भारतीय रेलवे की ये ट्रेनें आपको 7 स्टार होटल की सर्विस देंगी, देखें राजसी ठाट वाली ट्रेन और राजा वाले सफर

0
1661
Luxury Train Indian Railway
These Indian Railway luxury trains will give you 7 star hotel feel. List of Top Luxury Trains In India where your journey goes royal.

Delhi: हमारा भारत देश संस्कृति के मामले में दुनिया के तमाम देशों में सबसे समृद्ध माना जाता है। इसी बात को आधार मानकर इंडियन रेलवे ने देश के तमाम राज्यों के ऐतिहासिक कल्चर को आधार मान के कुछ ऐसी लग्जरी ट्रेन डिवेलप की जो सुविधाओं एवं डेकोरेशन के मामले में किसी महल या सेवन स्टार होटल (7 Star Hotel) की बराबरी करती है। जिनका सफर आपके जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक होने वाले हैं।

हम आपको आज बताने वाले हैं देश की वह चुनिंदा महाराजा ट्रेन जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इनमें रहने का कंफर्ट, लजीज व्यंजन, राजसी ठाट बाट एवं बेहतरीन एटमॉस्फेयर आपको आजीवन याद रहने वाला है। चलिए चलते हैं महाराजा ट्रेन के इस सफर पर।

गोल्डन चेरियट महाराजा ट्रेन (Golden Chariot train)

दोस्तों यह महाराजा ट्रेन (Maharaja Train) कर्नाटक से शुरू होकर तमिलनाडु होते हुए समुद्र के किनारे बसे गोवा राज्य तक अपना सफर तय करती है। इस ट्रेन को पूरे राजसी ठाट बाट (Royal Service) के साथ तैयार किया गया है।

जिसमें बैगनी रंग के साथ-साथ गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया है इसे सजाने में, जो आपको किसी राज महल सा एहसास देता है। इसमें रेस्टोरेंट्स एवं बार के अलावा 11 ऐसे डब्बे हैं, जिनमें रुकने के लिए होटल के अंदाज में केबिन बनाए गए हैं। इसका सफर निश्चय ही आपके लिए यादों का एक खजाना साबित होगा।

दक्षिण भारत की डेक्कन ओडिसी महाराजा ट्रेन

दोस्तों दक्षिण भारत में इस ट्रेन (Deccan Odyssey Train) को पैलेस ऑन व्हील जैसी ट्रेन की सफलता के बाद उसी तर्ज पर डिवेलप करने का प्रयास किया है। इसे सजाने एवं लग्जरी टच देने के लिए ब्लू कलर का इस्तेमाल किया गया है जो देखने में काफी सुंदर लगता है।

इसमें किसी सेवन स्टार होटल जैसे रेस्टोरेंट एवं लग्जरी रूम्स (Luxury Rooms) तो उपलब्ध है, साथ में विदेशी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए करेंसी को एक्सचेंज करने का एक सरकारी काउंटर भी दिया गया है। जिसके माध्यम से वह भारत देश की करंसी प्राप्त कर सकते हैं। इसके फीडबैक में विदेशी यात्रियों ने हमेशा फाइव स्टार रैंकिंग दी है।

महाराजा एक्सप्रेस (Maharajas Express)

दोस्तों इस ट्रेन के ठाठ बाट की बात ही निराली है। इसमें दिए गए 20 लग्जरी सुइट्स के साथ 19 जूनियर स्वीट्स तैयार किए गए हैं। साथ में एक महल जैसा रेस्टोरेंट और लॉबी एरिया यात्रियों को बैठने के लिए उपलब्ध किया गया है।

इस ट्रेन के आराम का और राजसी ठाट का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पूरी दुनिया की टॉप लग्जरी ट्रेन के सर्वे के दौरान सात बार महाराजा एक्सप्रेस “लीडिंग लग्जरी ट्रेन” के नाम से सम्मानित की गई। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इसका किराया बहुत अधिक रहने वाला है, परंतु उससे ज्यादा यह आपको जीवन भर के अनमोल पलों का एहसास दे जाएगी।

कुछ अन्य ट्रेनें एवं दिन में सफर करने का किराया

राजस्थान की दो महाराजा ट्रेन भी देश की टॉप लग्जरी ट्रेंस (Top Luxury Train In India) में गिनी जाती है। जिनमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है “पैलेस ऑन व्हील्स”। इसे राजस्थानी राजसी कला एवं नक्काशी के अंदाज में सजाया गया है। इसके 2 रेस्टोरेंट दुनिया भर में प्रसिद्ध है एवं इसमें 14 सेलोन की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा रॉयल राजस्थान (Royal Rajasthan) नाम की महाराजा ट्रेन का नंबर आता है। जिस पर घूमने के लिए 7 दिनों का टूर पैकेज प्लान किया गया है। यह अन्य लग्जरी ट्रेनों की अपेक्षा थोड़ी सस्ती भी पड़ती है।

इन ट्रेनों में रहने के लिए फाइव स्टार सुइट्स के साथ-साथ सफर के दौरान पढ़ने वाले अलग-अलग स्टेशनों पर साइट सीन की व्यवस्था भी की जाती है। भोजन के रूप में शाही ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर भी उपलब्ध होता है। यह सारे खर्चे मिला ले तो एक व्यक्ति की टिकट की कीमत 60 हजार रूपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक होती है। जो डिपेंड करता है, हमारे द्वारा चुनी गई ट्रेन एवं उसमें सफर के दौरान लिया गया पैकेज।

यह ट्रेन देश की संस्कृति का एक आईना है, इसलिए इन्हें मैनेज करने के लिए एजेंसी और स्टाफ बहुत ही प्रोफेशनल रखे जाते हैं। जो आप की छुट्टियों के इस एक्सपीरियंस को दुगना कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here