मारुति की यह कार शानदार नये लुक के साथ बाजार में उतरी, एक साथ पूरा परिवार यात्रा कर सकता है

0
9938
Maruti Eeco 7 Seater
Maruti eeco 7 seater family car launch in Indian market. Full family together travel in this car. Maruti Eeco 7 Seater price and features.

Mumbai: व्हीकल्स के बाजारों में गाड़ियों के बनाने और उन्हें लॉन्च करने की होड़ लगी हुई है। भारत में और भारत से बाहर कई व्हीकल्स निर्माता कंपनियां है, जो बढ़-चढ़कर बाजार में गाड़ियों की लॉन्चिंग पर भाग ले रही हैं। भारत में हर साल कम से कम 2 से 3 नई कारें हर कंपनी लॉन्च करती है।

भारत की मशहूर कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भी भारतीय बाजार में अपनी प्रसिद्ध एमपीवी कार मारुति ईईको के नए मॉडल को लॉन्च करने की बात कही है।

आपको बता दें मारुति ईईको को अपडेट किया है, जिसमें खूबसूरत लुक के साथ सीटिंग व्यवस्था को और अच्छा किया है। साथ ही कंपनी ने इस मॉडल के इंजन में भी काम किया है, जिससे यह इंजन काफी पावरफुल हो गया है।

कंपनी ने इस नई कार के बारे में बताते हुए कहा है कि यह कार पहली इको कार के मुताबिक ज्यादा माइलेज देने में सक्षम है। इसके साथ ही इस कार का मूल्य भी बताया गया है यह कार दिल्ली के शोरूम में 5.13 लाख रुपए है। आईए आगे के लेख में इस कार के और बेहतरीन गुण के बारे में जाने।

नई मारुति ईईको की बनावट

मारुति कंपनी की नई Maruti Eeco कार को नए रिफ्रैश इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। ये कार 1.2 लीटर की क्षमता का K-Series डुअल-जेट वीवीटी पेट्रोल इंजन को चलाने के लिए सक्षम बनाया है, इस कार का इंजन 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जेनरेट भी कर सकता है।

कंपनी दावा कर रही है यह नया पेट्रोल वर्जन पिछले मॉडल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक माइलेज देने में है सक्षम। कंपनी ने बताया कि पेट्रोल मोड में ये कार 19.71 किलोमीटर प्रतिलीटर और सीएनजी वर्जन 26.78 किलोमीटर प्रतिकिग्रा का माइलेज उत्पन्न करती है।

जाने मारुति ईको के नए फीचर (Maruti Eeco Car Features) के बारे में

आपको बता दें मारुति सुजुकी की यह EECO कार ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है क्योंकि कंपनी ने इसकी फीचर में काफी ज्यादा बदलाव किया है। कंपनी ने रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट, केबिन एयर फिल्टर, डोम लैंप और नई बैटरी सेविंग फंक्शन जैसे कई सुविधाओं को इस कार में दिया है।

यह तो बात हुई उन फंक्शन की जिसमें यात्रा करने वाले व्यक्ति को काफी सुविधाजनक यात्रा मिलेगी अब हम बात करेंगे गाड़ी की सेफ्टी की तो आपको बता दें कंपनी ने इस कार में 11 सेफ्टी फीचर दिए है, जिसमें इल्युमिनिटेड हजार्ड लाइट, डुअल एयरबैग, इंजन इमोबिलाइजर, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), चाइल्ड लॉक, स्लाइडिंग डोर, रिवर्स पार्किंग सेंसर आदि को शामिल किया गया है।

केबिन को भी किया गया है अपडेट

आपको बता दें कि अब कार के केबिन में भी काफी ज्यादा अपडेशन देखेंगे जैसे कार के डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए रोटरी कंट्रोल और हीटर आदि में आप बदलाब देख सकते है, जिससे आपको कार का केबिन भी बदला हुआ नजर आएगा।

आपके लिए सबसे ज्यादा मजेदार बात यह होगी कि कार को 5 रंगों में पेश किया जा रहा है। जिसमें सॉलिड व्हाइट मैटेलिक सिल्की सिल्वर पर्ल मिडनाइट ब्लैक मैटेलिक ग्लिस्टेनिंग ग्रे और मैटेलिक ब्रिस्क ब्लू आदि कलरों में आपको कार मिलेगी।

कॉर्गो और टुअर वेरिएंटके साथ एंबुलेंस वेरिएंट में भी पेश की गई

कंपनी के द्वारा इस नई मारुति सुजुकी ईको को 5 और 7 सीट के कॉन्फ़िगरेशन में बनाया गया है इसके साथ ही इस कार्य को एंबुलेंस की तरह भी पेश किया गया है, जिसमें यह कार रोगियों को लाने और ले जाने में भी मददगार साबित होगी।

इस कार में इतना स्पेस (Car Space) होगा कि आपके रोगी आराम से लेट कर इसमें जा सकते हैं। इस कार को कॉर्गो और टुअर वेरिएंट में भी पेश किया जा रहा है, जिससे यह ग्राहक को व्यवसायिक क्षेत्र में भी मददगार साबित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here