
Photo Credits: Twitter
Delhi: हमारी धरती पर अभी से लगभग 65 करोड़ साल पहले विशालकाय डायनासोर (Dinosaur) राज किया करते थे। फिर एक ऐस्टरॉइड की टक्कर के बाद ये सभी जीव खत्म हो गए और अब विलुप्त भी हो गये। हालाँकि समय समय पर इन विशान जानवरों के जीवाश्म धरती की गहराई से निकलते रहते हैं।
अब लैटिन अमेरिकी देश आर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से ज्यादा अंडे मिले (Over 100 dinosaur eggs discovered in Argentina) हैं। ये डायनासोर के प्राचीन अंडे आर्जेंटीना में डायनासोर के एक कब्रिस्तान से मिले हैं। इन अंडों के मिलने से अब दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के व्यवहार के बारे में पता चल रहा है। विदेशी मीडिया में बताया गया है की अभी इन अंडों में भ्रूण बने हुए हैं। इनकी जाँच की जा रही है।
खबर के मुताबिक़ इन अंडों (Dinosaur Eggs) के स्कैन से ज्ञात हुआ है कि ये सभी डायनासोर एक ही प्रजाति से वास्ता रखते थे। डायनासोर की इस प्रजाति का नाम Mussaurus patagonicus था। ये लंबी गर्दन वाले डायनासोर शाकाहारी होते थे।
खबर में बताया गया है कि यह डायनासोर का घोसला 19 करोड़ 30 लाख साल पुराना है और इसमें अभी 100 से ज्यादा अंडे पाए गए हैं। इन अंडों की मदद से अब जीवाश्म विज्ञानी शुरुआती डायनासोर की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की ओर बढ़ रहे है।
विदेशी मीडिया में बताया जा रहा है की चिकन के आकार के ये अंडे 8 से 30 के समूह में पाए गये हैं, जिससे पता चलता है कि ये घोसलों में रहते थे और यह उनके बच्चे पैदा करने का साझा स्थान था। वैज्ञानिकों को डायनासोर के कुछ जीवाश्म और कंकाल भी मिले हैं। आर्जेंटीना में सबसे पहले वर्ष 1970 के दशक में डायनासोर के कंकाल मिले थे।
इन सभी प्राप्त चीज़ों से पता चलता है कि डायनासोर झुंड में रहते थे। अब वैज्ञानिक और शोधकर्ता बता रहे है की इस स्थल पर वे एक सुंदर से डायनासोर के कंकाल के लिए गए थे। उन्हें वहां पर 80 कंकाल और 100 से ज्यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों में से कुछ के अंदर अभी भ्रूण बंद है।
This fossilized egg is one of 100 eggs found at the site in southern Patagonia, Argentina. It was about the size of a chicken egg. (Roger Smith/Reuters)
Learn how Scientists found the oldest fossils of dinosaurs that lived in a herd @CBCNews 👉 https://t.co/9FkldtJIN8 pic.twitter.com/MHfYgbBEqP
— SciXchangeRU (@SciXchangeRU) October 26, 2021
इस खोज से पहले तक वैज्ञानिक यह समझते थे कि डायनासोर ने झुंड में रहना काफी बाद में जूरासिक काल (Jurassic Era) में शुरू किया था। इसके उलट अब इस खोज और सबूतों से यह स्पष्ट हो गया है कि वे पहले भी झुंड में रहते थे। अभी तक डायनासोर के लगभग 15 करोड़ साल पहले तक झुंड में रहने का साक्ष्य मिला था। अब यह काल 19 करोड़ साल पहले चला गया है।
Over 100 dinosaur eggs discovered in Argentina pic.twitter.com/fqKOnePXHU
— sanatanpath (@sanatanpath) October 28, 2021
आपको बता दें की बीते साल में मैक्सिको की खाड़ी (Yucatán Peninsula in Mexico) में एक क्रेटर की मिली एस्टेरॉयड (Asteroid) की धूल से पता चला था कि एक महाविशालकाय अंतरिक्ष की चट्टान ने 6.6 करोड़ साल पहले डायनासोर और धरती पर 75 प्रतिशत जीवन को नष्ट कर दिया था।
क्रेटर की धूल (Chicxulub Crater) का अध्ययन करने पर पता चला कि करोड़ों साल पहले एक शहर के आकार के एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की वजह डायनासोर मारे गए थे। शोधकर्ताओं के मुताबिक वर्ष 2016 में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने 150 किलोमीटर वाले वाले गड्ढे में नमूने इकट्ठा करना शुरू किया।
फिर शोधकर्ताओं ने पाया कि उनके अंदर बड़ी मात्रा में इरिडियम है, जो पृथ्वी पर मिलना बहुत दुर्लभ है, लेकिन कुछ एस्टेरॉयड के अंदर पाया जाता है। इरिडियम का यह स्तर सामान्य से 30 गुना ज्यादा है। इरिडियम की मात्रा अधिक होने से जीव को नुकसान हुआ। ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जापान, अमेरिका की लैब में इसकी जांच कराई गई, जिसके आधार पर वैज्ञानिक निष्कर्ष पर पहुंचे की इसी की वजह से इस जीवों का अंत हो गया।



