
Barmer: भारत में शादियां किसी उत्सव से कम नहीं है। हमारे यहां रिवाज है जिसके घर बेटी होती है, वह उसके पैदा होने से ही उसकी शादी के लिए पैसे जोड़ना शुरु कर देता है। एक बाप अपनी बेटी की शादी में अपना सब कुछ लगा देता है और फिर भी उसे लगता है कि कब है।
वही बेटे की शादी एवं उसकी बरात को लेकर भी एक पिता और उसके परिवार में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। कुल मिलाकर हम कहें तो हमारे भारत देश में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि 2 परिवार एवं उस पूरे समाज के लिए यादगार समारोह होता है, जिसे हर कोई अपनी यथासंभव परिस्थिति के हिसाब से बेटर देन द बेस्ट खर्च करता है।
ऐसे ही एक शादी की जानकारी काफी वायरल (Viral Marriage) हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि, एक एनआरआई अपनी बेटी की शादी (NRI’s Daughter Marriage) के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके एक पूरे गांव को विदेशी किले के तर्ज पर रिसोर्ट की तरह डिवेलप करवाया है। जहां हजारों मेहमान रुक सकेंगे और यह एक शाही शादी के रूप में संपन्न होने वाली है। जिसमें चीफ मिनिस्टर भी शिरकत कर सकते हैं।
बाड़मेर के इस गांव की बदल गई पूरी तस्वीर
दोस्तों शाही शादी राजस्थान के बाड़मेर जिले के अंदर आने वाले भियांड ग्राम के अंतर्गत छोटा सा बूढ़ातालगांव में संपन्न होने वाली है। जानकारी के अनुसार इस गांव को स्कॉटलैंड में स्थित किले (Scotland Fort) के अनुरूप रिसोर्ट के तौर पर डिवेलप किया गया है। जिसमें 300 से ज्यादा टेंट बनाए जा रहे हैं।
यह पूरा टेंट रिसोर्ट किसी शाही महल से कम नहीं है जिसमें सारी सुविधाएं होंगी। शादी के विभिन्न रस्मों को ध्यान रखते हुए रिसोर्ट के अंदर अलग-अलग तरह के शाही टेंट के रूप में हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें हर फंक्शन एक अलग रूप से निखर के सामने आए।
रिसॉर्ट को बनाने के लिए 100 से ज्यादा कुशल कारीगर पिछले 2 महीनों से लगातार जुटे हुए हैं और रिसोर्ट के फाइनल होते होते तक करीब 400 और कारीगर बढ़ाए जाएंगे ताकि ये समय पर संपन्न किया जा सके।
यह वीआईपी शादी है सांसद के पोते संग एनआरआई की बेटी
आपको बताना चाहेंगे इस शाही शादी के दूल्हा और दुल्हन के बारे में। इस शादी में राजस्थान के पाली से पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के पोते रामप्रकाश और एन आर आई नवल किशोर गोदारा की पुत्री ऋतु परिणय सूत्र में बंधेंगे। बताया जाता है कि, श्री नवल किशोर जी आज से करीब 25 साल पहले गुजरात से साउथ अफ्रीका की ओर व्यापार करने के उद्देश्य से गए थे, जहां इन्होंने संघर्ष के दौरान मजदूरी भी करनी पड़ी।
फिर धीरे-धीरे अपने गुजराती व्यापार की पारखी सोच की बदौलत कुछ सालों में ही साउथ अफ्रीका के कॉस्मेटिक्स के व्यापार से बढ़ते बढ़ते माइनिंग तक के व्यापार में अपनी धाक जमा ली। और आज वहां के बड़े उद्योगपतियों में इनका नाम गिना जाता है।
आर्टिफिशियल पौधों के साथ गांव में बनाया फोर्ट एंड रिसोर्ट
शाही शादी में 2 दिनों तक मेहमान इस रिसोर्ट पर रुकने वाले हैं। क्योंकि यह दुनिया के सारे वीआईपी पर्सन होंगे। इसीलिए गांव के इस टेंट रिसोर्ट में जो 300 से ज्यादा लग्जरी टेंट हैं उनमें एयर कंडीशन और अटैच लेट बाथ जैसी फैसिलिटी है।
वही रिसोर्ट को अधिक प्राकृतिक और सुंदर बनाने के लिए सैकड़ों पेड़ों को स्थानांतरित कर प्लांट किया गया है, जो इस जगह की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाता है। हम यह कह सकते हैं कि टेंट रिसॉर्ट की शक्ल में यह एक सेवन स्टार होटल से कम नहीं होगा। इसमें हेलीपैड भी बनाया गया है।
दुनिया भर के वीआईपी मेहमानों के बीच 10000 लोग करेंगे शिरकत
बेटी ऋतु के पिता नवल किशोर जी बताते हैं कि, भले उन्होंने विदेशों में रहकर बहुत पैसे कमाए हो पर उनका शुरू से सपना था कि वह अपनी बेटी की शादी किसी गांव से करें ताकि वह अपने आपको जड़ों से जोड़े रख सकें। इसलिए मेहमानों को बेहतरीन सुविधा देने के उद्देश्य से गांव को ही रिसोर्ट बनाने का काम किया गया है।
शादी में राजस्थान के चीफ मिनिस्टर श्री गहलोत के अलावा कॉन्ग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता एवं दुनियाभर के कई उद्योगपतियों शामिल होंगे। इस वजह से यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी एकदम चौकस रखी गई है। इस शाही शादी ने गांव के नक्शे को ही बदल कर रख दिया।



