर के लिए सीएनजी किट लॉन्च की है
फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक़ भारत में अभी कोई भी कंपनी स्कूटर में सीएनजी किट लगाकर नहीं बेच रही है। ऐसे में लोवाटो (Lovato) नाम की एक कंपनी है, जिसने स्कूटर के लिए सीएनजी किट (CNG Kit For Scooty) को बाज़ार में लेकर आई है और इसकी शुरुआत होण्डा के एक्टिवा (Honda Activa) स्कूटर से की गई है। यदि किसी के पास होण्डा की एक्टिवा गाडी हैं, तो वह सीएनजी किट लगवा कर इसका फायदा उठा सकता है।
Salient Features of a Two-wheeler CNG kit
•2 CNG Cylinders with CNG capacity of 1.2 to 1.4 kgs (0.6 to 0.7 kg in each cylinder)
•120- 130 km on a full tank with avg. 90 km/kg
•Approx. cost per km ₹0.60 paise (approx.) pic.twitter.com/R5YOF2yPuT— Lovatogas – Mumbai (@LovatogasMumbai) January 18, 2018
Lovato कंपनी की Two-wheeler CNG kit को एक्टिवा गाडी में केवल 15 हजार रुपये के खर्च पर लगवा सकते है। यह अब तक की सबसे कम कीमत की CNG Kit है। अगर आप डेली नार्मल स्कूटर चलाते हैं, तो यह लागत एक साल में ही आप वसूल कर लेंगे। इसके बाद आपका पैसा भी बचने लगेगा। रोज़ मार्किट जाने और सिटी में सफर करने के लिए यह सही माध्यम है।
आपकी स्कूटी पेट्रोल और CNG-Kit दोनों से चल सकेगी
कुछ लोगों के मन में यह विचार आ रहा होगा की होण्डा की एक्टिवा मे सीएनजी किट (Lovato CNG Kits) लगाने के बाद वह पेट्रोल से नहीं दौड़ेगी। आपको बता दें कि इसे लगवाने के बाद यह पैट्रोल से भी चल सकेगी, क्योंकि CNG किट लगाते समय इसमें एक स्विच लगाया जाता है और इसकी मदत से आप अपनी मर्जी के मुताबिक़ सीएनजी या पेट्रोल से अपनी एक्टिवा चला सकते हैं।
CNG two wheelers will be retro-fitted with CNG kits manufactured by Lovato has been approved by ICAT Gurgaon and ARAI,Pune respectively pic.twitter.com/yxN4YWABb8
— Lovatogas – Mumbai (@LovatogasMumbai) July 13, 2017
आपकी एक्टिवा गाडी में CNG Kit लगाने में केवल 4 घंटे का वक़्त लगेगा। इस प्रोसेस में एक्टिवा में आगे 2 सिलेंडर लगाकर बाद में उसे ब्लैक प्लास्टिक से कवर कर दिया जायेगा। इसके अलावा सीट के नीचे CNG किट को ऑपरेट करने वाली मशीन को लगाया जायेगा। फिर आप एक बटन के ज़रिये CNG Kit इस्तेमाल कर सकेंगे।
Use Lovato Activa CNG Kit – Eco-friendly, Safer, convenient and economical. Use #MYLOVATO Reliable CNG Fitting Centre Call Now 7715895555 pic.twitter.com/GoIiBonSqH
— Lovatogas – Mumbai (@LovatogasMumbai) July 7, 2017
इस कंपनी की CNG किट लगाने के बाद यदि आप एक्टिवा को CNG किट से चलाते हैं, तो इसकी स्पीड कम हो जाती है। इससे किसी अन्य गाडी को ओवरटेक करने में आपको थोड़ी दिक्कत आ सकती है। बता दें की CNG किट वाला सिलेंडर 1.2 KG का होता है। इसे एक बार फुल भरने के बाद यह 120 से 130 किलोमीटर तक की यात्रा करवा देगा। रोज़ मर्रा के काम और आने जाने के लिए यह एक सस्ता और बेस्ट ऑब्शन है।



