वायरल FaceApp की हेल्प से 18 साल पहले घुम हुआ बच्चा मिल गया। AI का अजूबा

0
479

Imaginary Photo

इस AI तकनीक को चीन की टेक कंपनी Tencent ने डिज़ाइन किया है। इस APP ने बच्चे की बचपन की फ़ोटो के आधार पर हाई एक्यूरेसी के साथ बताया कि अब 18 साल बाद ऐसा दिखता होगा। आजकल सोशल मीडिया पर Facebook के युवा User जमकर अपनी बुढ़ापे की फ़ोटो पोस्ट कर रहे हैं। सभी लोग अपने स्टेटस में दिखा रहा है कि वो बुढ़ापे में किस तरह नजर आएगा।

ये एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI तकनीक FaceApp के माध्यम से मुमकिन हो रहा है। फेसबुक User के लिए इंटरटेनमेंट का जरिया बन गया है। इस APP से मिलती-जुलती आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक एक परिवार के लिए उनके चेहरे में फिर से खुशियों का कारण बन गई। इस तकनीक की Help से चीन में एक परिवार को लगभग 2 दशक पहले अपहरण किया गया उनका बच्चा वापस मिल गया।

खबरो के मुताविक इस बच्चे को तीन साल की उम्र में बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। APP के आने के बाद पुलिस ने सोचा कि उस बच्चे की पुरानी फोटो को इस तकनीक की Help से बदला जाए। फिर पता किया जाए कि वह बच्चा अब किस प्रकार दिखाई देता होगा। पुलिस Face App से मिलती-जुलती AI तकनीक की हेल्प से उस बच्चे को अपने परिवार से मिलने में सफलता प्राप्त की।

चीन की पुलिस ने जिस AI तकनीक का उपयोग किया, उसे चीन की टेक और इंटरनेट कंपनी Tencent ने डिज़ाइन किया है। इस APP ने बच्चे की बचपन की फोटो के आधार पर हाई एक्यूरेसी के साथ यह सिद्ध किया कि वह अब किस प्रकार दिखाई देता होगा। इसके बाद जांच अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो उससे बचने के लिए AI LAB के आंकड़े का मौजूदा फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के साथ मिलान किया।

इस सॉफ्टवेयर की हेल्प से करीब 100 लोगों को मिलाया गया। फिर उस बच्चे की जानकारी मिल गई। जिसका नाम ‘यू वीफेंग’ है और वो अभी एक कॉलेज छात्र है। इस घटना की जांच करने वाले झेंग झेनहाई ने बताया, जब वीफेंग उन्हें मिला तो उसने यह मानने से माना कर दिया कि उसका बचपन मे किडनैप किया गया था।

DNA टेस्ट से सबकुछ क्लियर हो गया। वीफेंग का DNA उसके बायोलॉजिकल माता-पिता से मिलता है। सूत्रों की खबरो के मुताबिक झेंग ने बताया कि किडनैप होने के बाद ही हमने घटना की पड़ताल करना प्रारम्भ कर दी थी। हमने कभी हार नही मानी और उसकी खोज में लगे रहे। वीफेंग 6 मई, 2001 को उस वक्त गुम हो गया था।

जब उसके पिता एक कंस्ट्रक्शन साइट पर फोरमैन के रूप में कार्य कर रहे थे और वह वहां सबके साथ खेल रहा था। वीफेंग के पिता और मां ने उन लोगो को धन्यवाद दिया। जिन्होंने पिछले 18 साल तक उनके बच्चे की देखरेख की। वीफेंग के पिता ने कहा कि वीफेंग की देखरेख करने वाले पिता और मैं भाई जैसे हो गए हैं। उन्होंने कहा मेरे बेटे के अब दो पिता हो गए हैं।हम लोगो को बहुत खुशी है कि हमारा बेटा मिल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here