
Nasik: इस पृथ्वी पर अनेकों प्रकार के लोग रहते हैं, जो अपनी जिंदगी अपने अपने तरीके से जीना चाहते है। कोई अपनी ज़िंदगी अमीरी से बहुत ही आराम से जीता है। तो कोई अपनी जिंदगी गरीबी से रोज कमाकर जीता है। लेकिन इस दुनिया में अधिकतर लोग ढेर सारे रुपए कमाकर अपनी हर जरुरते को पूरा करना चाहते है।
आज के इस बढ़ती आबादी की दुनिया में प्रत्येक लोगों का सपना होता है, कि वह अपनी जीवन के सपने को पूरा करने के लिए लाखो, करोड़ो रूपए कमाए। जिससे उनको इस दुनिया की सभी खुशियां मिले। लोगों की इच्छा होती है कि वह अपने परिवार को एक अच्छी आराम की जिंदगी दे।
करोडपति बनी महिला एक छोटा व्यवसाय शुरू करके
आज की हमारी कहानी एक एसी ही महिला की है। आज आपको हम बताने जा रहे है एक ऐसी महिला के बारे में। जिसने कुछ पैसे कमा सके, इसलिए एक छोटा व्यवसाय स्टार्ट किया। वह चाहती थी कि इससे उसकी जिंदगी की जरुरते पूरी हो सके, ओर वह अपना घर का खर्चा चला सके।
इसलिये उसने इस व्यवसाय को शुरू किया। परन्तु वह यह नहीं जानती थी कि इस काम की वजह से वह एक दिन करोड़पति बन जाएंगी। आईये उस महिला को करोड़ो रूपए का मुनाफा इस व्यवसाय की मदद से कैसे मिला। आज हम इसके विषय मे जानते हैं। आज इस पोस्ट से हम आपको उसकी सारी जानकरी बताएंगे।
विदेशों में भी पसंद किया जा रहा, मीनाक्षी के प्रोडक्ट को
हम आज महाराष्ट्र में रहने वाली एक ऐसी महिला के बारे मे बात करने वाले है, जिनका नाम मीनाक्षी बालके है। आपको बता दे की मीनाक्षी जी ने एक ऐसा अलग व्यवसाय शुरु किया हैं, जो आज उनकी पहचान विदेश मे भी बना रहा हैं। वह जो व्यवसाय कर रहीं है।
इस व्यवसाय में मीनाक्षी राखी (Rakhi) बनाती हैं वो भी बैम्बू (Bamboo) की। आपको यह खबर बहुत अनोखी लग रही होगी। शायद अपने कभी बांस की राखी के विषय मे सुना भी नहीं होगा। लेकिन आज मीनाक्षी जी के इस राखी को इतनी प्रसिद्धि मिल गई है कि अपने भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस बैम्बू से बनी राखी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उनके द्वारा बनाई राखी के कारण आज वह करोड़ो की कमाई कर अमीर बन चुकी हैं।
अलग अलग प्रकार के प्रोडक्ट बनाती थी बैंम्बू से
आपको बता दे की मीनाक्षी जी ने जब अपना व्यवसाय शुरू किया था। तब उनको इसके बारे उतना कुछ मालूम नही था। तब वह बैंम्बू से बस इतनी ही चींजे बनाया करती, जितना उनको उस बारे में पता होता था।

इससे मीनाक्षी जी कुछ सिंपल ही चीजें बनाया करती थीं। परंतु उन्होंने सोचा कि क्यों न इस बैम्बू का व्यवसाय कुछ अलग तरीके से किया जाए। जिससे उनको और अधिक मुनाफा मिल सके, ओर उन्होंने बैंबू से नया प्रोडक्ट राखी बनाने की सोची। उनका यह राखी वाला आइडिया लोगो को बहुत पसंद भी आया।
मीनाक्षी जी ने अपने इस बांस से बनी राखी (Bamboo Rakhi) को सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिससे उनके इस बैमबू से बने राखी को दूसरे देशों के लोगो ने भी पसंद किया और विदेशों से भी उनको राखी के ऑर्डर मिलने लगे।
इस बिजनेस से अन्य महिलाए भी हो रहे जागरूक
आपको बता दे, कि इस महिला को सिर्फ़ 4 वर्ष ही हुए हैं, अपना यह बिजनेस शुरू किए। परन्तु यह महिला अपने इस बढ़ते व्यवसाय के कारण भारत देश में ही नहीं दूसरे अन्य देशों में अपने इस खास उत्पादों के वज़ह से प्रसिद्ध हो चुकी है।

आज उनके छोटे से व्यवसाय (Bamboo Rakhi Business) ने उनको करोड़पति बना दिया। इसी के जरिए वह करोडों की कमाई कर लेती है। भारत की ऐसी होनहार व सफल महिला को देखकर हमारे यहां की अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित होकर अपना अपना व्यवसाय करने के लिए जागरूक हो रहें है। मीनाक्षी ने बहुत सी महिलाओं को प्रेरित करने का काम भी किया है।



