दो बेटियों के पिता के देहांत के बाद किन्नर समुदाय ने करवाई उनकी शादी, खर्च कर दी भारी रकम

0
1722
Kinner Bikaner community

Photo Credits: Twitter

Bikaner: किन्‍नर जिनके समाज में जन्‍म होने पर एक अभिषाप मान लिया जाता है। उनमें से ही कुछ ने समाज में पेश किया मानवता का आदर्श। पिता के देहांत होने पर 2 बेटियों को लिया गोद, धूम-धाम से करवाई शादी साथ में कीमती दहेज भी दिया।

जब भी कोई खुशी का मौका हमारे घरों में आता है, तब किन्‍नरों कि दुआओं को हमारे समाज में बहुत ही कीमती तोहफा माना जाता है। किन्‍नरों के बिना खुशी का मौका अधूरा सा लगता है।

कहा जाता है कि उनकी दुआ खुशहाल जीवन के लिए बहुत ही जरूरी होती है। ऐसा माना जाता है कि जब किन्‍नर हमारें घर से खुश हो कर जाते है, तो उनकी दुआ और भी ज्‍यादा लगती है।

किन्‍नर समुदाय अपनी दुआ के बदले नेग मांगते है। जिसे देना काफी शुभ माना जाता है। शादी हो चाहे बच्‍चों का जन्‍म हर अवसर पर यह समुदाय अपनी दुआ देने एवं खुशहाल जीवन की कामना करने हमारे घर में पहुँच ही जाते है।

जब घर में एक किन्‍नर पैदा हो जाये तो इसे समाज में एक अलग नजर से देखा जाता है। परन्‍तु कभी-कभी यह समुदाय कुछ ऐसे बड़े कार्य देते है, जो कि एक मिसाल बन कर हमारे सामने आ जाते है, ऐसा ही एक कारनामा राजस्‍थान के जिले बीकानेर में हुआ है।

राजस्‍थान में किन्‍नर समुदाय के कुछ लोगों ने मिलकर अपने राज्‍य की दो बेटियों कि बड़ी ही धूम-धाम से शादी करवाई। उनके इस कार्य की हर जगह तारीफ की जा रही है। जिसने भी उनके इस कार्य के बारे में जाना उनकी ऑंखो से आंसू बहने लगें। लोग उनके इस कार्य से बहुत खुश है एवं उनको बहुत बधाई भी दे रहे है।

आपको बता दे कि किन्‍नर समुदाय ने जिन दो बेटियों कि शादी करवाई है। वह कुम्‍हार समाज से वास्‍ता रखती है। उन दोनों बेटियों के नाम बसंती और ममता है। यह दोनों राजस्‍थान के बीकानेर में रहती है।

इनका परिवार बहुत बड़ा है। इनके परिवार में कुल नो लोग है। उनके पिताजी 2017 में दुनिया को छोड़ गये थे। तब से यह परिवार अपना गुजारा बहुत ही मुश्किल से कर पा रहा था। परिवार में 7 लड़कियॉं, एक भाई और एक मॉं है।

जब इनके परिवार की हालत के बारे में कुछ किन्‍नरों को पता लगा। तो उन्‍होंने इनकी मदद करने वादा किया और इस परिवार कि दो बेटियों कि बड़ी ही धूम-धाम से शादी करवा दी। उनके इस पहल की हर जगह तारीफ की जा रही है एवं लोग उन्‍हें बहुत बधाई भी दे रहें है।

बेटियों के पिता जी की जब देहांत हुआ था तब बेटियों के परिवार में दुख का समय था। उनके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा था। तब किन्‍नर समाज के लोग इनके परिवार में नेग मॉंगने आये थे, जब उन्‍हें इनके घर की समस्‍याओं के बारे में पता लगा तो उस किन्‍नर समुदाय की एक किन्‍नर जिनका शुभ नाम रजनी था।

उन्‍होंने इस परिवार की दो बेटियों कि शादी कराने का प्रण ले लिया। इस हालत में जब रिश्‍तेदार भी साथ छोड़ जाते है। ऐसे में किन्‍नर समुदाय के लोगों ने मानवता का आदर्श पेश किया एवं अपने वादे पूरा करते हुये उन दोनों बेटियों कि शादी करवाई।

आपको बता दें कि जिस किन्‍नर रजनी ने यह वादा किया था। वह इन दोनों बेटियों कि शादी करवाने से पहले ही स्‍वर्गसिधार गई थी। परन्‍तु दूसरे किन्‍नरों ने उनके वचन का मान रखते हुये। यह शुभ कार्य करवाया। किन्‍नरों का यह कार्य वाकई में तारीफ के काबिल है।

किन्नर समुदाय ने दोनों बेटियों कि शादी 21 अप्रैल को बीकानेर में करवाई। साथ ही बेटियों को कीमती दहेज भी दिया। साथ ही उन्‍होंने बेटियों को जेवर एवं कपड़े भी दिये। उनका यह कदम समाज के लिए एक आदर्श बन गया है और उन लोगों के लिए एक सीख है जो परिवार के मुखिया के चले जाने पर परिवार की मदद करने के बजाय उन्‍हें समाज में पहले जैसा स्‍थान नहीं देते।

किन्‍नर समुदाय का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। हम उनके इस कदम के लिए बहुत सारी शुभकामनाऍं देते है। एवं आप से प्रार्थना करते है कि आप भी इस तरह का हादसा अपने आस-पास देखे तो आगे आकर परिवार की मदद करने का प्रयास करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here