भारतीय CEO को 2.3 बिलियन डॉलर का पैकेज दिया गया, एलन मस्क को कड़ी चुनैती मिलने के आसार

0
1190
CEO Jagdeep Singh
Indian Origin CEO Jagdeep Singh Shatters Salary Ceiling, Bags Elon Musk Like Pay Package. QuantumSpace's Indian CEO Jagdeep Singh bags 2.3 billion dollar worth of net.

Photo Credits: Twitter

Delhi: पूरी दुनिया की टेक कंपनियों में भारतीय CEO का राज़ कायम है। गूगल से लेकर ट्विटर तक सभी भारतीय इस कंपनियों के सर्वोच्च पद पर आसीन है। अब विदेशी मीडिया के हवाले से खबर आ रही हैं की दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को एक स्टार्टअप कंपनी के सीईओ जगदीप सिंह (CEO Jagdeep Singh) से तगड़ा कॉम्पिटिशन मिला है।

मिल रही खबर के मुताबिक अमेरिकन बैटरी स्टार्टअप QuantumScape Corp के भारतीय सीईओ जगदीप सिंह को मल्टी बिलियन डॉलर का पे पैकेज हासिल हुआ है। इस भारी पेय पैकेज को स्टार्टअप कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी भी मिल गई है। जगदीप सिंह एक भारतीय हैं।

मीडिया मीडिया ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये पैकेज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसा ही माना जा रहा है। जानकारी हो कि टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क की पूँजी 255 बिलियन डॉलर है। हालिया समय में एलन मस्क पूरी दुनिया के सबसे अमीर अरबपति शख्स बने हुए हैं।

बता दें की बैटरी स्टार्टअप QuantumScape Corp के CEO जगदीप सिंह को 2.3 बिलियन डॉलर मतलब लगभग 17 हजार करोड़ रुपए का पैकेज मिलने की संभावना है। परन्तु, इसके लिए यह आवश्यक है कि कंपनी अपने मिशन हुए मापदंडों को पूरा करने में सफल हो। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कई शेयरहोल्डर्स ने इस पैकेज पर आपत्ति भी उठाई थी, लेकिन इसे मंजूरी मिल गई है।

यह कंपनी QuantumScape एक अमेरिकी कंपनी है, जो की Volkswagen AG और बिल गेट्स के वेंचर फंड द्वारा समर्थित है। इस कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 50 बिलियन डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़) के ऊपर है। इस साल शॉर्ट-सेलर्स द्वारा इसकी संभावनाओं पर सवाल उठाने के बाद से शेयरों में गिरावट देखि गई है। ऐसे में अब भारतीय मूल (Indian Origin) के जगदीस (Jagdeep Singh) से कंपनी को काफी उम्मीदे हैं।

ये कंपनी सॉलिड स्टेट बैटरी बनाने का काम करती है। हाल के दिनों में कंपनी के बड़े अधिकारियों को बड़ा सैलरी पैकेज देने की नई परंपरा देखी गई है। खासकर के Tesla Inc की सफलता के बाद स्टार्टअप कंपनियां तेज से बढ़ रही हैं और अपने उच्च अधिकारियों को करोड़ों डॉलर का सैलरी पैकेज दे रही हैं। टेस्ला की सफलता ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) को दुनिया के सबसे अमीर शख्स बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here