
Photo Credits: Twitter(@rashtrapatibhvn)
Ludhiana: अगर मेहनत करने को हम अपने जीवन का सबसे बड़ा कर्म बना ले, तो पूरे विश्व में हमारे नाम का डंका बजने से कोई नहीं रोक सकता। अगर इस बात को लोग समझ जाये तो एक दिन हमें सफलता जरूर प्राप्त होती है।
ऐसा ही किया एक महिला ने जिसने अपने जूनून को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया और आज वह एक ऐसी कंपनी की मालिक बन गई है, जिसकी कीमत करोड़ो में है। हम बात कर रहे है, रजनी बेक्टर की जिन्होंने अकेले काम शुरू किया लेकिन आज उनकी बनाई कंपनी देश के हजारों लोगों को काम दे रही है।
कराची में जन्मी है, रजनी बेक्टर
रजनी बेक्टर (Rajni Bector) जिनका जन्म कराची (Karachi) जोकि पाकिस्तान में है। वहा पर एक सरकारी कर्मचारी के घर पर हुआ। रजनी जी के पिताजी एक सरकारी कर्मचारी थे। जब हमारे देश का 1947 में विभाजन हुआ उस समय रजनी जी कि पूरी फैमिली कराची छोड कर दिल्ली बसने आ गये थे।
दिल्ली आने के बाद रजनी के परिवार ने उनका विवाह लुधियाना में एक बिजनेस फैमिली में करवाया। उस समय रजनी जी की उम्र केवल 17 साल की थी। शादी के बाद रजनी ने ग्रेजुएशन किया और चूँकि उनका इंटरेस्ट शुरू से ही कुकिंग में था। इसलिए उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद पंजाब के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बेकिंग का कोर्स करने के लिए एडमिशन ले लिया।
फूड स्टॉल लगाया और किया कंपनी का शुभारंभ
रजनी बेक्टर जी के घर में जब भी कोई गेस्ट आता था। वह उनके हाथ से बने केक, कुकीज और आइसक्रीम (Ice Cream) की खूब तारीफ करता था। जिससे रजनी का कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ गया था। 1970 के समय रजनी जी ने दीवाली के समय में एक फूड स्टॉल लगाया।
इस स्टॉल में जो भी आया उसने रजनी के कुकिंग की काफी तारीफ की। जिसके बाद रजनी ने कुकिंग के लिए आवश्यक सभी सामान को खरीदा और आस पास मेलों में स्टॉल (Food Stall) लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने केवल 300 रूपए खर्च करके इस स्टॉल को शुरू किया था।
1978 मे की पहली यूनिट की स्थापना
सन् 1978 में रजनी जी ने अपने शहर लुधियाना में स्थित जीटी रोड पर पुरानी पुश्तेनी जमीन पर केवल 20000 रूपये से पुडिंग और आइसक्रीम बनाने की यूनिट को स्थापित कर दिया। धीरे धीरे उनकी यूनिट हेल्दी बिस्किट और ब्रेड भी बनाने लगी।
आज रजनी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Foods Company) की मालकिन बन गई है। रजनी यह फूड फैक्ट्री अपने पति और तीनों बेटों के मदद से चलाती है। रजनी जी के पति एक फूड स्पेशलिस्ट है। आज की बात कि जाये तो रजनी जी की फूड फैक्ट्री (Food Factory) सबसे बड़ी फूड सप्लायर कंपनी बन चुकी है।
पद्मश्री से किया जा चुका है सम्मानित
रजनी बेक्टर जी कहती है, कि कभी उन्होंने सपने में तक नहीं सोचा था कि उनका कुकिंग का शौक उन्हें देश में इतनी प्रसिद्धि दिला देगा। इसके साथ ही उन्हें सफलता की नई ऊचॉंइयों तक पहुँचा देगा। वर्ष 2021 में रजनी जी को पद्मश्री देने की घोषणा की गई थी।
आज की बात की जाये तो रजनी जी को पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shree Award) मिल चुका है। पद्मश्री अवॉर्ड जोकि हमारे देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। रजनी बेक्टर ने सिर्फ एक छोटे से शौक से अपने बिजनेस को स्टार्ट किया, और आज की बात कि जाये, तो रजनी जी कि कंपनी देश की सबसे बड़ी फूड सप्लायर कंपनियों लिस्ट में शामिल हो चुकी है। रजनी जी आज क्रेमिका नामक ब्रांड की मेनेजिंग डायरेक्टर है। जोकि उन्हीं की कंपनी है।
