
Nawada: कभी-कभी इंसान के जीवन में परेशानियों और दुखों का पहाड़ टूट जाता है, लेकिन एसी विकट परिस्थितियों में भी जो हार ना मानकर उठ के खाड़ा हो जाता है, वो इंसान सफलता (Success) की बुलंदियों को छूने लगता है। अक्सर हम और आप जेसे लोग किसी अपने के चले जाने के दुख में निरास होकर बेठ जाते हैं।
अपने बनाय हुए लक्ष को जो हमने सफलता के मार्ग के लिये बनाया होता है, जिससे हमारे माता पिता और हमारे प्रिय जनों का सपना पूरा हो सके इस कारण से बनाया होता है और उन्हीं खास मे से किसी के जाने से हम अपने लक्ष्य को भूल सा जाते हैं।
इसके उलट जो लोग ऐसी परिस्थितियों और इतने बड़े दुख को झेल कर उससे उभर कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं, वो सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इसी प्रकार की कहानी है, यूपीएससी 110 रैंक होल्डर अर्चना कुमारी (UPSC 110 Rank Holder Archana Kumari) की।
बिहार के नवादा (Nawada) जिले की बेटी ने अपनी उपलब्धि से अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। जिले के नरदीगंज (Nardiganj) गांव की रहने वाली अर्चना कुमारी (Archana Kumari) ने देश की सबसे कठिन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 110वां रैंक प्राप्त किया है।
अर्चना ने यह सफलता अपने तीसरे प्रयास में हासिल की है। अर्चना कुमारी की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो जिंदगी में आई समस्याओं के कारण हार मान लेते हैं। अर्चना कुमारी ने कहा कि समस्याओं को अवसर में बदलने से यह कामयाबी उन्हें मिली है।
UPSC Result 110th Rank Holder Archana Kumar Ji pic.twitter.com/4Fx37aRBpg
— sanatanpath (@sanatanpath) October 12, 2021
नवादा के डीआरडीए सभागार में डीएम यशपाल मीना (DM Yashpal Meena) ने सोमवार को अर्चना कुमारी को सम्मानित किया। अर्चना कुमारी ने वहां आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को अपने माता-पिता की सलाह को मानते हुए काम करना चाहिए। माता-पिता के आशीर्वाद के साथ मेने आगे बढ़ने का संकल्प लिया और आगे बढ़ रही हूं।
मां के निधन पर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई
अर्चना कुमारी ने अपनी माँ को स्मरण करते हुए बताया कि जब मैं अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही थी तब हमारे परिवार पर बड़ी कठिनाई भी आये। हमारी मां गुजर गईं थीं। घर में बहुत दुख का माहौल था। उस वक़्त भी मेने अपनी पढ़ाई को पीछे नहीं छोड़ा और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
अर्चना कुमारी की पढ़ाई का सफर
अर्चना कुमारी ने कहा कि शिक्षा की शुरुवात से 10वीं तक सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर (Saraswati Vidya Mandir Rajgir) से पढ़ाई की। उसके बाद 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई आर के पुरम दिल्ली (R K Puram) से उत्तीर्ण की।
#संघ_लोक_सेवा_आयोग की परीक्षा 2020 में #नवादा जिले के नारदीगंज की #अर्चना_कुमारी ने 110वां रैंक हासिल किया । उनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है । आकाशवाणी से बातचीत में उन्होने कहा परेशानियों को अवसर में बदलने से यह सफलता उन्हें मिली । रिपोर्ट @ अशोक प्रियदर्शी । pic.twitter.com/nyWh269ykt
— AIR News Patna (@airnews_patna) October 3, 2021
उसके पश्चात स्नातक की परीक्षा लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन दिल्ली से अर्थशास्त्र (Economics) विषय से उत्तीर्ण किया और जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) से स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विषय से उत्तीर्ण किया।
इनके पिता राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) मध्य विद्यालय डोहरा से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त (Retired Principal) हुए हैं। जबकि इनकी माता पार्वती देवी का स्वर्गवास हो चुका है।



