
Photo Credits: Twitter
Delhi: इस वक़्त देश में पेट्रोल डीज़ल के दाम (Petrol Diesel Price) आसमान छू रहे है और लोग अपनी अपनी कारों को सड़क पर चलाने के बजाये गैरों में कैद करके रख रहे है। अगर वे कार सड़क पर चलाएंगे, तो उनकी जेब ढीली हो जाएगी। ऐसे में अब लोग अपनी अपनी कारों में पट्रोल भरवाने से कतरा रहे है। ऐसे में अब पेट्रोल कार की वजाये इलेक्ट्रिक कार पर लोगो का खिंचाब हो रहा है।
आपको बता दें की इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) में फ्यूल की बजाये बजली से गाड़ी चलती है और बैटरी को बिजली से चार्ज करने पर खर्चा भी कम आता है। ऐसे में अब ज़माना बिजली से चलने वाली गाड़ियों का आने वाला है। जिससे महंगे पेट्रोल की झंझट से लोगो को मुक्ति मिलने की सम्भावना बन रही है। अब हमारा भविष्य इस E-Car की तरफ बढ़ रहा है।
विश्व की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार नैनो ईवी (NANO EV) बाजार में छा गई है। यह कार मारुति की आल्टो कार से भी कम दामों पर उपलब्ध है। जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से लोगों का आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ हो रहा है।
ऐसे में चीनी कार निर्माण करने वाली कंपनी वूलिंग होंगगुआंग (Chinese Carmaker Company Wuling HongGuang) एक शानदार ऑफर लेकर आई है। यह कार आपको अल्टो से भी सस्ते दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार देगी।
इलेक्ट्रिक कार नैनो ईवी ने बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया
एक वर्ष में बिक्री का रिकॉर्ड टूट गया है। विश्व की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है नैनो ईवी। जिसका मूल्य 2.30 लाख रुपये हो सकती है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 305 किमी चलेगी। होंगगुआंग की मिनी इलेक्ट्रिक कार बहुत कामयाब कार मानी जाती है। पिछले वर्ष 2020 में होंगगुआंग ने मिनी इलेक्ट्रिक कार की 119255 यूनिट बेचीं। पिछले वर्ष यह द्वितीय सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन थी।
दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Most Cheapest Electric Car)
विश्व की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार नैनो ईवी को चीन की कार बनाने वाली कंपनी वूलिंग होंगगुआंग एक नई इलेक्ट्रिक कार बाजार मे उतार रही है। रिपोर्ट्स के हिसाब से कहा जा रहा है कि यह छोटी इलेक्ट्रिक कार होने के साथ-साथ विश्व की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी हो सकती है।
Chinese all-electric microcar manufacturer 'Wuling HongGuang' has developed the world's smallest electric car called 'Nano EV'. #electriccar #electricvehicle #smallestEV #china #ecofriendly #sustainable #sustainableenergy #lithiumbattery #saveenvironment #emobility pic.twitter.com/eZ8x5KC8O1
— Eduboard India (@EduboardIndia) October 4, 2021
इसका मूल्य 2.30 लाख रुपये हो सकता है। नैनो ईवी की यह मूल्य भारत की सबसे सस्ती कार के मूल्य के आसपास है। वहीं मारूति सुजुकी, ऑल्टो कार (Alto Car) की कीमत इससे कहीं अधिक है। कार का टर्निंग रेडियस तकरीबन चार मीटर है। कार की लंबाई 98.30 इंच चौड़ाई 60.07 इंच और ऊंचाई 63.62 इंच है।
मतलब यह आकार में टाटा नैनो से भी छोटी होगी। इसमें 1600 का व्हीलबेस मिलेगा। एक बार पूरा चार्ज होने पर 305 किमी चलेगी। इसकी अधिकतम गति 100 किमी प्रति घंटे होगी। यह आईपी 67-प्रमाणित 28 kWh लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है।
After the success of the #Wuling Hongguang MINI #EV can #SGMW JV repeat it again?
Welcome the Wuling Hongguang NANO EV?
Power: 32hp & 85Nm
Battery: 24kWh (LFP)
Range: 305km (NEDC)Based on the Baojun E200@Stephan9015 @GM@WulingMotorsID @SaicMotormg #SAIC #GM #EVs #microcar pic.twitter.com/vzPgvlvmzb
— ChinaDriven (@ChinaDriven) May 19, 2021
कंपनी के अनुसार इसे रेगुलर 220 वोल्ट सॉकेट से फुल चार्ज होने में 13.5 घंटे का वक़्त लगता है। इसके सिवाय 6.6 केवी एसी चार्जर के जरिए इसे केवल 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। नैनो ईवी में रिवर्सिंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एसी, की लेस एंट्री सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स और 7 इंच की डिजिटल स्क्रीन भी दी जाती है।



