व्यवसाई रतन टाटा 18 साल बाद अपनी इस कंपनी का IPO लेकर आ रहे हैं, निवेश का सॉलिड मौका

0
1826
Tata Tech plans IPO
Tata Consultancy Services TCS IPO News Update. Tata Tech plans IPO by fiscal-end, the first by Tata group in 18 years.

Mumbai: रतन टाटा का नाम देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेसमेन कि लिस्‍ट में शीर्ष स्‍थान पर है। इनकी सिंप्‍लिसिटी और दरियादिली की चर्चा हर जगह है। हमारे देश के सबसे बड़े दानवीर कहलाते है। टाटा ग्रुप का नाम तो हम सभी ने सुना है। यह ग्रुप भारत देश का सबसे बड़ा घराना है।

टीसीएस (TCS) जिसका पूरा नाम टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विस है इसकी बात की जाये, तो इसकी 5500 करोड़ की आईपीओ है। टीसीएस रतन टाटा जी के समय में सन् 2004 में अस्तित्‍व में आई थी। इसके बाद में हमने देखा कि टाटा ग्रुप का किसी भी कंपनी की आईपीओं (IPO) मार्केट में नहीं आई।

18 साल बाद टाटा की नई कंपनी होगी शुरू

लेकिन अब कहा जा रहा है कि लगभग 18 वर्ष के बाद में टाटा ग्रुप अपनी नई कंपनी आईपीओ को मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें यह दावा किया गया है, कि टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी सहायक कंपनी जिसका नाम टाटा टेक्‍नोलॉजी है।

वह अपना नया आईपीओ मार्केट में लाने की तैयारी कर रहा है। आपको जानकारी देते हुए बता दे कि यह कंपनी टाटा टेक्‍लोलॉजी पूरे वर्ल्‍ड में डिजिटल और इंजीनियरिंग की सेवाओं को उपलब्‍ध कराती है।

टाटा टेक्‍नोलॉजी लायेगा नया आईपीओ

शेयर मार्केट की कंपनी लिस्‍ट में हमने देखा है, कि टाटा ग्रुप (Tata Group) की लगभग 6 कंपनियॉं लिस्‍टेड है। इस लिस्‍ट में सबसे नीचे टीसीएस यानि की टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विस (Tata Consultancy Services) आती है। जब इसे 2004 में लाया गया था। उस समय इस ग्रुप का कोई भी कंपनी का आईपीओ बाजार में नहीं आया था।

अब टाटा कि नई आईपीओ आने वाली है। वर्ष 2017 में बनने वाले टाटा संस के चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि यह टाटाग्रुप का सबसे फर्स्‍ट आईपीओ होने वाला है। हालांकि यह आईपीओ अभी मार्केट में नहीं आई है। टाटा टेक्‍नोलॉजी ने इस आईपीओं को मार्केट में लाने की प्रोसेस प्रारंभ हो चुकी है।

टाटा टेक्‍नोलॉजी एक प्रतिष्‍ठित कंपनी सालाना प्रॉफिट

आपको बता दे कि टाटा कंपनी की टाटा टेक्‍नोलॉजी में 74 प्रतिशत से भी ज्‍यादा पार्टनर शिप है। वित्‍त वर्ष 2021-22 की बात करें तो टाटा टेक्‍नोलॉजी के इस वित्‍त वर्ष की कुल कमाई 3530 करोड़ थी। लेकिन अभी की बात की जाये तो इस कमाई में हर साल 50 फीसदी की बढोत्‍तरी हो रही है।

वही कंपनी के प्रॉफिट की बात की जाये तो यह भी कई फीसदी बढ़ा है। यह 83 प्रतिशत बढ़ कर 437 करोड़ हो गया है। कंपनी टाटा टेक्‍नोलॉजी का मुख्‍यालय महाराष्‍ट्र राज्‍य के पुणे में स्थित है। वही कंपनी के कस्‍टमर की बात की जाये तो इसके कस्‍टमर नॉर्थ यूरोप, अमेरिका और एशिया तक फैला हुआ है।

नये आईपीओ से ई-वाहनो को मिलेगी मजबूती

आपको बता दे कि इस कंपनी के 4 सेगमेंट है। जिसमें वैल्‍यू एडेड रीसेलिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट इसके साथ ही डिजिटल एंटरप्राइजेज और इंजीनियरिंग है। आपको बता दे कि नये आईपीओं की मदद से कंपनी का प्‍लान है, कि वह इसके जरिए इकट्ठा किए गये फंड का उपयोग ईलेक्‍ट्रिक वाहन के सेग्‍मेंट्स को मजबूती और एविएशन को आगे बढ़ाने में करेगी।

निवेशको पहली पसंद होगी यह कंपनियॉं

अभी टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्‍नोलॉजी के सिवा एक और नई कंपनी टाटा स्‍काई भी मार्केट में आने की प्‍लानिंग कर रही है। हालांकि इस कंपनी की अभी आईपीाओ के लिए एप्‍लीकेशन फॉर्मेलिटी करना बाकी है। वैसे तो निवेशको के लिए शुरू से ही टाटा की कंपनियॉं सबसे बेहतरीन रही है।

अब इन नई कंपनियों के मार्केट मे आने से निवेशकों के लिए यह कंपनियॉं बेहतरीन मौका साबित होंगी। चूँकि इन कंपनियों के नाम में टाटा ग्रुप का नाम जुडा रहेगा। इसलिए इन कंपनियों को आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी। जिसका डायरेक्‍ट प्रॉफिट इन कंपनियों को कंपनियों के निवेशकों के तौर पर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here