
Mumbai: भारत का सबसे रईस परिवार अंबानी परिवार (Ambani Family) है। देश विदेश का हर व्यक्ति जानता है कि अंबानी परिवार एशिया का सभी रईस परिवारों में से एक है इनके लिए कोई भी चीज कठिन नहीं है। वे अपने ऐसो आराम का जीवन काफी आसानी से जी रहे हैं।
देखा जाए तो दुनिया में कई तरह के व्यक्ति हैं, जिनमें कुछ व्यक्ति इतने रईस है। जिनके लिए कुछ भी पाना असंभव नहीं है और देश में ऐसे लोग भी हैं जो एक वक्त की रोटी के लिए भी तरसते हैं अमीर बनना या गरीब रह जाना यह व्यक्ति के हाथों में होता है।
कुछ व्यक्ति अपने जीवन में मेहनत करके वह मुकाम हासिल कर लेते हैं, जिससे उनका जीवन सुखमय हो सके और कुछ व्यक्ति आज के सुख के लिए बाद के जीवन को पूरी तरह खराब कर लेते हैं। अंबानी परिवार बहुत बड़ा व्यापारी परिवार है। जिसमें एकजुट होकर अपने काम को एक नया आयाम दिया और आज वे भारत के रईस व्यक्ति कहलाते हैं।

अंबानी परिवार के पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कई तरह के शौक रखती हैं और अंबानी परिवार के व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करती है। आज हम इस लेख के माध्यम से नीता अंबानी (Nita Ambani) की बात करेंगे जो मुकेश अंबानी की पत्नी है।
अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी
नीता अंबानी अंबानी परिवार यानी मुकेश अंबानी की धर्मपत्नी है। जैसा कि आप जानते हैं कि अंबानी परिवार एशिया का सबसे रईस परिवार है। इस परिवार की महिला नीता अंबानी अपने नाम और शोहरत के लिए पूरी दुनिया में मशहूर। एक उद्योगपति की पत्नी और रईस खानदान की बहू के नाम के साथ साथ उनके अलग से अंदाज के लिए भी जाना जाता है।

नीता अंबानी अपने काम से पहले की हुई भविष्यवाणी के लिए भी आम नागरिकों के बीच मशहूर है। उनकी शान और शौकत भी काफी विशेष है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें दुनिया का हर व्यक्ति फॉलो करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी बेशकीमती गाड़ी और महंगे महंगे डिजाइनर कपड़ों के लिए भी फेमस है।

नीता अंबानी के फॉलोअर्स उन्हें अपना आइडियल मानते हैं और कुछ लोगों का मानना है कि वह आगे बढ़ने में मदद करती हैं। नीता अंबानी भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया की रईस वुमन है। नीता अंबानी की उम्र अभी 57 वर्ष है और उनके पास एक से बढ़कर एक बेशकीमती और बहुत महंगा सामान है। नीता अंबानी को गाड़ियों का बहुत शौक है।
महंगे सामानों की लिस्ट
उनके बेसकीमती सामानों की लिस्ट में सबसे पहली चीज आती है कार। वे बीएमडब्ल्यू 780 चलाना पसंद करती हैं इस कार की कीमत 8 करोड़ के लगभग है। देश विदेश की यात्रा के लिए वे अपने प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करती हैं जैसे मुकेश अंबानी ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया था। वर्ष 2007 में जब नीता अंबानी का 44 वां जन्मदिन पढ़ा था तब मुकेश अंबानी ने उन्हें यह प्राइवेट जेट गिफ्ट में दिया था।
Mukesh Ambani and Nita Ambani’s grandson Prithvi Akash Ambani will turn one on December 10 that is today and Arijit Singh will do a special performance on this occasion.
Arijit Singh traveling via private jet to Jamnagar, Gujarat. pic.twitter.com/A5QVT41Qbr
— Arijit Singh_FC7 (@ArijitSingh_FC7) December 10, 2021
यह प्राइवेट जेट अंदर से बेहद खूबसूरत और सर्व सुविधा से संपन्न है। कस्टम फिट एयरबस 319 लग्ज़री प्राइवेट जेट के नाम से जाना जाने वाला प्राइवेट जेट की कीमत 230 करोड रुपए है। इस जेट की अंदर की तस्वीरें देख काफी लोग हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि इस जेट में एक बार में 12 से 13 लोग यात्रा कर सकते हैं।
जेट के अंदर की सुविधाएं
यह प्राइवेट जेट (Nita Ambani Private Jet) बाहर से और अंदर से काफी बड़ा है और देखने में भी काफी सुंदर है। यह अंदर से किसी लग्जरी रेस्टोरेंट की तरह दिखाई पड़ता है। साथ ही इसकी सुविधाएं भी काफी लग्जरी है। मनोरंजन की दृष्टि से प्राइवेट जेट के अंदर फ्लाइंग इन स्काई भी बनाया गया है।

इस प्राइवेट जेट के अंदर सभी सुविधाओं को नीता अंबानी के कंफर्ट को देखते हुए बनाया गया है। इस जेट में संलग्न कक्षा में एक मास्टर बेडरूम का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ ही जेट के अंदर गेमिंग, म्यूजिक और सैटेलाइट जेसे ढेरों फीचर का निर्माण किया गया हैं। नीता अंबानी अपनी यात्रा के लिए ऐसी प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करती हैं।
नीता अंबानी का व्यक्तित्व
अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी बचपन से ही अपने सभी कार्यों में अव्वल अतिथि उन्हें डांस का बेहद शौक था। इसलिए उन्होंने क्लासिकल डांस सीखा था। आज वह एशिया के सबसे रईस खानदान और बेहद बड़े उद्योगपति की पत्नी कहलाती है उनका रुतबा भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वे अपने फॉलोअर्स के साथ अपने परिवार का रहन सहन और लग्जरियस लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें शेयर करती हैं।



