पत्नी ने पति को किराना स्टोर सामान लेने भेजा, पति 1.5 करोड़ रु की Lottery जीत कर आ गया

0
1237
Lottery Winner
Man visits grocery store in US, wins jackpot of 1.5 Crore Rs. Wife Sends Man To grocery Store, He Wins Dollar 190,736 In Lottery.

Indore: ऐसे शब्द तो कई जगह सुने होंगे कि रातों-रात किस्मत पलट गई क्या कभी मन में आया है कि रातों-रात किस्मत किस तरह बदलती है। यदि इस बात के पहलू को देखा जाए तो इस के दो पहलू हैं, पहला यह कि व्यक्ति रात-रात भर मेहनत करके एक दिन अपनी किस्मत को बदल लेता हैैं। दूसरा वह किसी लॉटरी के चलते उसकी किस्मत पलट जाती हैैं। आज हम इसके दूसरे पहलू की बात करेंगे जिसमें एक व्यक्ति चंद मिनटों में डेढ़ करोड़ रुपए का मालिक बन गया।

हम बात कर रहे हैं, अमेरिका देश के साउथ कैरोलिना (South Carolina) में रहने वाले एक शख्स की जो किराना खत्म होने की वजह से किसी किराने की दुकान (Kirana Store) पर किराना लेने गया था। परंतु कुछ ऐसा चमत्कार हुआ कि वह करोड़ों रुपए की लॉटरी जीतकर घर वापस लौटा तो आइए आगे के लेख में इस व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

पत्नी की बात मानकर किराना (Grocery) लेने जाने पर लगी लॉटरी

यह कहानी है अमेरिका देश के साउथ कैरोलीन के 46 वर्षीय प्रेस्टन माकी (Preston Maki) की। जो अपनी पत्नी के कहने पर किराना लेने गए थे। जहां से उन्होंने पांच फैंटेसी लॉटरी टिकट खरीदी, जिसमें से एक लॉटरी में 190,736 डॉलर याने डेढ़ करोड़ रुपए (1.5 Crore Ru) की लकी ड्रॉ टिकट निकली।

Success Story and Money
Success Presentation Image

वे कहते हैं कि पत्नी के कहने पर उनका किराना लेने जाना बहुत ही ज्यादा लकी साबित हुआ, एक झटके में करोड़ों रुपए के मालिक बन गए। उनको किराना लेना था, परंतु वे लॉटरी की टिकट भी उसी स्टोर से खरीद बैठे और यह लॉटरी उनकी हुई कहते हैं इंसान की किस्मत बदलने में 1 मिनट का समय नहीं लगता 1 सेकंड के अंदर व्यक्ति पता नहीं कहां से कहां पहुंच जाता है, इसे हम समय का महत्व कह सकते हैं।

मार्केट जाने से साफ इनकार कर दिया था पत्नी से

प्रेस्टन माकी बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी से मार्केट से सामान लाने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया था, क्योंकि वह अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे और वह काम को छोड़ कर जाना नही चाहते थे, परंतु उनकी पत्नी ने उनसे बार-बार मार्केट जा कर सामान लाने के लिए कहा जब वे मार्केट पहुंचे, तो उस दुकान में लकी ड्रॉ प्लान (Lucky Draw Plan) चल रहा थाैं।

तभी उन्होंने इनाम की राशि जानी, तो उत्साह उत्साह में उन्होंने पांच टिकट खरीद ली। पर उन्होंने टिकट को तुरंत नहीं खोला, बल्कि दूसरे दिन इस टिकट को खोल कर देखा तब उन्हें पता चला कि वह डेढ़ करोड़ के मालिक बन गए हैं।

प्रेस्टन को कोई जल्दी नहीं थी लॉटरी टिकट खोलने की

प्रेस्टन के द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) उन्हें खोलने में कोई जल्दबाजी नहीं की वह सारा सामान लेकर घर पहुंचे और रात में आराम से सो गए सुबह उठकर उन्होंने उस टिकट को अपने किचन मैं पत्नी के सामने स्क्रैच किया और मोबाइल में उसे स्कैन करके देखा, तो उन्होंने जाना कि उन्हें जैकपोट लॉटरी मिली है जानते ही उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा।

Money in India
Money Presentation Photo

वे बताते हैं कि कुछ पैसे वे घर के कुछ चीजों में इन्वेस्ट करेंगे और कुछ निवेश करेंगे। यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी एक घटना और घट चुकी है जिसमें एक व्यक्ति को Rs 150000000 की लॉटरी फंसी थी।

वह भी इन सब चीजों से अनजान था, सुबह-सुबह कॉफी के लिए दूध लेने के लिए दुकान गया, तो वहां पर भी लॉटरी प्लान चल रहा थाैं। तभी उसने एक टिकट खरीदी, जिसमें सभी नंबर लॉटरी विजेता के नंबर के समान थे। इस तरह से 15 करोड़ रुपया की लॉटरी लगी।

सफर के दौरान व्यक्ति की बदली किस्मत

किस्मत बदलने वाली लॉटरी की लिस्ट में एक और शख्स शामिल हुआ, जिसका नाम मिगुएल मोरालेस हैैं। यह व्यक्ति अमेरिका के वर्जीनिया में रहता हैैं। मिगुएल मोरालेस सफर कर रहे थे, उसी दौरान गाड़ी की गैस खत्म हो गई और वह गैस भरवाने के लिए किस स्टेशन पर रुके और वही पास के दुकान से वे कॉफी लेने गए।

इसी बीच उन्हें लॉटरी टिकट दिख गई, उनका इरादा नहीं था, वे मात्र कॉफी लेने गए थे, परंतु उन्होंने एक गोल्डन जैकपोट लॉटरी का टिकट खरीद लिया और उसे स्क्रैच करके देखा तो उसमें दो करोड रुपए की इनामी राशि थी। इस एक यात्रा ने उनकी किस्मत बदल कर रख दी आज वे करोड़ों के मालिक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here