
Photo Credits: ANI
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा शनिवार को भाजपा को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे आपत्तिजनक बयान देते हैं।जिससे चर्चा में छाये रहे। उन्होंने कहा कि संघ Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) और BJP की देशभक्ति को सारी दुनिया जानती है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर उनको लताड़ा है जिसमें उन्होंने कहा है था कि इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए आज के समय में मुस्लिम से अधिक गैर मुस्लिम जासूसी करते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह चर्चा में छाये रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि वो और उनकी पार्टी के कुछ नेता पाक की बोली बोलते हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा शनिवार को दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय का मुख्य उद्देश्य केवल सुर्खियों में बने रहना है, उसी के लिए वो इस तरह के आपत्तिजनक बयान देते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के कुछ नेता पाकिस्तान की बोली बोलते हैं।
SS Chouhan, BJP on Congress' Digvijaya Singh's statement on BJP: He gives controversial statements to stay in news. He and his leaders speak Pakistan's language. Pakistan quotes Rahul Gandhi. As far as BJP-RSS is concerned, the entire world, entire country knows their patriotism. pic.twitter.com/cAl2HbLqXP
— ANI (@ANI) September 1, 2019
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान भी अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोट करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की देश को लेकर जो भावना है, उसे सारे देश की जनता जानती है।
शनिवार को एक प्रोग्राम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुये कहा था कि इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस ISI के लिए आज के समय में मुस्लिम से ज्यादा गैर मुस्लिम जाँच पड़ताल करते हैं।
#WATCH MP: Congress leader Digvijaya Singh says, "Bajrang Dal, Bharatiya Janata Party (BJP) are taking money from ISI (Inter-Services Intelligence). Attention should be paid to this. Non-Muslims are spying for Pakistan's ISI more than Muslims. This should be understood." (31.08) pic.twitter.com/NPxltpaRZA
— ANI (@ANI) September 1, 2019
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बोला , कि बजरंग दल और भाजपा ISI से फंडिंग ले रही है। इस बात को हमें समझना चाहिए।” शिवराज सिंह चौहान इसी मुद्दे को लेकर एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पूछे गए एक प्रश्न का पलटवार कर उत्तर दे रहे थे।



