Delhi: भारत पर दिन-प्रतिदिन लोगों के अंदर कारों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। एक समय था मारुति को लोग फैमिली कार के नाम से जाना करते थे, भारत में कार का मतलब ही मारुति होता था। परंतु आज यंगस्टर्स के बीच में एसयूवी और मिनी एसयूवी (Mini SUV) का क्रेज दीवानगी की हद तक बढ़ चुका है।
ऐसे में जहां कुछ साल पहले तक सेडान कार खरीदना शान की सवारी मानी जाती थी। वही आज सेडान का मार्केट लगभग खत्म हो चुका है और उसकी जगह ले ली है एसयूवी एवं कॉन्पैक्ट एसयूवी ने। एसयूवी अर्थात स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल जोकि ऑफ रोड व्हीकल के तौर पर जानी जाती है।
यह इतनी मजबूत और ऐसी बिल्ड क्वालिटी से तैयार की जाती है जिसे आप सड़क से उतार के जंगल जैसी बीहड़ रास्तों पर भी आसानी से सरपट दौड़ा सकते हैं। मार्केट में आज कई तरह के एसयूवी ब्रांड उपलब्ध है। इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुछ साल पहले “थार” (Thar) के नाम से एक फोर व्हील ड्राइव एसयूवी लॉन्च की थी, जिसने आते ही मार्केट को पूरी तरह कैप्चर कर लिया।

इसकी भारी डिमांड के चलते महिंद्रा ने हाल ही में इसके दो नए वर्जन लॉन्च करने की पेशकश की है, जो लोगों के लिए थोड़ा पॉकेट फ्रेंडली हो सकती है। आइए जानते हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के दो नए वर्जन के बारे में थोड़ा डिटेल से।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की सक्सेसफुल एसयूवी थार 4WD
सबसे पहले आपको बताना चाहेंगे महेंद्र द्वारा लांच की गई फोर व्हील ड्राइव एसयूवी थार जोकि, महिंद्रा थार का सबसे प्रथम वर्जन था। यह इतना ज्यादा चर्चित हो पाया क्योंकि इसकी इंजन कैपेसिटी, टायर साइज और इंटीरियर एक परफेक्ट ऑफरोड एसयूवी के तौर पर लोगों को पसंद आई। जहां यह फोर व्हील ड्राइव होने की वजह से बीहड़ से बिहार रास्तों में गाड़ी को खींचकर ले जाने में सक्षम है।
वहीं इसके अंदर का कंफर्टेबल इंटीरियर आपको किसी लग्जरी कार का आनंद भी देता है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से इसकी डिमांड लगातार बनी हुई है, महिंद्रा अब तक 80000 से अधिक थार फोर व्हील ड्राइव के मॉडल को मार्केट में बेच चुकी है।
भारी डिमांड के चलते एसयूवी थार की 2 नई 2WD रेंज लॉन्च की
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थार को अधिक से अधिक लोगों के बजट में लाने के उद्देश्य से 4WD की रेंज के अलावा टू व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ नई थार महिंद्रा रेयर व्हील ड्राइव अर्थात 2WD मॉडल (Mahindra Thar 2WD Model) लांच कर दी है।
Mahindra Thar's new 2WD variant all things leaks
new colour
new engine
and automatic in RWD pic.twitter.com/W0BsOgi4Pa— cargarge (@cargarge) January 3, 2023
यह पिकअप और पावर में फोर व्हील ड्राइव के समान ही होगी एवं इसके ज्यादातर फीचर भी पुरानी थार से मिलते जुलते रखे गए हैं, 7 इंच टच स्क्रीन एप्पल कार प्ले के साथ। परंतु इसमें इंजन के हमें दो वेरिएंट मिलते हैं।
कुछ यू होंगे डीजल एवं पेट्रोल इंजन के वर्जन
इस RWD थार में डीजल एवं पेट्रोल के 2 वर्जन हमें मिलने वाले हैं। जो मैनुअल ट्रांसमिशन एवं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों ही फैसिलिटी से के साथ दिए जाएंगे। हम बात करते हैं डीजल इंजन की जिसमें सीआरडीआई, D117 का नया डीजल इंजन लगाया गया है, जो करीब 117 बीएचपी की पावर जनरेट करने के साथ-साथ 300nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जो मैनुअल Gear ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
.@Mahindra_Auto has launched the 2WD iteration of the Thar SUV, with introductory prices starting at Rs 9.99 lakh (ex-showroom).@Mahindra_Thar #MahindraThar #CarLaunch #Thar #Mahindra pic.twitter.com/i1sI5YTVvy
— Mobility Outlook (@MobilityOutlook) January 9, 2023
यदि पेट्रोल इंजन यूनिट की बात करें तो यह TGDi mStallion-150 इंजन के साथ लेस की गई है जो, करीब 150 बीएचपी का पावर जनरेट करने की क्षमता रखती है और 320nm टॉर्क को जनरेट करेगी, जिसका पिकअप निश्चय ही चलाने वाले को अदम्य पावर का एहसास कराएगा ऑन रोड ड्राइविंग के दौरान। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ प्रस्तुत किया गया है।
14 जनवरी से आप खरीद सकेंगे, शुरुआती कस्टमर्स के लिए होगी इसकी कीमत कुछ इस तरह
इन दोनों ही मॉडल की कीमत महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने शुरू के 10,000 कस्टमर्स के लिए 9,5,0000 RS रखी है। जोकि निश्चय ही समय के साथ बढ़ा दी जाएगी। वर्तमान में मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी से इस मॉडल को आप बुक कर खरीद सकते हैं।
New Mahindra Thar 2WD Launched
Price starting at INR 9.99 Lakh
Introductory prices for first 10,000 bookings
two new colour options – Blazing Bronze and Everest White
Deliveries of RWD variants to begin from January 14, 2023#Mahindrathar @Mahindra_Thar @Mahindra_Auto pic.twitter.com/NXpBmaYxSQ— Vishal Ahlawat (@vishalahlawat92) January 9, 2023
इन सभी मॉडल में एक इंजन वैरीअंट महिंद्रा का फेमस mHAWK-130 डीजल इंजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जो 130 बीएचपी के पावर के साथ 300nm का टॉर्क देता है। आने वाले समय में यह गाडी मार्किट में धूम मचा देगी और लोगो की पहली पसंद बनकर उभरेगी।




