
Photo Credits: Twitter
विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला बॉक्सरों से शनिवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाक़ात की। इस दौरान खेलमंत्री किरण रिजिजू ने इन सभी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
रिजिजू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी Photo को Share करते हुए लिखा है कि “रूस में हाल ही में संपन्न हुए विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का मान बढ़ाने वाली मैरीकॉम, जमुना बोरो, लवलीना बोरगोहन, मंजू रानी से आज साई खेल परिसर में मुलाक़ात हुई। ये सभी चैंपियंस पदक जीतने वाली महिला हैं।”
विश्व चैंपियन मेरी कॉम ने विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मैरीकॉम का यह 8वां पदक है जो उन्होंने जीता है। 48 किलोग्राम भारवर्ग में छह बार विश्व चैम्पियन रह चुकीं है मैरी कॉम।
मैरी कॉम का 51 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में प्रथम पदक है। इस भारवर्ग में 2014-एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। साथ ही इसी भार वर्ग में मैरी कॉम ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था।
Best ever result for India in Women's World Boxing Championship! Some special moments with @MangteC #ManjuRani @LovlinaBorgohai @Jamunaboro1 at Sports Authority of India complexe🥊🥊 pic.twitter.com/ae9FHjoXMJ
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 19, 2019
मैरीकॉम ने ओलंपिक कांस्य पदक 2012, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक, पांच एशियाई खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण भी जीता है। इस वर्ष उन्होंने गुवाहाटी में इंडोनेशिया और इंडिया ओपन में प्रेसिडेंट ओपन में स्वर्ण पदक जीता। वह राज्यसभा Member भी है।
They are the champions🥊🥊🥊🥊 https://t.co/Qo6rZjVwvS pic.twitter.com/JlhzExqFdf
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 19, 2019
वहीँ दूसरी तरफ मंजू रानी ने अपने डेब्यू टूर्नामेंट विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास ही बदल डाला। जंहा एक ओर लड़कियों को आगे बढ़ने नही दिया जाता था वही आज महिलाएं इतिहास रच रही है। लेकिन वो फाइनल में विजयी नही जो पाई। लेकिन रजत पदक जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।



