इन 5 लोगो ने अनाथ होने के बाद भी अपनी काबिलियत के दम पर सफलता पाई और दुनिया में छा गये

0
1444
Orphan Star People
Success story of 5 orphan people who had gotten achievements. Marilyn Monroe, Steve Jobs, Rajesh Khanna, Bill Clinton and Nelson Mandela are Orphans.

File Free Photo Used

Bhopal: बच्‍चों के भविष्‍य को बनाने में माता-पिता अपना पूरा जीवन न्‍यौछावर कर देते है। अपने बच्‍चों के भविष्‍य कि चिंता करते हुये उनका पूरा जीवन चला जाता है। माता पिता ही अपने बच्‍चों को अच्‍छे भविष्‍य के लिए रास्‍ता दिखाते है और जहॉं जरूरत होती है, अपने बच्‍चों कि मदद के लिए हमेशा तत्‍पर रहते है।

जब तक बच्‍चा समझदार नहीं हो जाता अपने जीवन के डिसिजन खुद से ही नहीं लेने लग जाता तब तक माता पिता भी अपने बच्‍चों का साथ नहीं छोड़ते। जहाँ हम माता पिता के बगैर अपने जीवन कि क्‍ल्‍पना भी नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ बच्‍चे ऐसे भी होते है, जिनके बचपन में माता पिता का साया उठ जाने के बाद भी कुछ ऐसा हासिल कर लेते है। कि इतिहास के पन्‍नों में हमेशा अमर जाते है। आज हम ऐसे ही अनाथ बच्‍चों की खबर लेकर आये है। जिन्‍होंने बिना माता पिता के अनाथ होकर भी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली।

राजेश खन्‍ना (Rajesh Khanna)

राजेश खन्‍ना का नाम कौन नहीं जानता। हर कोई उनकी एक्‍टिंग का दीवाना है। बॉलीवुड के सुपरस्‍टारों में उनकी गिनती होती है। राजेश खन्‍ना का जन्‍म 29 दिसम्‍बर 1942 को अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्‍ना का असली नाम जतिन खन्‍ना (Jatin Khanna) था।

राजेश खन्‍ना को यह नाम उनके चाचा चुन्‍नीलाल खन्‍ना ने दिया था। आपको बता दे, कि राजेश खन्‍ना अनाथ (Orphan) थे और उनका पालन पोषण उनके चाचा और चाची ने किया था। राजेश खन्‍ना ने बम्‍बई के सेण्‍ट सेबेस्टियन हाई स्‍कूल में पढ़ाई कि थी। उनके दोस्‍त का नाम रवि कपूर था, जो आगे जाकर जितेंन्‍द्र के नाम से फेमस हुये।

कहॉं जाता है कि जितेन्‍द्र को ऑडिशन के लिए राजेश खन्‍ना ने ही ट्रेंड किया था। जितेन्‍द्र के बाद राजेश खन्‍ना ने भी ऑडिशन दिया था और आज उन्‍हें जो शोहरत मिली है, उससे वह इतने फेमस है, कि आज राजेश खन्‍ना किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

बिल क्लिंटन (Bill Clinton)

बिल क्लिंटन अमेरिका के 42 वे राष्‍ट्रपति (American President) थे। उनका कार्यकाल 1993 से 2001 तक रहा। बिल क्लिंटन 2008 कि चुनावी प्रत्‍याशी हिलेरी क्लिंटन के पति थे। वह सिर्फ 46 वर्ष कि उम्र में ही अमेरिका के तीसरे सबसे छोटी उम्र के राष्‍ट्रपति बने थे। लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी, कि बिल क्लिंटन जो‍ कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति रह चुके है, वह अनाथ थे।

जब वह 3 महीने के थे, तब उनके माता पिता का एक कार दुर्घटना में देहांत हो गया था और फिर उन्‍हें उनके ग्रेड फादर ने पाला। लेकिन बाद में उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी और फिर उन्‍हें उनके सौतैले पिता ने गोद ले लिया था। बिल क्लिंटन को हम सभी बहुत अच्‍छे से जानते है। उनसे जुड़ा एक महिला का विवाद बहुत वायरल भी हुआ था।

नेल्‍सन मंडेला (Nelson Mandela)

नेल्‍सन मंडेला का जन्‍म 18 जुलाई 1918 को हुआ था। वह दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति थे। राष्‍ट्रपति बनने से पहले वह सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले नेशनल कांग्रेस और सशस्‍त्र गुट उमखोंरों वे सिजवे के अध्‍यक्ष रहे है। वे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के ही नही बल्‍कि पूरे विश्‍व के रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये थे।

आपको बता दे कि नेल्‍सन मंडेला भी एक अनाथ थे। उनके पिता जी कि टीबी कि बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उस समय नेल्‍सन मंडेला सिर्फ 9 साल के थे। उसके बाद उन्‍हे राजा जोंगिटबा दलिंदेबो ने गोद ले लिया था। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उनके जन्‍म दिवस पर नेल्‍सन मंडेला दिवस मनाने की घोषणा भी की थी।

स्‍टीव जॉब्‍स (Steve Jobs)

स्‍टीव जॉब्‍स का जन्‍म 24 फरवरी 1955 को हुआ था। स्‍टीव जॉब्‍स एक अमेरिकन बिजनेसमैन, बहुत बड़े इन्‍वेंटर थे। उन्‍होंने आईफोन, आईपैड ओर मैकबुक जैसे रिवॉल्‍यूशनरी प्रोडक्‍ट्स बनाएं। स्‍टीव जॉब्‍स का जन्‍म सेन फांसिसकों में हुआ था। उनके माता पिता यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे, उनकी शादी ना होने के कारण उन्‍होंने स्‍टीव जॉब्‍स को एडॉप्‍शन के लिए दे दिया था।

फिर स्‍टीव जॉव्‍स (Steve Jobs) को पॉल और क्‍लार जॉव्‍स ने अडॉप्‍ट कर लिया। पॉल जॉब्‍स उन्‍हें हमेशा मॉटीवेट करते रहते थे। इलेक्‍ट्रॉनिक के साथ हमेशा उन्‍हें एक्‍सपेरिमेंट करने के लिए कहते थे। उन्‍हीं से इंस्‍पायर हो कर स्‍टीव जॉब्‍स ने यह उपलब्‍धि हासिल की।

मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe)

मार्लिन मुनरो हॉलीवुड (Hollywood) कि सदाबहार खूबसूरत अभिनेंत्री मानी जाती थी। उनकी खूबसूरती उनका ग्‍लेमर उनके इश्‍क के चर्चे हर कोई जानता है। फिर अचानक उनकी मौत हो गई और सारी बातें लीजेंड बन गई। इसकी वजह शायद ये है, कि उनकी जिंदगी के जितने राज सामने आए, उनसे ज्‍यादा पर्दे के पीछे छुपे रहे।

उनकी खूबसूरती सदाबहार इसलिए भी हो गई क्‍योंकि वो कैमरे के सामने हमेशा जवान ही रहीं। उनकी मौत भी बहुत जल्‍दी हो गई थी। मर्लिन मुनरो का जन्‍म एक गरीब परिवार में हुआ था। उनकी मां एक अविवाहित थी।

वह अपनी बेटी की देखभाल करने में सक्षम नहीं थी। उसलिए उन्‍होंने इन्‍हें एक अनाथालय (Orphanage) में छोड़ दिया था इस दौरान उन्‍हें कई लोगों ने गोद लिया, फिर उन्‍हें उनकी मां कि दोस्‍त ने गोद लिया। तब उनके जीवन का संघर्ष खत्‍म हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here