धोनी का नया लुक आज ट्रेंड कर गया, बालों के साथ दाढ़ी भी ऐसी बनवाने का कारण: Dhoni New Look

0
2699
Dhoni New Look
MS Dhoni sports new hairstyle, fans opinions divided. Thala Dhoni's new look goes viral on Twitter. New haircut and beard for Cricket legend Mahendra Singh Dhoni. Dhoni New Look Is Viral Now.

Photo Credits: Twitter

Delhi: आज माही (Mahi) ट्रेंड कर रहे है और धोनी आज टॉप ट्विटर ट्रेंड (Dhoni Trend in Twitter) में एक एक है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही क्रिेकट के मैदान से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया की सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। अब धोनी ने अपनी हेयस स्टाइल फिर से चेंज कर दी हैं। धोनी के फैंस को उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा है।

धोनी के फैंस (Dhoni Fans) उनके इस लुक को अलग-अलग नाम भी दे रहे हैं। बता दे की हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी अपने लुक्स (Dhoni Look) को लेकर काफी बदलाव करते रहते हैं। धोनी की फैन फॉलोइंग की काफी ज्यादा है। अब हाल ही में महेंद्र ने फिर एक अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है। इतना ही नहीं धोनी ने इस बार बियर्ड का लुक भी बदल दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी को ये नया हेयर स्टाइल (Dhoni New Hair Style), आलिम खान (Alim Khan) ने दिया है, जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धोनी के हेयर स्टाइल (Hair Style) के साथ उनकी दाढ़ी (Beard) को भी नया लुक दिया गया है। आलिम खान ने अपने साथ माही की फोटो भी ट्वीट की है। फिर यह वायरल होने लगी।

बता दे की धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, तो उन्होंने लंबे और ऊँचे शॉट्स के अलावा अपने लंबे बालों से भी सभी को अपना दीवाना बनाया। पूरे क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपने फैशन और पैशन दोनों को भी जबरदस्त तरीके से पूरा किया।

यह बात है साल 2004 की जब इंटरनैशनल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने डेब्यू किया था, तब उनके बाल काफी लंबे थे और बालों पर वह सुनहरा कलर करते थे। वह काफी समय तक इसी गोल्डन स्ट्रीक्स हेयरस्टाइल में नजर आए। यह हेयर स्टाइल भी पुरे क्रिकेट गजत में छा गई थी। पाकिस्तान के उस ज़माने के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ तक धोनी के लम्बे बालों के दीवाने थे।

साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के पहले, धोनी ने अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। गोल्डन स्ट्रीक्स की जगह अब काले बाल धोनी को पसंद आने लगे थे। उनका यह स्टाइल भी काफी फेमस हुआ। वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2011 में धोनी के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। एक वक़्त धोनी ने सर के बाल मुंडवा भी लिए थे।

माही ने लंबे काले बालों को बदलकर बाल्ड लुक जो अपना लिया था। फैंस को उनका यह लुक भी काफी पसंद आया और उन्होंने माही के इस लुक की भी खूब तारीफ की थी। हर बार की तरह धोनी का अगला नया लुक भी हैरान करने वाला है। इस बार धोनी ने मोहॉक लुक अपनाया था।

बता दे की साल 2013 में IPL मैच के दौरान धोनी अपने इस नए लुक में नजर आए थे। अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने के बाद धोनी ने जब सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया तो लोग हर बार की तरह इस बार भी काफी हैरान थे। अब माफ़ी का यह नया लुक विदेशो के स्टार्स को भी फ़ैल कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here