यहाँ से बहुत ही कम खर्चे में शिमला की सैर करें, रोडवेज ने इस शहर से सुपर फास्ट हिल्स क्वीन बस चलाई

0
1976
Super fast hills queen bus
You can travel to Shimla for low budget from Haryana Roadways. State government started Super fast hills queen bus from Karnal.

Shimla: कुछ शहरों में यातायात की ठीक सुविधा नहीं होने के कारण लोगो को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही कुछ परेशानियों का सामना हरियाणा वासी करते थे। जब उन्हें हिल स्टेशन के यात्रा करनी होती थी।

अब हरियाणा से हिल स्टेशन की यात्रा के लिए हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने करनाल से सुपरफास्ट हिल्स क्वीन (Super Fast Hills Queen) को प्रारंभ किया है, जिससे लोगों को अब हरियाणा (Haryana) से हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।

करनाल डिपो के द्वारा चंडीगढ़ से शिमला (Chandigarh to Shimla) के लिए सुपरफास्ट बस की शुरुआत हो चुकी है। सुपर फास्ट बस को चलाने का उद्देश्य हरियाणा वासियों को कम खर्चे पर हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों की यात्रा करवाना है। करनाल डिपो के द्वारा चलाई जा रही बस हरियाणा से होते हुए कई शहरों को आपस में जुड़ेगी।

सुपरफास्ट बस हिल्स क्वीन की शुरुआत हो चुकी है, जो सुबह 5:40 पर हरियाणा से शिमला की तरफ रवाना होगी। इस बस के द्वारा हरियाणा के हजारों लोगों की ख्वाहिश पूरी होगी। वह हिमाचल प्रदेश के कई शहरों की यात्रा आसानी से और सस्ते में कर पाएंगे। आइए विस्तार से जाने।

इन रूटों से गुजरेगी सुपर फास्ट बस

करनाल डिपो के तरफ से चलाई जा रही हरियाणा रोडवेज की बस मैं अपना टाइम घोषित करते हुए मार्ग भी बताया है। उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 5:40 पर हरियाणा से शिमला की तरफ जाएगी। यह बस पीपीली शाहबाद अंबाला चंडीगढ़ जीरकपुर कालका धर्मपुर सोलन और तारा देवी के रास्ते से होते हुए शिमला पहुंचेगी।

इस बस को इन रूटों से ले जाने का उद्देश्य लोगों को सस्ता और आरामदायक सफर देना है, जिससे कई लोग जो हरियाणा के हैं या इन शहरों के उन्हें हिमाचल प्रदेश के ठंडे शहरों में सस्ते और आरामदायक तरीके से घूमने मिलेगा।

करनाल रोडवेज अन्य बसों की भी करेंगे शुरुआत

जानकारी से पता चला है कि हरियाणा रोडवेज की तरफ से हरियाणा प्रदेश के संपूर्ण डिपो को ढेरों नई और आधुनिक बसों को प्रारंभ कर दिया है। यह बसें पहले की बसों से काफी ज्यादा हाईटेक है। लंबाई और चौड़ाई में भी साथ ही इन बसों में मोबाइल चार्जिंग के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को यह यात्रा और भी ज्यादा सुविधाजनक लगेगी।

हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले कुछ वर्षों से इन बसों का निर्माण काफी तेज गति से हो रहा था। अब आखिरकार इन बसों को सड़कों पर उतरना प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को यातायात के परिवहन में और यात्रा में सुविधा मिल सके।

करनाल से प्रारंभ हुई है पहली बस जो शिमला जाती है

गुरुग्राम (Gurugram) में निर्मित पहली बस करनाल डिपो के द्वारा प्रारंभ की गई है। यह बस हरियाणा से शिमला के लिए प्रारंभ की गई है। असल में हरियाणा के लोगों द्वारा इसकी काफी समय से मांग थी कि हरियाणा से हिल स्टेशनों के लिए बसों का प्रारंभ होना चाहिए। इसीलिए करनाल डिपो ने इसका शुभारंभ किया।

आपको बता दें यह बस सुबह 5:40 बजे शिमला की तरफ रवाना होगी और शिमला से हरियाणा वापसी दूसरे दिन सुबह 8:50 शिमला से चंडीगढ़ होते हुए करनाल से दिल्ली जाएगी। दिल्ली वासियों के लिए भी यह बस उपलब्ध होगी।

दिल्ली वालों के लिए भी है यह सौगात

यह बस शिमला से दिल्ली होते हुए हरियाणा जाएगी, इससे शिमला से दिल्ली (Shimla To Delhi) जाने वालों के लिए भी यह परिवहन उपयोगी साबित होने वाला है। यह हरियाणा रोडवेज जाते वक्त करनाल से चंडीगढ़ और शिमला।

शिमला से वापसी के वक्त चंडीगढ़ से करनाल सवारियों को उतारते हुए दिल्ली तक जाएगी, इससे लोगों को काफी मदद मिलेगी और हरियाणा रोडवेज के द्वारा लोगों को दिल्ली तक का सफर इस बस में तय करने मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here