किसान ने ट्रैक्टर को मॉडिफाई करके महिंद्रा थार बना दिया, आनंद महिंद्रा भी हो गए हैरान, कही यह बात

0
1522
Tractor Jeep Mahindra
Farmer made his tractor a jeep, Anand Mahindra happily said this big thing. Meghalaya farmer made a jeep from a tractor. Mahindra impressed.

Photo Credits: Twitter(@anandmahindra)

Mumbai: हमारे देश में होनहारों और जुगाड़बाजों की कोई कमी है है। समय समय पर देश के लोह कुछ ना कुछ इनोवेशन करते रहते हैं। भारत में ऐसे जुगाड़ू लोग हैं, जो अपनी जुगाड़ वाली तकनीक से कुछ न कुछ उनके कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला।

जब आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक फोटो ट्वीट पर पोस्ट की। आनंद महिंद्रा को ऐसे यूनिक काम और इनोवेशन बहुत पसंद हैं। वे हमेशा ऐसे फोटो और वीडियो पोस्ट या शेयर करते रहते हैं। कुछ लोगो को तो इनाम भी दे देते हैं। महिंद्रा जी को एक फोटो बहुत पसंद आई। यह फोटो महिंद्रा के एक ट्रैक्टर की है, जिसको एक शख्स ने अपनी जुगाड़ वाली तकनीक से महिंद्रा थार जीप बना दिया।

आपको बता दें की यह कमाल भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय (Meghalaya) के जोवाई के रहने वाले मैया रिंबाई ने किया है। उन्होंने ही महिंद्रा ट्रैक्टर को महिंद्रा थार (Tractor To Thar Jeep) जैसी दिखने वाली कार में तब्दील किया है। महिंद्रा (Mahindra 275 DI TU) ट्रैक्टर कंपनी द्वारा तैयार किया गया किसानों को समर्थित खेती करने का व्हीकल है।

महिंद्रा कंपनी की शादार थार गाडी भारत की सबसे अच्छी एसयूवी में से एक है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार की फोटो साँझा की है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसे काफी रीट्वीट किया गया। कई लोगो ने इस जुगाड़ जीप को लाइक किया। अब लोग भी इस ट्रेक्टर-जीप की डिमांड करने लगे हैं।

Anand Mahindra News
Anand Mahindra File Photo Credits: Flickr

अब इस जुगाड़ जीप की डिजाइन को देखें, तो केबिन में फ्रंट विंडशील्ड और ड्राइवर साइड और फ्रंट पैसेंजर साइड विंडो को भी फिट किया गया है। कार का फ्रंट ट्रैक्टर जैसा ही दिखता है, इसमें ज्यादा चेंज नहीं किया गया है, बस इसके फ्रंट में बंपर जोड़ा गया है। कस्टमाइज ट्रैक्टर में महिंद्रा थार (Mahindra Thar) जैसे फ्रंट व्हील कवर भी लगाए गए हैं।

इसके पीछे के बड़े व्हील और छोटे फ्रंट व्हील के चलते शानदार थार जैसा लुक आता है। ट्रैक्टर पर एक केबिन को कस्टमाइज किया गया है। ट्रैक्टर के आगे और पीछे के बीच की बड़ी ऊंचाई से मेल खाने के लिए, व्हीकल में सामने की ओर एक कस्टमाइज डोर दिया गया है। पहली बार देखने पर आप नहीं समझ पाएंगे की यह कोई ट्रेक्टर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here