शख्स ने अमेरिका में अच्छी खासी जॉब छोड़कर भारत में ऐसा काम किया की किसानो का फायदा हो रहा

0
1896
The Divine Foods
The divine foods owner Kiru Maikkapillai success story. Kiru Maikkapillai from Salem, Tamil Nadu started turmeric products business.

Photo Credits: The Devine Products

Salem: आज हम बात कर रहे है ऐसे व्‍यक्‍ति कि जिसने अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ कर भारत में व्‍यापार शुरू किया। उनके इस कदम का उद्देश्‍य भारत के किसानों कि आय दोगुना करना है। हम जिसकी बात कर रहे है, तमिलनाडु (Tamil Nadu) से है और उन्‍होंने तमिलनाडु के बाहर एक खाद्य ब्रांड को स्‍टार्ट किया है।

हम बात कर रहे है किरू मैकापिल्‍लई (Kiru Maikkapillai) की। किरू ने जब यह काम शुरू किया तो किरू के इस कदम को देख कर उनके घर वाले अचंभित हो गये। क्‍योंकि उन्‍हे लगता था कि किरू विदेश में रह कर एक्‍सपर्टीज के सेक्‍टर में ही काम करेंगे।

उन्‍होंने डार्टमाउथ यूनिवर्सिटी से 2013 में एमबीए किया है। उसके पहले उन्‍होंने इंजीनियरिंग कि पढ़ाई कम्‍पलीट कि थी और कुछ साल तक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया था। उसके बाद उन्‍होंने एक अमेरिकी बैंक में भी काम किया है।

किरू कहते है कि 2018 में वह अमेरिका से भारत अपनी नौकरी छोड़ कर आ गये थे। वह सलेम में रहते है। वह भारत सिर्फ अपना बिजनेस शुरू करने के उद्देश्‍य से आये थे। क्‍योंकि वह भारत में जब छुट्टियां मनाने आते थे। तो यहां वहां घूमते समय अपना बिजनेस स्‍टार्ट (Business Startup) करने के बारे में ही सोचते रहते थे।

वह बिजनेस के लिए नई जगह ढूंढने के कोशिश करते थे। लेकिन एक दिन उन्‍हें यह समझ आ गया कि अगर वह भारत में बिजनेस करना चाहते है। तो उन्‍हें यही पर रह कर अपना काम शुरू करना होगा। इसलिए वह अमेरिका छोड़ कर भारत आ गये।

वह बताते है कि जब वह अमेरिका में थे। तब वह बहुत से अच्‍छी क्‍वालिटी के सामान मेक इन इंडिया के देखते थे। अमेरिका के अलावा अन्‍य जगह पर भी भारतीय उत्‍पादों का दबदबा था। जिसे देख कर उनका मन भी बिजनेस करने का होता था। किरू का मन हमेशा से ही कृषि से जुडे़ बिजनेस को करने का किया करता था। इसलिए वह अमेरिका छोड़ कर भारत आ गये।

अर्गेनिक हल्‍दी का बिजनेस

किरू सलेम तमिलनाडु (Salem Tamil Nadu) से है। वहां पर पहले से ही सलेम हल्‍दी का उत्‍पादन किया जाता है। सलेम हल्‍दी वहां कि पहचान है। जिसे देख कर किरू का मन भी इस हल्‍दी का बिजनेस करने का हुआ। फिर उन्‍होंने अच्‍छी क्‍वालिटी कि हल्‍दी उगाने का सोचा जो पूरी तरह से अर्गेनिक हो।

वह बताते है, कि इसके लिए उन्‍हें ज्‍यादा परेशान होने कि जरूरत नहीं पड़ी। क्‍योंकि बिजनेस के लिए जिन-जिन चीजों कि उन्‍हें जरूरत थी। वह सब वहां पर पहले से ही मौजूद थी। उन्‍होंने सेलम के बहुत से किसानों से बात कि और जैविक हल्‍दी को उगाने के लिए समझोता किया। वह कहते है कि वह इस हल्‍दी को शुद्ध रूप में ही चाहते थे। इसलिए उन्‍होंने किसानों से बात करके इसका शख्‍ती से पालन करने को कहा।

