
Photo Credits: Instagram(nusratchirps)
बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार चर्चा दिखाई देती है। कभी मंगलसूत्र को लेकर कभी पूजा आरती करते हुए सुर्खियों में छाई रहती है। अभिनेत्री से सांसद तक का रास्ता तय करने के बाद 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में नुसरत जहां ने सात फेरे लेकर शादी की। अब Social Media पर बहुत Active रहने वाली नुसरत की एक फ़ोटो काफी Viral हो रही है।
सांसद नुसरत जहां हर दिन अपनी खूबसूरत फ़ोटो अपने दोस्तों के साथ शेयर करती रहती है और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फ़ोटो Share की है। इस तस्वीर में नुसरत महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रही रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने एक बहुत शानदार कैप्शन भी लिखा है।
इस फ़ोटो में सांसद नुसरत जहां के साथ एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है। इस बच्चे को भगवान कृष्ण के रूप में सजाया गया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो में सांसद नुसरत बेहद सजी धजी दिखाई पड़ रही है और महाराष्ट्रियन नथ के साथ फूलों का गजरा ने उन पर चार चांद लगा दिए बेहद खूबसूरत दिख रही है।
इस फ़ोटो के Viral होने के पीछे मुख्य कारण है इस Post का कैप्शन, जिसमे सांसद नुसरत ने लिखा है, “तुम मेरे हमेशा लड्डू गोपाल रहोगे, तुम्हारे लिए मेरा प्यार मैं किसी के साथ शेयर नहीं करूंगी,तुम मेरे लिए हमेशा नंबर हो, तुम हमेशा मेरा पहला बच्चा रहोगे, ढेर सारा प्यार मेरे शैतान बच्चे, कभी-कभी तुम मुझे एहसास दिलाते हो कि मैं तुम्हारी उम्र की नहीं हूं।”
अब उनके फैंस इस फ़ोटो पर कमेंट करके इस नन्हे बच्चे के बारे में सवाल पूछ रहे है। कुछ समय पहले सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के स्टेज परफॉरमेंस की फ़ोटो काफी Viral हो रही थी जिसमे निखिल अपनी पत्नी नुसरत को गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।