शादी के बाद करना पड़ा था दिक्कतों का सामना
शादी के बाद रजनी बेक्टर जी के जीवन में बहुत सी परेशानी आई। छोटी सी उम्र में विवाह के बाद उन्हें अपने घर और पति का ख्याल रखना पड़ता था। उनके कम उम्र में ही 3 बेटे हो गये थे। लेकिन बच्चों के बोर्डिंग स्कूल चले जाने की वजह से ही वह फूड कंपनी बनाने के बारे में सोच पाई।
President Kovindpresents Padma Shri to Smt. Rajni Bector for Trade and Industry. She is the Founder of Cremica Group of Companies. She has dedicated her life to enriching communities around her and empowering womanhood in many forms. pic.twitter.com/GT410rBIO6
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 9, 2021
उन्होंने लुधियाना (Ludhiana) जिले में अपनी फूड कंपनी क्रेमिका को लॉन्च किया। आज की बात कि जाये तो मिसेज रजनी बेक्टर जी की कंपनी ‘क्रेमिका’ (Cremica) पुरे नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा बिस्कुट का ब्रैंड बन चुका है। रजनी जी कि कंपनी क्रेमिका प्रॉडक्ट केवल नॉर्थ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी अपने प्रोडक्ट को सप्लाई करती है।
आज उनकी कंपनी 50 से भी अधिक कंट्री में बिस्कुट, आइसक्रीम और ब्रेड सप्लाई करती है। उनका साल का टर्नओवर लगभग 700 करोड़ रूपये का हो गया है। रजनी की कंपनी फैमस फास्ट फूड ब्रांड चेन मेक्डोनाल्ड्स तथा बर्गर को भी ब्रेड भेजती है।
रजनी की कंपनी क्रेमिका अपनी बेस्ट क्वालिटी और टेस्ट के लिए फैमस है। वैसे तो रजनी जी ने केवल अपनी इच्छा कंपनी की शुरूआत की थी। लेकिन आज उनका इच्छा उनका शौक एक बहुत बड़ी कंपनी बन चुका है।
बहुत से प्रोडक्ट बनाती है रजनी जी कंपनी
अभी की बात की जाये तो रजनी जी की कंपनी क्रेमिका 400 करोड़ रूपये से भी अधिक का सेल मार्केट में करती है। रजनी जी की कंपनी हाई क्वालिटी के ब्रेड, टॉमेटो केचप, मेयोनेज, थाउजेंड, सिरप, टॉपिंग, सलाद, दूध और शेक, डेसर्ट, सॉस, आइसक्रीम, फ्लेवर्ड सिरप और बिस्कुट बनाती है।
#StocksToWatch | #MrsBectorsFood: Rajni Bector to retire as Director; Rajni Bector to be Chairperson Emeritus
Suvir Bajaj to be additional director (From Agencies) pic.twitter.com/tZVyXUFko5
— ET NOW (@ETNOWlive) March 30, 2021
उनकी कंपनी हमारे देश की भारतीय रेल, सुपर बजार, बिग बाजार, इसके साथ ही विशाल मेगा मार्ट, पिज्जा हट, पापा जॉन, रिलायंस, बरिस्ता और जेट एयरवेज में भी अपने उत्पाद सेल करती है।
हर क्षेत्र में बढ़ना चाहिए महिलाओं को
रजनी जी कहती है, कि देश की महिलाऍं प्राकृतिक उद्यमी होती हैं। वह कहती है, कि उन्होंने कभी भी उत्पाद की क्वालिटी और टेस्ट के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। जिसकी वजह से ही आज उनकी कंपनी देश की प्रसिद्ध कंपनी बन गई है।
Founder of @cremicafoods , and our chief guest at Khalsa College's Lit Fest, Mrs. Rajni Bector with @Dr_Roopleen 's book, And so can you. 📚🖋️🙌 #writer #book pic.twitter.com/YcvYOKKhM4
— The Great Indian Book Tour (@TGIBooktour) March 9, 2020
वह कहती है कि उनके जीवन में सफलता प्राप्त करने की लगन की वजह से ही वह इतनी कामयाब हो पाई है। वह कहती है कि हर महिला को अपने हुनर को निखारना जरूरी है। हर क्षेत्र मे महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। जिससे वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सके। रजनी बेक्टर कहती है कि वह बहुत ही भाग्यवान है, कि उन्हें एक सपोर्टिव परिवार मिला जिनकी मदद से वह इस कामयाबी को प्राप्त कर पाई है।