दिल्ली उपद्रव के दैरान तमंचा तानने वाला शाहरुख़ यूपी से गिरफ्तार, अब बजेगी पुंगी Shahrukh

0
533

Arresred Shahrukh Image Credits: DD News and ANI

दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में उपद्रव और प्रदर्शन हुआ था। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में हुए उत्पात के दौरान पुलिस पर तमंचा चलाने वाला युवक शाहरुख़, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उपद्रवी युवक शाहरुख़ (Shahrukh) को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि शाहरुख के कई रिश्तेदार बरेली में हैं, जिनके घर में वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक़ दिल्ली के मौजपुर इलाके में तमंचा चलाने वाला आरोपी युवक शाहरुख़, वारदात करने के बाद पानीपत पहुंचा फिर वह कैराना, अमरोहा जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में छिपता रहा था। शाहरुख़ की खोज में जुटी हुई पुलिस की स्पेशल सेल को शाहरुख़ की कॉल डिटेल से जानकारी मिली कि आरोपी अब यूपी के बरेली में छिपा हुआ है। इस मामले में एडिशनल सीपी डॉ। अजीत कुमार सिंगला दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

आपको बता दें की जब दिल्ली में उपद्रव का दौर चालु हुआ, तो मौजपुर इलाके में उपद्रवियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस पहुंची थी। इस दौरान पुलिसकर्मी दीपक दहिया पर आरोपी शाहरुख ने सरेआम तमंचा तान दिया था। उपद्रवियों की भीड़ में शामिल तमंचा लिए शाहरुख का लाठी से सामना करने वाले हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया (Deepak Dahiya) की बहादुरी को पूरे देश ने सलाम किया था।


Shahrukh arrested by Delhi police from Bareli Uttar Pradesh.

इससे पहले दिल्ली उपद्रव के दौरान मौजपुर में खुलेआम तमंचा चालाने वाला शाहरुख का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस कल तक उसे दबोच नहीं कर पाई थी। मुस्तफाबाद के अरविंद नगर में रहने वाले शाहरुख के घर पर ताला लगा हुआ है। उसके अम्मी-अब्बू और भाई भी फरार चल रहे थे। ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे थे।

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में रविवार से ही सीएए के खिलाफ और सीएए के समर्थन में दो गुटों का प्रदर्शन चल हो रहा था। लेकिन सोमवार को अचानक एक शख्स ने तमंचा निकालकर 8 राउंड चला दिए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लाल रंग की Tshirt पहने इस व्यक्ति का नाम शाहरुख (Shahrukh Khan) है। सोशल मीडिया पर चल रहे विडियो और फोटो में भी इस शख्स को हाथ में यमांचा लिए पुलिस वाले के सामने बढ़ते देखा जा सकता है। जब पुलिसकर्मी ने शख्स को रोका, तो इस व्यक्ति ने वहीं तमंचा चला दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here