भारतीय सेना ने PoK में टेरर कैंप्स को किया तबाह, पाकिस्तानी सेना के पांच जवान ठेर।

0
498

Photo Credits: ANI




श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में तंगधार में पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में दो भारतीय जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर धावा बोल दिया है। भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए आर्टिलरी गन से गोले छोड़े।

सूत्रों के अनुसार इस हमले का पलटवार करते हुए पाकिस्तानी सेना के चार से पांच जवान मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में PoK में बने कई आतंकी कैंप्स को ढेर कर दिया हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए तबाह किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के तंगधार में आज ही पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक शख्स की मौत हो गई।



फायरिंग में तीन अन्य शख्स के घायल होने की भी सम्भवना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से गोले भी छोड़े गए, जिससे तंगधार के एक घर और उसका चावल का गोदाम गृह पूरी तरह से तबाह हो गया और उसमें आग लग गई। इस हमले में 19 भेड़ो, दो कार, दो गौशाला को बि मौत के घाट उतार दिया।
https://twitter.com/GitaSKapoor/status/1185810015556231170

पाकिस्तान के निकट के मन्यारी गांव के घरों में भी पाकिस्तान की फायरिंग से बहुत अधिक हानि हुई है। ANI के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस टाइम पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई उस समय सभी लोग अपने घरों के अंदर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि अगर बाहर होते तो बहुत अधिक हानि का शिकार हो जाते।




पाकिस्तान की आरे से की गई फायरिंग से क्षेत्र की जनता में दहशत का माहौल बन गया है। रिपोर्ट में ये स्पष्ट हो गया है की गुरेज सेक्टर के दूसरी ओर PoK में पाकिस्तान सेना की कुछ Extra सेना का बदलाव भी हुआ है। इनका काम भारतीय सेना को सीजफायर का उलंघन कर उनको बिजी रखना है, जिससे घुसपैठ के प्रयास में सफलता हासिल हो सके।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों को नई-नई तकनीक का प्रशिक्षण दे रहे है, जिसका उपयोग आतंकी भारतीय सेना से बचने के लिए करते हैं। उत्तर कश्मीर के गुरेज सेक्टर में जिस स्थान पकिस्तानी सेना की तरफ से हमला किया गया, उसमें कामरी, गुल्टारी, मिनिमार्ग, डोमेल शामिल हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here