
Photo Credits: Twitter Post Crap
Mumbai: आपने दक्षिण भारत के सुपर स्टार प्रभास की बाहुबली मूवी तोह देखि ही होगी। पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली भारतीता फिल्म बाहुबली ने कामयाबी के सारे रेकॉड तोड़ डाले थे। आज भी बाहुबली फिल्म लोगो की जवान पर है। भारतीय सिनेमा का इतिहास बदल देने वाले एसएस राजमौली (SS Rajamouli) फैंटेसी एक्शन मूवी ब्रह्मास्त्र (Brahmastra Movie) को दक्षिण भारत की 4 मुख्या भाषाओं में प्रजेंट करेंगे।
बता दें की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को तीन पार्ट में बनाया जा रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर, अलिया भट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे और इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म की कहानी अयान ने भी लिखी है।
खास बात यह है की इस मूवी का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म ब्रह्मास्त्र को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम (Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam) भाषा में भी वर्ल्ड वाइड रिलीज करने की तैयारी जोरों पर है। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक आई है।
इस मूवी को अगले साल 2022 में 9 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ब्रह्मास्र की कहानी पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म फेयर के मुताबिक़ नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) आर्कियोलाजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार ऐसा है की वे काशी में गंगा के किनारे अति प्राचीन शिव मंदिर खोज रहे है।
Shiva brought the release date with him! 🙌
Brahmāstra Part One: Shiva
Comes to cinemas on 09.09.2022.#Brahmastra pic.twitter.com/oikYaKv57Q— BRAHMĀSTRA (@BrahmastraFilm) December 15, 2021
फिल्म की कहानी हालिया समय की ही है, जिसमें धार्मिक-पौराणिक कड़ियाँ जुड़ जाती हैं। प्राचीन शिव नगरी काशी और भगवान् शिव का सीन पौराणिक कहानी से लिया गया ज्ञान होता है। रणबीर कपूर का किरदार अलौकिक शक्तियां हासिल करता दिखाई देता है। हाल ही में आए मोशन पोस्टर में यह नज़र भी आया।
इस फिल्म का टीजर हाल ही माया है, जिसमे घायल रणबीर कपूर को अध्भुत शक्तियां (Supernatural Powers) मिलती नजर आ रही हैं। वे खड़े होते हैं और उनके हाथ में दिव्य त्रिशूल नजर आता है। बैकग्राउंड में भगवान शिव (Bhagwan Shiva) का विशालकाय रूप भी दिखाई देता है।
Glad to be presenting Brahmāstra Part One: Shiva in Telugu, Tamil, Kannada and Malayalam.
Hope you like the Motion Poster and everything from #Brahmastra that comes after this.
See you all in theatres on 09.09.2022 @BrahmastraFilm https://t.co/kks2xXwcVl pic.twitter.com/e5ugGEDGii
— rajamouli ss (@ssrajamouli) December 18, 2021
Brahmastra मूवी पहला पार्ट है और इसमें शिव से जुड़े रहस्य हैं। इसके बाद 2 पार्ट और आने की बात कही जा रही है। फ़िल्में से जुड़ी गॉसिप के आधार पर कह सकते हैं कि ब्रह्मास्त्र मूवी में रहस्य को सुलझाने की कोशिशें सुपर नेचुरल पावर की तरफ ले जाती है। ब्रह्मास्त्र मूवी, ब्रह्मा विष्णु और महेश की ट्रियोलजी पर आधारित बताई जा रही है।
#RanbirKapoor and #AliaBhatt
show off their chemistry
in Hyderabad #SSRajamouli to present#Brahmastra in four
southern languages #BrahmastraMotionPoster pic.twitter.com/johwxxk0Q8— SHIV DUTTA 🌠 (@imshiva17) December 19, 2021
अभी तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इमेज रोमांटिक हीरो की थी, परन्तु अब ऐसे सुपर नेचुरल पावर वाले हीरो के तौर पर उन्हें देखना ख़ासा रोमांचक रहने वाला है। हालाँकि रॉक ऑन में रॉक स्टार का किरदार तो उन्होंने बखूबी निभाया था। अब यह किरदार जनता को कैसा लगता है, यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।
Ranbir Kapoor about @iamnagarjuna sir ❣️ #Brahmastra #RanbirKapoor ❤ pic.twitter.com/fNtnrrRdTP
— • (@Gautam4RK_) December 18, 2021
हाल के कुछ सालों में कई बॉलीवुड फ़िल्में साउथ की भाषाओं में बनी और रिलीज हुईं मगर दर्शकों ने उन्हें कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी, जबकि इन्हीं सालों में दक्षिण भारत की हिंदी में आई फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बाहुबली के दोनों पार्ट, रोबोट, 2.0, काला, काबाली, साहो, KGF हिंदी में भी सुपर हिट रहीं। ब्रह्मास्त्र के साथ इस बार राजमौली और अन्न बातें फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।



