
Lucknow: दोस्तों जब भी हनीमून की बात आती है, तो लोगों के जहन में सबसे पहले शिमला मनाली कश्मीर हिमाचल प्रदेश जैसे शहरों के नाम गूंजने लगते हैं। परंतु सभी के पास इतना बजट नहीं होता कि वह इन शहरों में जाकर एक महंगा हनीमून (Costly Honeymoon) एफोर्ड कर सकें।
आज हम आपको हमारे यूपी एवं बिहार (UP And Bihar) के समीप स्थित तीन ऐसे शानदार रोमांटिक प्लेसिस (Romantic Places) का जिक्र करने वाले हैं, जो आपके हनीमून को जीवन भर की यादें बना देगा और होगा पॉकेट फ्रेंडली। बिहार राज्य की बात करें तो इसकी बात ही क्या, बिहार ने दुनिया को एक से बढ़कर एक चीज दी हैं, जीरो का आविष्कार भी इसी राज्य से हुआ।
दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी यूनिवर्सिटी नालंदा भी बिहार में है एवं दुनिया भर में फैलने वाला बुद्ध धर्म भी बिहार की देन है। बिहार की धरती पर कई बड़े कवि एवं विद्वान हुए जिनके ग्रंथों ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया चारों ओर। ऐसे में हम अपने आसपास की चीजों को कई बार कम आकलन करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो तीन स्पॉट्स और वहां कैसे पहुंचे।
सात खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा स्थान राजगीर
राजगीर (Rajgir) प्रकृति की सुंदरतम 7 पहाड़ियों के मध्य स्थित जिनके नाम हैं, रत्नागिरी, उदयगिरि, छठगिरी, विपुलगिरी, उभयगिरी। आप स्वयं महसूस कर सकते हैं कि 7 पहाड़ियों के बीच स्थित स्थान कितना सुंदर एवं रमणीय होगा। यहां इतने सारे प्लेसिस है कि घूमने के लिए दो-तीन दिन भी कम पड़ जाए।
आप यहां लुत्फ उठा सकते हैं। सुंदर झील, अजातशत्रु किला, गर्म कुंड, एवं महाभारत से संबंधित जरासंध का अखाड़ा, साथ ही राजगीर का कन्वेंशनल सेंटर, विम्बसार का कारागार, सप्तमी गुफा, रोपवे और पवित्र जैन मंदिर, बौद्ध का विश्व शांति स्तूप एवं जरा देवी मंदिर।
The Nature Safari at #Rajgir, spread over an area of around 500 hectares is known for its diverse flora and fauna. Experience the Glass Bridge, a modern marvel, along with various #recreational activities like ziplining, sky biking, and much more!#NewDevelopment pic.twitter.com/Ghh3cwxPMi
— Bihar Tourism (@TourismBiharGov) January 3, 2023
इनके अलावा भी दोस्तों देखने लायक कई प्रसिद्ध स्पॉट्स भी हैं। इन सारे स्पॉट्स के कारण राजगीर अकेला एक ऐसा स्थान बन जाता है, जो आपको एक बेहतरीन हनीमून (Awesome Honeymoon) का एहसास देगा।
ऐतिहासिक महत्व वाला प्रसिद्ध स्थान रोहतास
रोहतास शहर बिहार का एक ऐतिहासिक प्रसिद्ध स्थान है। इतिहासकार बताते हैं कि इस शहर का नाम श्री हरीश चंद्र जी के बेटे रोहताश्व के नाम पर रखा गया था। इसके आसपास प्रकृति ने ऐसी सुंदरता बिखेरी है, जो किसी को भी मोहित कर दे, रोहतास में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत स्थल है कैमूर की पहाड़ियां।
The forever serene Parewa Dah is an entry off the travelogue’s diary. One of the most beautiful places of West Champaran's Valmiki Tiger Reserve, it is on way to Someshwar temple. "Parewa" in local language means pigeon and "dah" refers to water body. pic.twitter.com/wFmVVnS5fu
— Bihar Foundation (@biharfoundation) June 26, 2022
रोहतास से कैमूर जाते वक्त पूरा रास्ता हरियाली से भरा हुआ है। आपको मिलेंगे खूबसूरत झरने, हरी-भरी पहाड़ियां एवं एकदम रमणीक पर्यावरण जो आपको किसी स्वर्ग का एहसास देंगे। ट्रैकिंग करने के लिए भी यह उत्तम स्थान है। जैसे ही आप पहाड़ के ऊपर पहुंचते हैं, आप देखेंगे शेरगढ़ का विराट किला जिसमें आप घूम सकते हैं इसके तहखाने, बड़े-बड़े कमरे एवं पुरानी सुरंगे। रोहतास आपके जीवन का एक रोमांचकारी हनीमून हो सकता है।
बिहार चंपारण क्षेत्र का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) 800 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र में फैला है। ये प्रकृति की अनुपम सुंदरता का एक प्रतीक है। यहां आपको बाग, लोमड़ी, हिरण एवं कई और सुंदर जीव जंतु देखने मिलेंगे। गंडक नदी ईस स्थान की सुंदरता को दुगनी कर देती है, जिसमें आप नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं।
A tiger got rescued from Motihari and was released in Valmiki Tiger Reserve, West Champaran, Bihar. What else could be better than to see a tiger leaping back into its habitat. #TigerRescue pic.twitter.com/1Zfswco3Up
— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) June 18, 2021
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 800 वर्ग किलोमीटर में फैले जंगल के मध्य होना कितना रोमांचक और सुकून प्रदान करेगा। यहां पर आप ट्री हाउस में रुकने का आनंद भी ले सकते हैं, जिन का किराया 700 RS से शुरू होकर 2000 RS तक हो सकता है।
कैसे जाएं इन स्थानों पर आइए जानते हैं
राजगीर जाने के लिए आप पटना रेलवे स्टेशन से बस या प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं। जबकि रोहतास के लिए आपको सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। वही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बेतिया से 70 किलोमीटर पड़ता है, यहां पर ट्रेन रूट भी आपको मिल जाएगा। इन तीनों स्थल के लिए सबसे करीबी हवाई अड्डा पटना है। सभी स्थलों में पहुंचने से पहले होटल की एडवांस बुकिंग करना ना भूले।



