क़र्ज़ में डूबे मछलीवाले को कुर्की का नोटिस मिला और फिर 70 लाख रुपये की लॉटरी लग गई, पलटी किस्मत

0
6701
Money Lottery Win
Money presentation photo.

Presentation Photo Used

Kollam: कभी-कभी अचानक ही ऐसा कुछ हमे प्राप्‍त हो जाता है, जिसकी कल्‍पना हम कभी नहीं करते। ऐसा ही कुछ केरल (Keral) राज्‍य के कोल्‍लम (Kollam) में रहने वाले एक मछली विक्रेता के साथ हुआ। उसकी किस्‍मत ऐसी बदली की सुनकर हर कोई हैरान हो गया।

मछली बेचने वाले (Kerala Fish Seller) व्‍यक्‍ति जिनका नाम पुकुंजू (Pookunju) है। उसे कुछ देर पहले ही बैंक की तरफ से एक नोटिस दिया गया। जब पुकुंजू को नोटिस मिला, तो उसे नही पता था की कुछ देर में ही वह लखपति हो जायेगा।

नोटिस (Bank Notice) मिलने के बस कुछ देर बार ही पुंकजू को पूरे 70 लाख की लॉटरी (Lottery) लग गई। कुछ देर तो इस बात में पुंकजू को भरोसा ही नही हुआ। पर जब पता लगा की यह तो सच है तो वह खुशी से झूम उठा।

केरल के मछली विक्रेता पुकुंजू ने अक्षय लॉटरी में 70 लाख रूपये जीते

दरअसल केरल के मछली विक्रेता जिनका नाम पुंकजू है, उन्‍होंने अपने कुछ काम के लिये बैंक से लोन (Bank Loan) ले रखा था। जिसे वह काफी समय से नही चुका पा रहा था। ज्‍यादा समय हो जाने के कारण बैंक की तरफ से उसे एक नोटिस मिला।

loan and money
Loan and money presentation file image.

जब पुकूजू को नोटिस मिला तो वह काफी परेशान हो गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उसकी किस्‍मत पलट गई़। पुंकुजू की पूरे 70 लाख की लॉटरी लग गई। यह लॉटरी पुकुजू ने राज्‍य सरकार की तरफ से चलने वाली अक्षय लॉटरी में जीते।

इसी महीने अक्‍टूबर में पुकुंजू ने खरीदा था लॉटरी टिकट

केरल राज्‍य के कोल्‍ल्‍म जिले में मैनागपल्‍ली में रहने वाले पुकुंजू ने इसी महीने 12 तारीख को लॉटरी का एक टिकट खरीद लिया था। हर व्‍यक्‍ति लॉटरी इसी उम्‍मीद में खरीदता है कि एक ना एक दिन उसकी लॉटरी जरूर लगेगी। जिसमे मिलने वाले पैसे से वह अपने सारे सपने पूरे करेगा।

Money Note
Money Presentation File Photo

ऐसा ही सोचकर पुकुंजू ने भी लॉटरी खरीदा पर उसे यह नही पता था की उसके सपने इसी महीने ही पूरे हो जायेंगे। पुकुंजू को इस अक्षय लॉटरी मे पहला ईनाम मिला है। उसने पूरे 70 लाख की लॉटरी जीती है।

बैक से लिया था लोन जिसका नोटिस लॉटरी लगने वाले दिन ही मिला था

खबर है कि पुकुंजू हर रोज की ही तरह लॉटरी लगने के दिन भी मछली बेचकर घर जा रहा था। जब वह घर गया तो उसे मालूम हुआ कि बैंक की और से उसे एक कुर्की का नोटिस मिला है। पुकुंजू ने बैंक से 7.45 लाख का लोन लिया था। जिसे वह चुका नही पा रहे थे।

जब नोटिस के बारे में पुकुंजू को मालूम हुआ, तो वह काफी दुखी हो गया। पर कुछ देर बार ही उसे ऐसी खुशखबरी मिली जिसपर उसे यकीन ही नही हुआ। सरकार की अक्षय लॉटरी में पुकुंजू ने 70 लाख का फर्स्‍ट इनाम जीत लिया।

नोटिस मिलने पर थे दुखी लॉटरी की खबर पाकर झूम उठे

पुकुंजू की पत्‍नी इस विषय में कहती है कि जब उन्‍हें बैंक की और से नोटिस प्रापत हुआ तो वह लोग बहुत ही दुखी हो गये थे। जब नेाटिस मिला तो लोन को चुकाने के लिये हम घर तक बेचने की बात सोचने लगे थे। पर जब हमे 70 लाख की लॉटरी लगने के बारे मे पता लगा, तो हम बहुत खुश हुये इस बात को लेकर की अब हमको अपना घर नहीं बेचना पडेगा।

Money Notes
Money Presentation Photo

पुकंजू और उनकी पत्‍नी कहती है कि सबसे पहले तो वह लोग अपने सिर का सारा कर्जा खत्‍म करेंगे। उसके बाद इन पैसे से अपने बच्‍चे को अच्‍छी शिक्षा दिलाएंगे। ताकि वह आगे चलकर कुछ बड़ा कर पाये।

घर निर्माण के लिये लिया था लोन

पुकुंजू ने 8 वर्ष पहले घर के निर्माण के लिये 7.45 लाख का लोन ले लिया था। पर वह उसे समय पर नही चुका सका। जिस वजह से ब्‍जाज बढ़ता गया। उसका कर्जा पूरे 12 लाख रूपये का हो गया।

इस कर्जे को लेकर पुकुंजू और उसकी पत्‍नी बहुत ही परेशान हो गये। कर्जे को चुकाने के लिये उनको घर गिरवी रखने के अलावा और कोई ऑप्‍शन समझ नही आ रहा था। लेकिन जब उनको लॉटरी लगी, तो मिनटो में ही उनकी सारी परेशानी दूर हो गई।

लॉटरी की खबर पाकर पुकुंजू और उनकी पत्‍नी खुशी से झूम गये। उन्‍हे इस बात की खुशी थी कि उनका लोन इन पैसे से चुक जायेगा। जिससे अपना घर उन्‍हें अब नही बेचना पड़ेगा। साथ ही वह इस बात से भी खुश थे कि उनके बच्‍चे को अच्‍छी शिक्षा वह अब दिला पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here