
Dausa: कहते है दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नही होता। वह अपने कर्मो से और निरंतर प्रयास से खुद को परफेक्ट बनाता है। दुनिया में 30 प्रतिशत लोग में कोई न कोई अपंगता पाई जाती है। कुछ लोग हादसे के शिकार हो जाते है और कुछ लोगो में जन्म से ही रहती है। परंतु वे अपनी कमी को खुद पर हावी नहीं होने देते और न ही खुद को असाधारण समझते।
ऐसे व्यक्ति साधारण लोगो से ज्यादा दिमागदार होते है। जरूरी नहीं होता की हर चीज के होने से ही लोग आगे बढ़ सके। नेक काम के लिए सही मन और लगन की जरूरत होती है। ये बात तो सत्य है की शरीर की किसी भी कमी से इंसान में वो आत्मनिर्भरता नही रह जाती जो एक स्वस्थ मनुष्य में होती है।
वे जानते है की अगर वे लड़खड़ाए तो उनका जीवन बहुत कठिन हो जाएगा। इसलिए वे खुद को बहुत मजबूत बना लेते है और उनकी यह कमी उनके जीवन के लक्ष्य में बाधा नहीं बनती। इन्ही बातों की मिशाल बना एक दिव्याग विद्यार्थी जिसने 12वी कक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके लोगो के बीच मिसाल बन गया आइए जानते है कोन है वह विद्यार्थी और किस तरह तैयारी की उसने।
पूरी तरह चलने में असमर्थ विद्यार्थी ने टॉप किया
कई लोग से कहते सुना है, मेहनत और लगन ही लोगो की कामयाबी का रास्ता खोलती है। हर अच्छी चीज को पाने के लिए लोगो को खूब संघर्ष करना होता है। फिर परिस्थिति विपरीत ही क्यों न हो। यदि आपके अंदर काबिलियत है, तो फिर आपके अंदर की कोई भी कमी आपको सफल होने से नही रोक सकतीं। वो कमी आर्थिक और शारीरिक रूप से हो सकती है।
इस बात को प्रूफ किया है राजस्थान (Rajasthan) राज्य के दौसा जिले के निवासी रवि कुमार मीणा (Ravi Kumar Meena) ने। रवि कुमार पूर्णरूप से विकलांग (Handicap) है, वे अपने पैरो पर नही चल सकते। परंतु रवि कुमार दिमाग से बहुत तेज है उन्होंने हाल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुछ ऐसा कर दिखाया की लोगो के तो होश ही उड़ गए।
रवि कुमार मीणा की सफलता की कहानी
आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व राजस्थान ही नही, बल्कि पूरे भारत में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम राजस्थान में घोषित हो चुका है। परिणामों के घोषित होते ही कई सारे विद्यार्थी अच्छे अंको से पास हुए है।
इन परिणामो के बीच एक ऐसे विद्यार्थी की सफलता सामने आई, जिससे लोग हैरान हो गए। राजस्थान राज्य के दौसा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडरावा के विद्यार्थी रवि कुमार मीणा बहुत अच्छे नबरों से पास होकर अपना नाम पूरे राजस्थान में बना लिया।
रवि कुमार मीणा ने आर्ट्स विषय से अपनी बारहवीं की पढ़ाई की। वे बालपन से ही पढ़ने लिखने में काफी अच्छे हैं। उन्होंने कक्षा 12 की पढ़ाई भी मेहनत और लगन से की जिसका परिणाम आज दुनिया के सामने है।
100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
रवि कुमार मीणा ने हिंदी, इंग्लिश, राजनीति विज्ञान भूगोल और इतिहास जैसे विषय में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। रवि कुमार विकलांग जरूर है, वे अपने पैरों पर चलने में असमर्थ है। परंतु वे बेहद जुनूनी है। और पढ़ना लिखना उनका शौक है। मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ते थे। और अपने रूटीन के पक्के है। रवि कुमार तीन पहियों वाली साइकिल से स्कूल जाते थे।
खूब मिल रही बधाई
12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (12th Board Exam Results) घोषित होते ही पूरे राजस्थान राज्य में रवि कुमार मीणा का नाम गुजने लगा। रवि कुमार मीणा के गांव में जैसे ही खबर फैली तो गांव के लोग उत्साहित होकर उनके घर शुभकामनाएं देने पहुंचे।
दौसा के सिकराय उपखण्ड के गंडरावा गांव के रवि मीणा ने कमाल किया। जो बचपन से दोनों पैरों से दिव्यांग है। 80 प्रतिशत दिव्यांग रवि ने हाल ही में घोषित दिव्यांग बालकों के माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
Photo Credits: https://t.co/XSpYXLozLO pic.twitter.com/3VwxNXasL3— sanatanpath (@sanatanpath) July 3, 2022
गांव वालो के अलावा रवि के स्कूल के प्रिंसिपल स्वयं रवि कुमार मीणा को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देने उनके घर गए। रवि के घर में उन्हें बधाई देने वालो की लंबी कतार लगी हुई है। इस भीड़ में पत्रकार भी शामिल हैं।



