
Patna: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) ने बहुत ही तेजी से तरक्की की। आज इस इंडस्ट्री की पहचान हर जगह है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने कई लोगो को ऐसी पहचान दिला दी है कि हर घर में लोग इन स्टारों को जानने लगे है।
इन स्टारों में हमारे निरहुआ (Nirahua) का नाम सबसे ऊपर है। निरहुआ का पूरा नाम दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) है। यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े सुपरस्टार माने जाते है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं दिनेश लाल उर्फ निरहुआ अपनी किस्मत पॉलिटिक्स में भी आजमा चुके है।
निरहुआ एक्टिंग ओर पॉलिटिक्स दोनों मे हुये सफल
एक्टिंग के साथ साथ दिनेश लाल ने पॉलिटिक्स में भी बेशुमार सफलता पाई। आज वह शोहरत और नाम में किसी से भी पीछे नहीं है। अभी हाल ही में यूपी की आजमगढ़ (Azamgarh) सीट पर निरहुआ ने विजय प्राप्त कि है। जिसके साथ ही वह आजमगढ़ के सांसद भी बन गये है। आज इस पोस्ट के जरिये हम आपको निरहुआ के जीवन के महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा करेंगे। आइये जानते है दिनेश लाल यादव के जीवन के महत्वपूर्ण पलों को।
साधारण परिवार में जन्में निरहुआ सुपरस्टार बने
भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार निरहुआ (Super Star Nirahua) दिनेश लाल यादव जी का जन्म वर्ष 1979 में 2 फरवरी यूपी में स्थित गाजीपुर जिले पर हुआ था। उनका जन्म एक बहुत ही साधारण गरीब परिवार में हुआ। दिनेश लाल 5 भाई बहन थे। जिनमें से निरहुआ के 3 बहने है और एक भाई है।
निरहुआ के पिताजी का नाम कुमार यादव है। तथा उनकी मॉं का नाम चंद्र ज्योति है। दिनेश लाल जी के पिताजी कोलकाता में बहूत ही साधारण सी नौकरी किया करते थे। उनकी सैलरी सिर्फ 3500 रूपये थी। इतने में उनके परिवार का खर्चा बहुत ही मुश्किल से चल पाता था। परिवार की स्थिति सही ना होने की वजह से निरहुआ को भी काफी दिक्कतों का अपने जीवन में सामना करना पड़ा।
पहले शादी में गाते थे गाने
दिनेश लाल यादव जी का झुकाव बचपन से ही संगीत की और था। उनका मन अभिनय कि और हमेशा ही लगाता था। उनका संगीत और अभिनय कि और जो इंटरेस्ट था उसी कि वजह से वह भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना पाये। उनकी कड़ी मेहनत और काबिलियत ही उनकी सफलता का कारण बनी।
आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में विजय प्राप्त करने पर श्री दिनेश लाल यादव "निरहुआ" जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।@nirahua1 pic.twitter.com/Q5fmwupkP0
— Anmol Kumar Prajapati (@anmolbjpup) June 26, 2022
आज निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे कलाकार कहे जाते है। प्रारंभ में दिनेश लाल ने शादी विवाह में गाना गाकर करियर को शुरू किया। सन् 2003 में दिनेश लाल जी का पहला एल्बम आया। जो कि दर्शको का दिल जीतने में कामयाब रहा।
आम्रपाली दुबे के साथ जोड़ी है हिट
उनके फिल्मी करियर कि शुरूआत भोजपुरी फिल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लिया रे’ से हुई़। जो कि 2006 मे रिलीज हुई थी। यहॉं से एक्टिंग कि शुरूआत करने के बाद निरहुआ अपने करियर मे नहीं रूके।
किसी भी संस्था या इडस्ट्री मे एक दूजे को नीचा दिखाने की कोशिश होती है, लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री के ये 3 शीर्ष कलाकार एक दूसरे को आगे बढ़ने में मदद की मिसाल पेश करते हैंराजनीति में पहले मनोज आए फिर @ravikishann आए और दोनों मिलकर निरहुआ के लिए माहौल बनाएpic.twitter.com/pM7D760Wm1
— Bihari manish kumar tiwary (@ManishK07761824) June 27, 2022
उनकी हर फिल्म सुपर डुपर हिट होने लगी। निरहुआ ने सबसे ज्यादा भोजपूरी हीरोइन आम्रपाली दुबे के साथ में काम किया है। इनके साथ इनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे हिट रही है।
इंडस्ट्री में आने से पहले कर चुके थे विवाह
अगर दिनेश लाल यादव के निजी जीवन की बात की जाये तो जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उसके पहले ही वह विवाह के बंधन में बंध चुके थे। निरहुआ कि पत्नी जी का नाम मनसा देवी है।
हमार जोड़ी कैसन बा…. pic.twitter.com/VFmTEJHW8w
— निरहुआ हिन्दुस्तानी🚩🚩 (@officeofkm12) August 22, 2022
दिनेश लाल जी अपनी पत्नी और बच्चें को बहुत चाहते है। वह भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार है। आज उन्होने अपनी अदाकारी से बेशुमार शोहरत ओर दौलत हासिल कर ली है। उनका नाम निरहुआ हर घर में फैमस है।
आज करोड़ो के मालिक है निरहुआ
अगर निरहुआ कि संपत्ति कि बात करें तो अपनी मेहनत से आज निरहुआ ने करोड़ो कि संपत्ति बना ली है। आज निरहुआ आलीशान घर में रहते है। वह आज महंगी गाडी के मालिक भी है।
वह अपनी अदाकारी से एक लग्जरी लाइफ जीने में सफल हुये है। उनकी संपति उन्होंने अभी चुनावी हलफनामे में बताई। उन्होंने अपनी नेट वर्थ 7.67 करोड़ बताई है। यह संपत्ति निरहुआ ने अपनी काबिलियत के दम पर हासिल की है।



