कपिल शर्मा शो के नए सीज़न में कृष्णा-भारती नहीं दिखाई देंगे, कृष्णा ने पूरी बात और वजह बता दी

0
1961
Krishna Abhishek
Abhishek and Bharti Singh are not going to appear in new season of The Kapil Sharma Show. Krishna Abhishek said good bye to the show.

Mumbai: लोग इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में हंसना ही भूल गए हैं। हंसना एक ऐसी कला है, जो लोगों को गंभीर बीमारियों से भी लड़ना सिखा देता है और उसे ठीक कर देता है। जीवन के हर मोड़ पर किसी ना किसी रूप में हर व्यक्ति को दुख तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

चिंता भय दुख इंसान को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है, इसलिए परेशानियों से लड़ने के लिए इंसानों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। हंसने को एक व्यायाम भी कहा गया है। इससे इंसान का मन खुश रहता है और वह हर काम काफी एनर्जी के साथ कर पाता है।

आज हम ऐसे ही एक व्यक्ति की बात करेंगे, जो लोगों को हंसा कर उनकी दुआ लेता है और खुश रहता है हम बात कर रहे हैं कपिल शर्मा शो की। कपिल शर्मा शो टीवी का सबसे मशहूर कॉमेडी शो है।

अब एक बार फिर कपिल शर्मा शो का नया सीजन शुरू होने वाला है, परंतु इस सीजन में हम कृष्णा और भारती को नहीं देख पाएंगे। आइए जानते हैं की इस बार हमें कृष्णा और भारती कपिल शर्मा शो में देखने क्यों नहीं मिलेंगे।

कपिल शर्मा शो की एक नई शुरुआत

कपिल शर्मा शो काफी चर्चित शो है। इसके हर एक किरदार की दुनिया फैन है। आपको बता दें कि बहुत जल्द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ शुरू होने जा रहा है। इस बार इस शो में काफी कुछ नया देखने मिलेगा। कुछ पुराने चेहरे गायब होने वाले हैं और कुछ नए चेहरे देखने वाले हैं।

जी हां बहुत जल्द शुरू होने वाले इस शो में हम सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह जोकि एक खास कॉमेडियन है, उन्हे हमें इस शो पर नहीं देख पाएंगे। इनके स्थान पर कुछ नए लोगों को मौका दिया गया है।

इन किरदारों के साथ नया किरदार भी निभाएंगे आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो की शूटिंग 22 अगस्त से प्रारंभ हो चुकी है इस सेशन में सबसे पहले गेस्ट के तौर पर अक्षय कुमार को बुलाया जाएगा, जो अपनी एक नई पिक्चर कठपुतली के प्रमोशन के लिए सेट पर नजर आएंगे। पहले एपिसोड की शूटिंग तो हो गई है, परंतु अब यह एपिसोड टीवी पर कब दिखाई देगा इसकी डेट हम आपको बहुत जल्द बताएंगे।

भारती सिंह के शो पर न दिखने का कारण

भारती सिंह काफी अच्छी कॉमेडियन है, इन्होंने अपनी कॉमेडी से काफी लोगों के मन जीते हुए हैं। हम सब जानते हैं कि कुछ समय पहले भारती सिंह मां बन चुकी है। उनका एक छोटा सा बेटा है।

उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि वह कपिल शर्मा शो मैं लगातार दिखाई नहीं देंगे, परंतु वह बीच-बीच में आती रहेंगी, क्योंकि इस समय वे सारेगामापा होस्ट कर रहे हैं, साथ ही उनका एक छोटा सा बेबी भी है, जिसकी जिम्मेदारी उनके ऊपर है। साथ ही कई सारे शोज और इवेंट भी।

कृष्णा अभिषेक का शो नही करने का कारण

हम जानते हैं कि कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा शो में काफी अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार हैं। वह इस शो में सपना जग्गू और धर्म का किरदार निभाते नजर आते थे जोकि इस शो को और ज्यादा खूबसूरत बना देते थे। परंतु अब कृष्णा अभिषेक हमें इस शो पर नजर नहीं आएंगे उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह इस शो को छोड़ चुके हैं उसका कारण एग्रीमेंट में परेशानी है।

कपिल शर्मा शो का टीवी में ना आने का कारण

जानकारी के लिए आपको बता दें की कपिल शर्मा शो के मुख्य लीड रोल कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ काफी समय से विश्व की यात्रा में निकले हुए थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ यूएसए और कनाडा में लाइव शो भी किए। इसी कारण से वे टेलीविजन के लिए अपने शो नहीं कर पा रहे थे।

अब स्वदेश वापसी के बाद उन्होंने एक बार फिर शूटिंग चालू कर दी है। साथ ही कपिल शर्मा ने एक नई पिक्चर की है जिसका नाम ज़्विगाटो है। फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट की है।

इस फिल्म में कपिल शर्मा का किरदार एक फूड कंपनी के राइडर का है। यह फिल्म सितंबर माह में प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी और भारत ने कब लंच होगी इसका कोई निश्चय नही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here