महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की अटकनों पर विराम देते हुए कह दी यह बात

0
668
Dhoni Statement
MS Dhoni tells BCCI, He Is Joining Parachute Regiment of Territorial Army for next 2 months. Mahendra Singh Dhoni pulls out of West Indies tour, takes two-month break amid retirement speculation.

भारत के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट और वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की सभी बातों पर विराम लगा दिया है। 38 वर्षीय धोनी ने BCCI को जानकारी दी है कि वह 2 महीने किसी भी तरह की क्रिकेट नही खेल पाएंगे। धोनी अगले 2 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट में सम्लित हो रहे हैं।

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकत है कि धोनी टीम India के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं दिखाई देंगे। खवरो के अनुसार टीम इंडिया 3 अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा प्रारम्भ करेगी। भारत को वेस्टइंडीज के साथ 3 टी-20 इंटरनेशनल, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम India के क्रिकेटर की घोषणा कल रविवार को कि जाएगी।

BCCI के एक अधिकारी ने बताया है कि ‘धोनी ने यह कहा है कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएंगे। वे अगले दो महीने के लिए पैरामिलिट्री रेजिमेंट में रहना चाहेंगे।उन्होंने रविवार को होने वाली चयनसमिति की मीटिंग से पहले यह फैसला ले लिया। उन्होंने कप्तान विराट कोहली और MSK प्रसाद को इस बात की जानकारी दे दी है।’

अधिकारी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की इस बात से साफ हो गया है कि वे अभी रिटायमेंट के बारे में कोई विचार नही कर रहे है। रविवार को MSK प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति मुंबई में मीटिंग करेगी, जिसमें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा होगी।किसको खिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here