महिला सज सवरकर आधी रात रेलवे स्टेशन पहुंची और ज़रूरतमंदों को खाना खिलाया, अब वायरल हुई

0
3215
Woman Papiya Kar viral news
The woman, identified as Papiya Kar, was distributing the food at 1 am after her brother's wedding reception. Woman Distributes Leftover Wedding Food to the Needy, Wins Hearts Online.

Photo Credits: Viral Photos on Social Media

Kolkata: अभी देशभर में शादियों और पार्टीयों का माहौल चल रहा है। हालाँकि इन शादियों में भले ही दूरके फूफा जी नाराज़ चल रहे हो, परन्तु शादियों में शानोशौकत में कोई कमी नहीं आने दी जाती है। शादी पार्टी के रिसेप्शन में खाना तो भर भर के बनवाया जाता है, ताकि बारातियों और मेहमानो को कोई कमी और शिकायत का मौका न दिया जाये।

मेहमानों को खुश करने के लिए स्वादिस्ट और देसी विदेशी डिशेस परोसी जाती हैं। अब मेहमानो में खाना कम न पड़ जाए इसके लिए लोग जरूरत से ज्यादा खाना बनवा लिया करते हैं। इस पार्टी और रिसेप्शन में बहुत खाना बच जाता है, जिसे बाद में फेंका जाता है। हमारी संस्कृति में खाना फेंकने में पाप माना गया है। इसका बड़ा कारण ही है।

पूरे देश में आज भी करोड़ों लोग रोज़ भूखे सोने को मजबूर हैं। कई लोगो को ठीक से एक वक़्त का खाना तक नसीब नहीं हो पाता है। अगर आपका खाना वेस्ट हो जाये, तो वह बढे दुर्भाग्य की बात है। ऐसे में बंगाल की महिला (Bangal Woman) जिनका नाम ‘पापिया कर’ (Papiya Kar) बताया जा रहा हैं, उन्होंने जब भाई की शादी में बचा हुआ खाना (Leftover Wedding Food) देखा, तो उनसे रहा नहीं गया।

पापिया ने अपने भाई की शादी (Brother’s Wedding Reception) में बहुत इंजॉय किया और बहुत ख़ुशी से रस्मे निभाई। फिर मेहमानो के खाना खाने के बाद, उन्होंने देखा की बहुत सारा खाना (Wedding Food) अभी भी बच गया है, तो बिना देर किये उन्होंने जरूरतमंदों के बीच जाकर खाना बांटना चालू कर दिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हुई और फिर मीडिया की सुर्खियों में भी छा गई।

कोलकाता (Kolkata) की इस महिला ने बचा खाना ठंडा या बर्बाद करने के बजाए तत्काल गरीबों और जरूरतमंदों के बीच जा जा कर बाँट दिया। Papiya Kar उस वक़्त पार्टी की पोशाक में ही थी और सजी सवरी थी। वे एक सरदार देवी की तरह लग रही थी, की मानों भूखो की भूख मिटाने साक्षात देवी पधार गई हों। उनके गरीबों को भोजन कराने (Food Distributes To Poors) का यह अंदाज लोगों का दिल जीत ले गया।

असल में पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राणाघाट जंक्शन पर 5 दिसंबर 2021 की रात 1 बजे शादी की पोशाक में सजी महिला भोजन और पकवान के बड़े बड़े बर्तन लेकर बैठ गई और कागज डिस्पोजल वाली प्लेटों में एक-एक कर जरूरतमंदों को खाना बांटना चालू कर दिया। इसमें दाल-चावल, सब्जी, रोटी और अन्न लज़ीज़ डिशेस थी।

वेडिंग फोटोग्राफर ने इस द्रश्य को भी कैमरे में क्लिक करके जगह दे दी। फिर सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोग्राफर के नाम से बने पेज पर इस फोटो और वीडियो को पोस्ट कर दिया गया और यही से यह वायरल होना शुरू हुई।

बता दें की वेडिंग फोटोग्राफर नीलांजन मंडल ने अपनी पोस्ट में लिखा की पापिया अपने भाई की शादी में गरीबों को बचा हुआ खाना खिलाती देखी गई। पापिया के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। फेसबुक पर लगातार लाइक्स और कमेंट की बहार आ गई है। अब यह तस्वीरें फेसबुक के निकलकर हर सोशल मीडिया साइट और प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है।

अब यह महिला उन लोगो के लिए प्रेरणा बन रही है, जो शादियों में खाना फेंक दिया करते हैं और बचा खाना सुबह तक एक किनारे पड़ा होता है, पर कोई खाने वाला नहीं होता। ऐसे में अब लोग इस महिला के नक़्शे कदम पर चलने की बात कर रहे हैं, ताकि इतना सारा भोजन खबर होने के अच्चा है की किसी जरूरतमंद की भूख मिटा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here