इन दो भाइयों ने IIT पढ़ने के बाद, घर से अपना बिज़नेस शुरू किया, अब 8000 करोड़ रु कमा चुके हैं

0
846
Cardekho founders story
How CarDekho Became the Largest Online Auto Portal in India Two brothers Amit And Anurag Jain made CarDekho Company as a brand.

Jaipur: लगन, मन, और इच्छाशक्ति ऐसी चीज है, जिसमें लग जाये उसमें लाभ अवश्‍य ही पहुँचाती है। इनके सहारे ही बड़े से बड़ी परेशानी को आसानी से दूर किया जाता है और तरक्‍की हासिल की जाती है। बिजनेस एक ऐसी चीज है जिसमें अगर लगन, मन ना लगे, तो उसमें सक्‍सेस का मिल पाना काफी कठिन हो जाता है।

हमारी इच्‍छाशक्‍ति बिजनेस हो या फिर दूसरा काम उसमें सफलता अवश्‍य ही दिलाती है। बिजनेस के बारे में सोचना जितना आसान है, उसे करना उतना ही मुश्‍किल। हम जानते है कि बिजनेस को शुरू करने से लेकर उसे प्रोपर तरीके से स्‍टेण्‍ड करने में बहुत समय लग जाता है।

बिजनेस से रिलेटेड ऐसी ही 2 भाइयो की कहानी आज हम लेकर आये है। वह भाई जिन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपने बलबूते से करोड़ो के टर्नओवर वाला व्‍यापार खड़ा कर दिया। इन्होने अपनी किस्मत खुद लिखी है।

2 भाइयो ने मिलकर शुरू किया व्‍यापार आज बनी करोड़ो की कंपनी

इन भाइयो ने एक स्‍पेशल बिजनेस प्रारंभ किया। इस बिजनेस में उन्‍हें सफलता इतनी मिली की बहुत कम समय में ही 8000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी (Rs 8000 Crore Turnover Company) के वह दोनों मालिक बन गये।

आज की कहानी अमित जैन (Amit Jain) और अनुराग जैन (Anurag Jain) नाम के 2 भाइयो की है। इन दोनो भाइयो (Both Brothers) ने कार देखो डॉट कॉम (Cardekho.com) से अपना बिजनेस स्‍टार्टअप (Business Startup) किया। कार देखो डॉट कॉम नाम की कंपनी आज मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली कंपनी बन चुकी है।

लगन, इच्‍छाशक्‍ति और मेहनत ने सफल बनाया

भले ही इस कंपनी को शुरू करने के लिये दोनो भाइयो के पास में ज्‍यादा पैसा नही था। पर लगन, इच्‍छाशक्‍ति यह सब उनके पास था जिसके बलबूते पर उन्‍होंने यह कंपनी शुरू की। सिर्फ कंपनी शुरू नही की बल्‍कि इस क्षेत्र में सब लोगो से बेहतर भी साबित हुये।

दोनो भाइयो ने इस कंपनी को कंपनी से ब्रांड बनाने के लिये जितना भी मार्केटिंग में खर्चा हुआ वह जुटाया। अमित जैन और अनुराग जेन दोनो ने ही दिल्‍ली आईआईअी से अपना स्‍नातक पूरा किया है। अपना ग्रेजुएशन करने के बाद दोनों भाइ्रयो ने अलग अलग प्रकार की कंपनी में काम भी किया है।

अलग अलग कंपनी में दोनो भाई कर चुके है काम

अमित जैन ट्रॉलॉजी नाम की कंपनी में 7 वर्ष काम कर चुके है। वही अनुराग जैन साबरे होलिडेज नाम की कंपनी में 5 साल काम किये है। जब पिताजी की तबियत खराब हुई तो दोनो ही भाई अपने काम छोड़कर जयपुर आ गय

जयपुर आने के बाद में दोनों ही भाइयो ने डिसाइड किया कि अब से वह दोनों साथ में काम करेंगे। फिर उन्‍होंने साथ में मिलकर ऐसा प्‍लेटफॉर्म चूज किया जहा से उन्‍हें अधिक मुनाफा हो। सोचने के बाद उन्‍होंने कार खरीदने में लोगो को सुविधा हो इ‍सलिए कार देखो डॉट कॉम के नाम से एक प्‍लेटफार्म 2008 में प्रारंभ किया।

कार देखो डॉट कॉम में की जाती है आसानी से कारो की तुलना

इस बेवसाइट (Website) को चालू करने के तुरंत बाद ही इसने रफ्तार पकड़ ली। हम आस पास देख रहे है कि कार का क्रेज कितना बढ़ रहा है। ऐसे में उनकी कंपनी का चलना स्‍वभाविक ही था।

यह जो बेवसाइट दोनो भाइयो ने बनाई है, उसमें कारो की तुलना आसानी से की जा सकती है। एक साथ 4 कार का कंपपेरिजन करना इस बेवसाइट पर बहुत ही आसान है। इसमें कार का वीडियो, कार की तस्‍वीर तथा हर एंगल से कार को देखना यह सब जानकारी इसके सहारे ली जा सकती है।

इस कंपनी को दोनो ही भाइयो ने जयपुर शहर से शुरू किया। लेकिन आज देखा जाये, तो हर बड़े शहर में इस कंपनी की ब्रांच है। इस बेबसाइट पर हर माह की बात करे तो पूरे 3.5 करोड़ उपभोक्‍ता आते है, जोकि कार का अवलोकन करते है। आज दोनो भाइयो की मेहनत ने उन्‍हे अरबपति बना दिया है। इसलिए कहा जाता है कि लगन ऐसी चीज है जो अगर किसी चीज में लग गई तो अमीर बनाकर ही छोड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here