
File Photo Credits: Twitter
Delhi: अब देश में Electric-Bike का क्रेज़ आ गया है। ऐसे में इस साल कई इलेक्ट्रिक स्कूटर और E-bike लॉन्च होने वाले है। साल 2021 में सबसे पहले सुजुकी का Burgman E-Scooter भारतीय मार्केट में आने वाला है। सुजुकी कंपनी इसे इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में लेकर आ रही है। जानकारों द्वारा ऐसा माना जा रहा है कि इस स्कूटर की कीमत एक लाख के आस-पास हो सकती है।
Electric Vehicles की कंपनियां अब इंडिया के मार्किट में तेजी से अपनी व्यापार बढ़ा रही है। कई बड़े नाम देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपना भविष्य आजमाने की रेस में दौड़ लगा रहे हैं और भारतीय ग्राहकों की रूचि भी इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों में बढ़ने लगी है।
हाल ही में Maruti Suzuki की तरफ से यह खबर मिली थी कि कंपनी साल 2025 में अपनी Electric Car भारत में लॉन्च करेगी। वहीं किसी नए और शानदार Electric Scooter का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी आई है कि आने वाली 18 नवंबर को इंडिया में “Suzuki Burgman E-Scooter” भी लॉन्च होने वाली है, जो भारतीय बाज़ार में धूम मचा देगी।
इंडियन मार्केट में ये सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसे लिथियम आयन बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि ये स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100 से 120 किमी की रेंज देगा। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 KM प्रति घंटा होगी।
Suzuki Burgman Electric Scooter 18 नवंबर 2021 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके पेट्रोल मॉडल का ही दूसरा संस्करण होगा, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में बाजार में उतारा जाएगा। Suzuki कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 18 नंवबर की दोपहर 3 बजे सुजुकी की ओर से ईवेंट का आयोजन किया जाएगा और इसी ईवेंट के मंच से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में उतार जाएगा।
इस शानदार Suzuki Burgman E-Scooter के फीचर्स के बारे में अभी पूरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इस स्कूटर का लुक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही दिखाई दे रहा है। इंडियन मारुति और जापानी सुजुकी दोनों साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल के कार सेग्मेंट में भी अपना हाथ आज़माने वाली है।
Suzuki Motorcycles India continues to produce new models of electric scooters in the Indian market and strengthen its position. The new model will be the electric scooter of the Suzuki Burgman family, which will be released on November 18 this year. The electric version of the pic.twitter.com/rFGXaMV4eq
— Yaroslav Gavrilov (@appletesterrus) November 11, 2021
सुजुकी के इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एक डेडिकेटेड ऐप भी दिया जा सकता है। ये महज चार सेकेंड में 0 से 40kmph तक की रफ्तार पकड़ लेगा।
इस E-Scooter के प्रोटोटाइप मॉडल की तस्वीरे सामने आईं हैं, जिससे पता चला है कि इसमें एलईडी डीआरएल्स के साथ हैलोजन हेडलैम्प दिए जा सकते हैं। अभी जो मार्केट में इसका पेट्रोल वर्जन मौजूद है, उसमें फुल एलईडी सेटअप दिया गया है।
Suzuki Burgman Electric Scooter Spied Up Close – Chetak, Ather Rival https://t.co/hHwvPQZ8yo pic.twitter.com/reOaQVGZtC
— RushLane (@rushlane) January 18, 2021
कंपनी ने कहा है की वह भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी, जो साल 2025 तक मार्केट में आ जाएगी। कंपनी का प्लान इंडिया में हर महीने 10,000 electric cars बेचने का है। मारुति सुजुकी का कहना है उनकी इलेक्ट्रिक कारें देश में मौजूद गाड़ियों की तुलना में सस्ती और ज्यादा अच्छी होगी।
Suzuki Burgman Street electric scooter spotted undisguised. Looks ready to hit the showrooms. Spotted by MotorBeamer Abhishek Mann pic.twitter.com/vMzREb9fdu
— MotorBeam (@MotorBeam) January 4, 2021
आपको जानकारी हो की भारत सरकार ने एक नया पोर्टल E-Amrit Web Portal लांच किया है, इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। यह पोर्टल इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सभी जानकारी और सूचनाओं जैसे ईवी की खरीद , निवेश के अवसरों, नीतियों और सब्सिडी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगी और बिजली से चलने वाले वाहनों की पूरी इन्फो प्राप्त की जा सकेगी।



