रेलवे मध्यप्रदेश में इस रूट पर 6 KM लंबी टनल बनाएगा, दक्षिण भारत से माया नगरी को जोड़ा जायेगा

0
2842
Mhow Patalpani Route Railway Tunnel
Mhow Patalpani Route Railway Tunnel Development. In Madhya Pradesh, this 6 KM long Tunnel will reduce 70 KM distance between Indore to Mumbai.

Presentation Photo

Indore: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य भी डेवलपमेंट की सीढ़ी थामे हुआ है। इस राज्य में अनेक विकास कार्य चल रहे है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति करके अपबि तफ्तार और बढ़ा दी है।

अब वे MP के एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने जा रहे है। भारतीय रेलवे के इंदौर-खंडवा रूट के पातालपानी रेलवे स्टेशन (Patalpani Railway Station) का नाम बदलकर टंट्या मामा (Tantya Mama) किया जाएगा। CM चौहान ने हाल ही में आदिवासी गौरव सम्मान कार्यक्रम में इसका ऐलान कर दिया था।

जानकारी हो की तांत्या (Tantia Bhil) एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे अंग्रेजों के शोषण तथा विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ उठ खड़े हुए और फिर वे गरीब आदिवासियों के मसीहा बनकर सामने आये। वे अंग्रेजों को लूटकर गरीबों की भूख खत्म करते थे। इंडियन रॉबिनहुड के नाम से देश मे अपनी पहचान बनाने वाले टंट्या भील मालवा के महानायक कहलाये जाते हैं।

इसके अलावा मिली जानकारी के अनुसार महू-पातलापानी रूट (Mhow Patalpani Route) पर 6 किलोमीटर लंबा रेलवे टनल (Railway Tunnel) बनाया जाना भी प्रस्तावित है। अब इस प्रोजेस्ट पर भी काम आगे बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने इस टनल के निर्माण के लिए राशि भी प्रदेश सरकार को भिजवा दी है।

साल 2021-22 में केंद्रीय बजट में महू-खंडवा-अकोला बड़ी लाइन परियोजना को बड़ी अहमियत देते हुए उसके लिए 369 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। इस क्षेत्र में रेलवे में अन्न कार्य भी प्रगति पर हैं।

भोपाल से मिली जानकारी में यह पता चला है की मध्य प्रदेश के महू-पातलापानी टनल (Mhow Patalpani Tunnel) निर्माण योजना को तीन चरण में पूरा करने की योजना है। इसमें पहले चरण में 139.02 किलोमीटर, दूसरे चरण में 64.65 किलोमीटर और तीसरे चरण में 48.46 किलोमीटर का काम चल रहा है।

Tunnel Indian Railway
Railway Tunnel Demo Image

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत भारतीय रेलवे महू-पातालपानी कालाकुंड में 6 किलाेमीटर लंबा टनल बनने वाला है। इस टनल (Tunnel) के बनने पर कई फायदे बताये गए हैं। इस 6 KM लम्बे टनल (6 KM Long Railway Tunnel) से यात्रा के लिहाज़ से बड़ा फायदा और सुविधा हो जाएगी।

ऐसा दावा है कि इस टनल का काम पूरा होने के बाद इंदौर से मुंबई (Indore to Mumbai) की यात्रा बहुत आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। टनल निर्माण के बाद रेलगाडी के माध्यम से इंदौर से मुंबई की दूरी में 70 किलोमीटर (Reduce 70 KM Journey) की कमी आ जाएगी।

इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लगत आने का अनुमान लगाया गया है। इसके बनने से रेलवे यात्रियों के लिए इंदौर से मुंबई की दूरी 70 KM कम तो होगी ही, इसके अलावा देश के उत्तर से दक्षिण की दूरी भी 170 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे यात्रा का समय बचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here