कैसे हुई कम्पनी की शुरूआत

किरू ने 2019 में द डिवाइन फुड्स (The Divine Foods) नाम से कंपनी को स्‍टार्ट किया था। उन्‍होंने इसे शुरू करने के लिए अमेरिका में कमाए पैसों का ही इस्‍तेमाल किया था। उनकी यह लागत खराब नहीं हुई, कुछ ही समय में उन्‍हें सक्‍सेस मिलने लगी और आज कि बात कि जाये तो भारत के अलावा विदेश में भी किरू के द डिवाइन फुड्स का प्रोडक्‍ट बिकता है। आज के समय में किरू के इस स्‍टार्टअप कि कीमत करोड़ो कि है। एक छोटी सी शुरूआत ने आज उन्‍हें करोड़ो का मालिक बना दिया। जिसका कारण उनकी अनोखी सोच और लगन थी।

सलेम हल्‍दी की खासियत

हल्‍दी वैसे तो हमारे घर में उपयोग किया जाने वाला सामान्‍य मसाला होता है। इसका यूज हम औषधी के तौर पर भी करते है। ये एंटीसेप्‍टिक, जीवाणुरोधी के साथ-साथ शरीर में चोट लगने पर घाव भरने में भी मदद करता है। इसके अलावा ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट्स में भी इसका इस्‍तेमाल किया जाता है।

कहा जाता है, हल्‍दी चेहरे में निखार लेकर आती है। लेकिन सलेम हल्‍दी (Salem Turmeric) सामान्‍य हल्‍दी से अलग होती है। सलेम हल्‍दी कि गिनती उच्‍च क्‍वालिटी वाले मसालों में होती है। इसमें करक्‍यूमिन 2.5 से 3 प्रतिशत तक होती है। यह हल्‍दी दूसरी हल्‍दी से अलग है। इसमें करम्‍यूरिक बायोएक्टिव कंपाउंड होता है। जो कि हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

किरू कहते है कि जब उन्‍होंने बाजार में देखा कि मिलावट वाले मसालों का चलन बहुत बढ़़ गया है। तो उन्‍होंने एक अलग तरह के मसालों का बिजनेस करने का मन बना लिया था। जिसमें उच्‍च क्‍वालिटी हो, इसलिए किरू ने द डिवाइन फूड्स कि शुरूआत कि।

किरू का मानना है कि हल्‍दी एक शुद्ध और पवित्र माना जाने वाला मसाला होता है। इसका इस्तेमाल मंदिर में भी पूजा करने में किया जाता है। इसके अलावा औषधी में भी इसका यूज बहुत अधिक किया जाता है। इसलिए इसका शुद्ध होना बहुत जरूरी है।

अन्‍य प्रोडक्‍ट में भी मिला अच्छा मुनाफा

किरू के द डिवाइन फूड्स में सिर्फ हल्‍दी ही नहीं कई सारे प्रोडक्‍ट को बेचा जाता है। यह सब प्रोडक्‍ट आर्गेनिक होते है। जैसे करक्‍यूमिन सॉप, रैश बाम, मिल्‍क लेटे, गोल्‍डन लट्टे, रेडी टू मिक्‍स ड्रिंक इत्‍यादि। वे कहते है कि उन्‍होंने आर्गेनिक शहद पर बेस्‍ड प्रोडक्‍ट भी लॉन्‍च किये थे। जिसका उन्‍हें काफी अच्‍छा रिस्‍पोंस मिला था।

प्रोडक्‍ट को कहॉ किया जाता है सप्‍लाई

आज किरू के प्रोडक्‍ट को ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, सिंगापुर, यूएस, यूके सभी देशों में इनके द डिवाइन फूड्स का सामान सप्‍लाई किया जाता है। किरू बताते है कि उनके प्रॉडक्‍ट ऑनलाइन भी बेचे जाते है।

अमेजॉन में भी उनके प्रॉडक्‍ट उपलब्‍ध रहते है। आज किरू के बिजनेस से उन्‍हें एक साल में एक करोड़ रूपये का प्रॉफिट होता है। उनकी इस सफलता से उनके घर वाले काफी खुश है। किरू कि सफलता में उनकी फैमि‍ली ने हमेशा साथ दिया।

आज वह जो भी है उसके पीछे उनके फैमिली का सपोर्ट है। जिसकी वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुँचे है। किरू करोंड़ो युवाओ के लिए उदाहरण बन चुके है। किरू वह युवा जो भारत छोड़ कर विदेशों में रहना पसंद करते है। किरू ने अपनी मेहनत, लगन और जज्‍बे से यह मुकाम हासिल किया है और आज वह एक करोंड़पति बन चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here