यदि घर पर मकड़ियों और उनके जालों से है परेशान, तो इन घरेलु उपायों को अपनाएँ, नहीं आएगी मकड़ी

0
15287
Get Rid Away Spiders
How To Get Rid Away Spiders At Home. Easy ways to solve spiders problem at your home. Makadi bhagane ke upay in Hindi.

File Photo Credits: Pixabay

Jabalpur: हमारे घरों में आस पास कोनों में, छतों पर, खाली जगह में और वह रूम जो बंद रहता है, खास कर वहॉं पर मकडियॉं (Spiders) बहुत ही जल्‍दी से जाला बना लेती है। जिन्‍हें हमें बार बार साफ करना पड़ता है। लेकिन कुछ दिन बाद उसी जगह पर मकड़ी फिर से जाला बना लेती है। जिसकी वजह से हमारा घर बहुत ही बेकार दिखने लगता है।

इससे हमारे घर कि सुन्‍दरता प्रभावित होती है। हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुन्‍दर लगें, लेकिन जब घर पर मेहमान आते है और यह जाले सामने ही दिख जाते है, तो हमें बहुत ही सर्मिन्‍दगी महसूस होती है।

हर घर में यह समस्‍या अक्‍सर देखी जाती है। जिससे लोग परेशान रहते है और इसे दूर करने के लिए बहुत से उपाय करते है। लेकिन यह समस्‍या इतनी जटिल है, कि उसे जितना भी दूर करने कि कोशिश करों वह दूसरी बार उतनी ही तेजी से बढ़ती है और अगर आप इस समस्‍या से छुटकारा पाना चाहते है।

Spider file photo credits Pixabay

आज हम इसी समस्‍या से छुटकारा दिलाने (To Solve Spiders Problem) के लिए आपके पास कुछ ऐसे देशी उपाय लेकर आये है, जिसे करके आप जल्‍दी से इस समस्‍या से छुटकारा प्राप्‍त कर पाएंगे और अपने समय कि भी बचत कर पाएंगे। आइये इन उपायों के बारे में जानते है, इससे ना सिर्फ घर के जाले, बल्‍कि आप कीड़े मकोडों को भी घर से दूर (Tips To Get Rid Away Spiders At Home) कर पाएंगे।

सिरका (Vinegar)

सिरका जो कि हमारे घर में आसानी से उपलब्‍ध होता है। बहुत से खाद्य पदार्थों को बनाने में सिरके का उपयोग किया जाता है। सिरके में एसिटिक एसिड होता है। जो‍कि मकडियों को मारने में सहायक होता है।

सिरका से तेज गंध (Vinegar Smell) भी निकलती है। जिससे घर में छिपी मकडिया बाहर निकल जाती है। एसिटिक एसिड कि गंध से मकडिया मर जाती है। अत: घर में मकडियों को भगाने के लिए सिरके का उपयोग किया जा सकता है। सिरके को मकडियों पर छिड़कने से वह बाहर निकल जाती है और मर जाती है।

तंबाकू (Tobacco)

हमारे भारत में बहुत से लोग तंबाकू का सेवन करते है। इसके सेवन से कें-सर जैसी भयानक बी-मारी हो जाती है। इसका खाद्य पदार्थ के तौर पर उपयोग नहीं करना चाहिए। परन्‍तु तंबाकू हमारे आस पास बहुत ही आसानी से उपलब्‍ध होता है। तंबाकू में निकोटिन पाया जाता है।

तंबाकू कि गंध इतनी ज्‍यादा होती है। कि इससे छिपकलियां तक भाग जाती है। तंबाकू मकडियों को भी भगाने में सहायक होती है। वह जगह जहॉं मकडिया बहुत ज्‍यादा होती है। वहॉं अगर तंबाकू रख दिया जाये तो मकडियां उस जगह से भाग जाती है और जाला बना नहीं पाती।

दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी एक महत्‍वपूर्ण खाद्य पदार्थो में से एक है। हर घर में यह पाया जाता है, इसका यूज हम घर में खाना बनाने में मसालों के तौर पर किया करते है। दालचीनी का उपयोग भी हम मकडियों को भगाने में सकते है। इसका पाउडर अगर घर की उस जगह पर रख दे, जहॉं मकड़ी हो तो उस जगह से मकड़ी भाग जाती है और जाला नहीं बना पाती है। जिससे हमारा घर साफ सुथरा रहता है।

पुदीने का तेल (Peppermint Oil)

पुदीने का तेल बहुत ही तेज गंध वाला होता है। मकड़ी इसकी सुगंध सहन नहीं कर पाती। अगर मकडियां घर में ज्‍यादा हो, तो हम पुदीने का तेल मार्केट से खरीद कर, लाकर उस जगह पर रख दें। तो मकडियां जल्‍दी ही भाग जाती है और जाला नहीं बना पाती यह हमारे घर से मकडियों को भगाने का रामबाण उपाय है।

दालचीनी चूँकि घर में आसानी से उपलब्‍ध होती है, तो आप इस उपाय को आसानी से कर सकते हे। यह उपाय उस समय किया जाता है, जब घर में मकडियॉं ज्‍यादा हो। अगर आप घर में मकड़ी (Spider) नहीं होने देना चाहते हो तो साफ-सफाई ही उसका उपाय है।

हमें अपने घर कि साफ-सफाई हर महीने करते रहना चाहिए। बार बार घर को साफ करने से हमारे घर में मकडियाँ जाला नहीं बना पाती है और हमारा घर साफ सु‍थरा रहता है तो घर में मकडियॉं घुस ही नहीं पाती। इसलिए हमें अपने घर को हमेशा साफ करते रहना चाहिए और अगर ज्‍यादा मकड़ी हो जाये तो इन उपायो को करना चाहिए। आपको तुरन्‍त ही मकड़ी से छुटकारा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here