वैलेंटाइन डे पर लोग दिल्ली के इन गार्डन में अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं, जानें

0
621
Valentines Day Delhi Places
Lovely spots for Couple in Delhi on Valentines Day. In these 5 romantic tourist places in Delhi can make your Valentines Day very special.

Delhi: प्यार शब्द अपने आप में ही एक बहुत ही खूबसूरत शब्द है वैसे तो हर दिन प्यार के होते हैं, परंतु हर वर्ष फरवरी माह को प्यार का महीना माना जाता है। इस महीने की 7 तारीख से लेकर 14 तारीख तक वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के स्पेशल दिनों में गिना जाता है। हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

इस दिन हर प्रेमी अपनी प्रेमिका को और हर प्रेमिका अपने प्रेमी को अपना प्यार का इजहार कर ढेरों गिफ्ट एक दूसरे को देते हैं और अपने रिश्ते को और गहरा करते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन अक्सर लोग बाहर घूमना फिरना बेहद पसंद करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे मनाया जाना है और इस दिन के लिए काफी कम समय बचा हुआ है। लोगों की तैयारियां जोरो जोरो से है।

यदि आप दिल्ली से है और आप अपने पार्टनर को अच्छी जगह घुमाना चाहते हैं और उसके साथ बेहतरीन समय बिताना चाहते हैं, तो दिल्ली के कुछ ऐसे गार्डन है, जहां आप बेहतरीन समय बिता सकते हैं। साथ ही गार्डन का लुफ्त भी उठा सकते हैं तो आइए जानें विस्तार से उन गार्डन के बारे में।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस, दिल्ली

दिल्ली के महरौली और साकेत मार्ग के बीच बना हुआ गार्डन बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक नजरो से भर पूर है। इस गार्डन का नाम गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस (Garden of Five Senses) है। जहां चारों तरफ हरियाली और खूबसूरत नजारे हैं। यह जगह आपके लिए और आपकी प्रेमिका के लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाली है।

यदि आप अपनी प्रेमिका के साथ एक रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही साबित होने वाली है। इस जगह पर सुंदर पेड़ पौधों के साथ खाने के लिए भी उच्च व्यवस्था है। इस गार्डन के अंदर ही एक रेस्टोरेंट बना है जहां पर अब स्वादिष्ट भोजन का भी मजा ले सकते है।

लोधी गार्डन, दिल्ली

करीब 90 एकड़ जमीन पर बना यह लोधी गार्डन दिल्ली (Lodhi Garden Delhi) की शान है, चारों तरफ हरियाली और खाने के उच्च व्यवस्था के लिए रेस्टोरेंट्स की व्यवस्था की गई है साथ ही सुंदर डेकोरेशन वाली इस जगह में आपकी पार्टनर खुश नहीं बहुत खुश हो जाएगी।

इतना ही नहीं इस गार्डन में एक सुंदर सा तालाब बना हुआ है, जिसमें सफेद बतख तैरती हुई दिखाई देती है। तालाब के किनारे सफेद बतख के बीच अपनी प्रेमिका के साथ समय बिताना, कितनी हसीन डेट साबित होगी। डेट के साथ साथ तालाब के किनारे और आसपास बनी पुरानी इमारतों के बीच सुंदर फोटो खिंचवाने में भी आपको खूब मजा आने वाला है।

बुद्धा जयंती पार्क दिल्ली

सुंदर जगह और खुला आसमान आपकी डेट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकता है। यदि आप कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां आप अपनी प्रेमिका के साथ खुले आसमान के नीचे बैठ सकें, तो बुद्ध जयंती पार्क (Buddha Jayanti Park) आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है।

इस जगह पर बुद्धा का स्टेच्यू बना हुआ है, जो इस पार्क की खूबसूरती को बढ़ाता है। पार्क के अंदर एक खूबसूरत करते तालाब का निर्माण किया गया है, जिसमें छोटी-छोटी रंग बिरंगी मछलियां तैरती हुई नजर आती है। इस तालाब में आप पैर डालकर घंटों समय बिता सकते हैं, जरा सोचिए प्रेमिका की बाहों में तलाब किनारे बैठकर समय बताने में कितना आनंद आएगा।

जैपनीज पार्क दिल्ली

दिल्ली में रहने वाले पार्टनर्स के लिए जैपनीज पार्क (Japanese Park) भी एक बेहतरीन विकल्प है, इस जगह को स्वर्ण जयंती पार्क भी कहा जाता है। क्योंकि इस जगह पर सोने की तरह चमकने वाले वृक्षों का रोपण किया गया है, साथ ही उन्हें वृक्षों से इस जगह को डेकोरेट किया गया है। यह जगह कपल्स के लिए बहुत ही शानदार जगह में से एक है। आप इस गार्डन में घंटों समय बिता सकते हैं अपनी प्रेमिका के।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here