हरियाणा डांसर सपना चौधरी ने BJP Join करके आज से अपनी राजनैतिक यात्रा शुरू कर दी

0
494

Photo Courtesy: ANI
Delhi : आज भारत की राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने राजनीति में अपना कदम रखते हुए, भाजपा की सदस्यता पा ली है, यह आयोजन का प्रोग्राम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी जैसे भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता सम्लित थे।

इनकी उपस्थिति में ही आज सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में अपनी सदस्यता ग्रहण करेंगी। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सदस्यता अभियान प्रारम्भ कर दिया है। भाजपा के समर्थक अपनी सदस्यता भारतीय जनता पार्टी में ले सकते है। सपना चौधरी ने आज से राजनीति अपना कदम रख लिया है। बहुत समय से सभी के दिमाग मे यह बात चल रही थी कि सपना चौधरी कब भाजपा में अपना कदम रखेंगी।

आज सभी की बात पूरी होते हुए सपना चौधरी ने भाजपा में अपना कदम रख लिया है। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के समय भाजपा नेता मनोज तिवारी के लिए रोड शो में भाग लिया था, तब सपना ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपनी तरफ से कुछ भी बयान नही दिया था। जिससे सभी के मन मे यही प्रश्न था कि सपना चौधरी भाजपा सदस्यता ग्रहण करेंगी या नही।

आज सपना ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, लेकिन कुछ समय पहले मीडियाकर्मी से बातचित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी ने बताया था कि मैं आपको एक बड़ी अच्छी News दे रहा हूं, की मशहूर डांसर सपना चौधरी मंगलवार को भाजपा में अपना सदस्यता ग्रहण कर लेंगी।


साल के प्रारम्भ में यह अटकलें चल रही थी कि सपना चौधरी के कांग्रेस में अपनी सदस्यता ग्रहण करने जा रही है। लेकिन ये खबर एक अफवाह मात्र थी। इसकी पुष्टि सपना चौधरी ने कभी नही की। इस बात के बाद कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओ जैसे राज बब्बर ने सपना का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए वेलकम किया था।

लेकिन सपना चौधरी ने दूसरे दिन ही इस बात को खारिज कर दिया था और बताया था कि कांग्रेस की ओर से ये गलत अफवाह कांग्रेस पार्टी में फैलाई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने सपना चौधरी की सभी बातों को गलत बताते हुए उनकी और प्रियंका गांधी की एक फ़ोटो सोशल मीडिया में शेयर की थी, लेकिन सपना चौदरी ने बताया था कि प्रियंका गांधी के साथ उनकी यह फोटो बहुत पुरानी है और कांग्रेस की ओर से जो भी गलत अफवाह फैलाई जा रही है, वो सब गलत है, मै कांग्रेस पार्टी में शामिल नही हो रही हूं।

तभी मीडिया में ये खवरो बहुत तेजी से वायरल हो रही थी कि सपना चौधरी कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ने जा रही है। लेकिन कांग्रेस का कहना था कि मथुरा से उनको टिकट न देने से वो अपनी बात से पीछे हट गई और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात को लेकर पीछे हट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here