वायरल धावक रामेश्‍वर गुर्जर (11 सेकंड में 100 मीटर) ने खेलमंत्री ने क्या कहा, जानें

0
408





मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक किसान परिवार से नाता रखने वाले 19 साल के रामेश्‍वर गुर्जर ने 11 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ समाप्त की। उनका Video सोशल मीडिया पर इतना Viral हो गया है जिसको देख देश के खेल मंत्री की नजर उन तक पहुंच गई।

खबरो के मुताविक रामेश्वर गरीब परिवार से है, उनके पास पैसे न होने के कारण उन्होंने दौड़ के लिए जूते नही ले पाए। लेकिन उनका जोश कम नही हुआ और उन्होंने नंगे पैर दौड़ने का फैसला लिया और मात्र 11 सेकंड में दौड़ कंपलीट कर ली। नंगे पैर सड़क पर दौड़ते रामेश्वर का Video सोशल मीडिया पर बहुत Viral हो गया। जिसको देख सभी उनके दीवाने हो गए है।



इस रामेश्वरम का Video मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से रामेश्वर की मदद करने की भी मांग की। इसके बाद रिजिजू ने उसका उत्तर देते हुए कहा, “किसी को इसे मेरे पास भेजने को कहें, मैं इसको एथलेटिक अकादमी भेजूंगा।

रिजिजू की ट्वीट के बाद ये लड़का मानों पल भर में सुपरस्टार ही बना गया। जब मीडिया वालों ने रामेश्वर से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं देश के लिए गोल्ड जीतना चाहता हूं। सरकार मुझे सुविधाएं उपलब्ध करा दे, मैं पूरी मेहनत करूंगा। मैं पूरे देश को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपको कभी अपने प्रदर्शन से उदास नहीं करूंगा।



इस युवक की प्रतिभा देखकर आज पूरे देश में सुर्खियों में छाया हुआ है। सभी युवक की प्रशंसा कर रहै है। इस युवक में बड़ा एथलीट बनने की सारी खूबियां मौजूद है लेकिन सुविधाओं उपलब्ध ना होने के कारण वो आगे नही बढ़ सका।की। अगर इस युवक को जल्दी अच्छा प्लैटफॉर्म मिल जाएगा तो ये देश के लिए गौरव बनेगा। प्लेटफॉर्म नहीं मिला पाया तो इसकी प्रतिभा को आगे नही बढ़ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here