Delhi: घूमना फिरना किसको पसंद नहीं है हर व्यक्ति चाहता है कि दुनिया का हर कोना घूम सके, परंतु एक जन्म में यह संभव नहीं है। कई लोग फैमिली के साथ प्लान करते हैं, तो कई लोग दोस्तों के साथ। कुछ तो ऐसे भी हैं, जो कुछ समय अकेले बिताना चाहते हैं, इसलिए वे ट्रिप पर अकेले ही निकल पड़ते हैं।
लड़कों के लिए यह समस्या नहीं कि कहां जाना है और कहां रहना है। परंतु एक लड़की के लिए यह एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है, जब वह अकेली किसी ट्रिप पर जा रही होती है। उसे जगह की खूबसूरती के साथ साथ अपनी सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ख्याल रखना होता है।
आज इस लेख के माध्यम से हम उन बेहतरीन जगह के बारे में जानेंगे, जो खूबसूरत और सुविधा युक्त होने के साथ-साथ लड़कियों की नजरिये से सुरक्षित है। इन जगहों को आप अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो आइए जाने उन जगहों के बारे में।
ऋषिकेश (मां गंगा की नगरी)
मां गंगा के लिए प्रसिद्ध ऋषिकेश (Rishikesh) अध्यात्म का सबसे बड़ा और पवित्र शहर माना जाता है। यह शहर महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छा शहर है और सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत अच्छा माना जाता है।
Perfect spot to chill & relax with your loved ones.😍
Location : 📍Rishikesh, Uttarakhand, India
Photo by: Juhi Pathania (IG: juhi_pathania_) pic.twitter.com/SzxTUkHgOZ
— Tourism of India (@tourism__india) September 10, 2021
इस शहर में महिलाएं कई प्रकार के एडवेंचर का आनंद ले सकती हैं, जैसे राफ्टिंग बंजिंग जंपिंग आदि। यह शहर उन महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा है, जो दिल्ली या यूपी के आसपास की है साथ ही जो आध्यात्मिक महिलाएं हैं, उनके लिए यह शहर एक लकी कूपन की तरह है।
जयपुर (राजस्थान का गुलाबी शहर)
राजस्थान का जयपुर (Jaipur) जिसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में आप ऐतिहासिक इमारतों को देख भी सकते हैं और इतिहास को महसूस भी कर सकते हैं। अगर आप राजा रानी के जीवन की झलक देखना चाहते हैं, तो राजस्थान आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
Sights of the Pink City.
Jaipur, India.
22 Dec 2022.#photography #photographer #Travel #travelphotography #india #Rajasthan #Jaipur #tourism #streetphotography #streetphotographer #IncredibleIndia #city #urbanphotography #landscape #nature #birdphotography #Photo_Folio pic.twitter.com/1LwsliZukL— Shaikh Mirazur Rahman (@shaikhmirazurr) January 6, 2023
राजस्थान के जयपुर में महिलाएं एकदम सुरक्षित हैं, इसीलिए यदि महिला सोलो ट्रिप करना चाहती हैं, तो उनके लिए राजस्थान भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटक क्षेत्र जैसे हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, सांघीजी जैन मंदिर आदि जगह आपके लिए उपलब्ध है।
मुन्नार (भारत का दक्षिणी इलाका)
मुन्नार (Munnar) भारत का दक्षिणी (South India) क्षेत्र है, जहां प्रकृति को आप काफी करीब से देख सकते हैं। यह शहर सुरक्षा की दृष्टि से सबसे सुरक्षित स्थानों में गिना जाता है।
Every day is a new beginning. Take a deep breath, smile, and start again. 💚
Location :📍Randam Mile, Near Pallivasal, Munnar, Kerala, India
Photo by: IG: the_local_rider pic.twitter.com/9mcJJW9xRi
— Tourism of India (@tourism__india) January 11, 2022
इस क्षेत्र की सुंदरता अपने आप में ही एक चमत्कार है। यदि आप महिला है और सुरक्षित सुंदरता से भरे चाय के बागानों और प्रकृति से जुड़े रहना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए काफी बेहतरीन है।
पांडिचेरी (बीचो का शहर)
यह Puducherry भारत के केंद्र शासित प्रदेश में आता है। इस क्षेत्र की खूबसूरती बीचों से है। यहां के खूबसूरत समुंदर और समुंदर के किनारे की जगह लोगों को काफी लुभाती है। आप यहां सुकून के पल आराम से बिता सकते हैं साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यह शहर महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित है।
दार्जिलिंग (पहाड़ और जंगलों का शहर)
दार्जिलिंग (Darjeeling) अपने आप में ही एक खूबसूरत शहर है, साथ ही महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह भी यदि महिलाएं पहाड़ों घने जंगल और अन्य प्रजाति के पौधे देखने के शौकीन है, तो दार्जिलिंग आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है।
North-East tourism expected to boost by 12 per cent by 2019: #Assam, #Meghalaya and #Darjeeling are becoming popular #holidaydestinations for people seeking #adventure and #peace! pic.twitter.com/pAvMqlzREd
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 18, 2018
यहां पर महिलाएं बेफिक्र होकर घूम सकती हैं, क्योंकि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी सुरक्षित शहर है। दार्जिलिंग से आप हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी कंचनजंगा का खूबसूरत दृश्य भी देख सकते हैं।




