
Photo Credits: Instagram(@kanganaranaut)
Mumbai: पिछला साल भला ही खराब रहा हो, परन्तु कंगना रनौत का यह साल लाज़वाब रहने वाला है। तमिल फिल्म ‘थलाईवी’ के जरिए तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार को फ़िल्मी पर्दे पर अमर करने वाली कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म में माँ सीता जी का रोल निभाएँगी। कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए उसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसका नाम ‘The Incarnation-SITA’ होगा। अलौकिक देसाई इस फिल्म के निर्देशन करने वाले है।
कंगना रनौत ने कहा है कि वो प्रतिभाशाली लोगों की टीम के साथ इस किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्साहित फील कर रही हैं। उन्होंने लिखा कि भगवान राम और माँ सीता के आशीर्वाद से नया प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। कंगना रनौत ने ‘जय सियाराम’ लिखते हुए इंस्टाग्राम के माध्यम से इस नई फिल्म के बारे में सूचना दी। निर्देशक देसाई ने कहा कि इस फिल्म के बाद हमारे प्राचीन साहित्य को देखने का हमारा नजरिया बदलेगा।
बताया गया है की सलोनी शर्मा इस फिल्म का निर्माण करने वाली है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते वो VFX से सजी इस बड़ी फिल्म में कंगना रनौत का वेलकम करते हुए काफी प्रसन्न हैं। इस फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे, जिन्होंने ‘मणिकर्णिका’ और ‘थलाईवी’ की कहानी लिखी है। कंगना रनौत ‘तेजस’ में भी दिखेंगी।
इससे पहले करीना कपूर को ये भूमिका ऑफर किए जाने की खबरें आई थी, जिसके बाद इसका लगातार विरोध हो रहा था। उस वक़्त लोगो ने कहा था की यह फिल्म बनने पर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। लोगो का कहना था की सीता माता के सम्मान में वे करीना कपूर खान को यह फिल्म करने नहीं देंगे। ऐसे में अब कंगना रनौत के इस फिल्म में सीता माता बनने पर लोग फिल्म का स्वागत करने की बात करने लगे है।
अलौकिक देसाई की ये फिल्म कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आया था। इससे पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान को चुना गया है। लेकिन करीना ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस की मांग की। जिसके बाद अब ये करिदार करीना की झोली से फिसलकर कंगना रनोट की झोली में गिर गया है। इस खबर से कंगना रनोट के फैंस के बीच खासी खुशी देखी जा रही है।
SITA AARAMBH
Universe does help those who surrender to it with belief. What was a mirage, is now clarity. A dream of a pious character never explored is now a reality. I am ecstatic to bring #KanganaRanaut on board as SITA. Thank you #SSStudio for your immense support. pic.twitter.com/9PX0YwdcOn— AlaukikDesaiOfficial (@alaukikdesai) September 14, 2021
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना को इस फिल्म में जय ललिता का किरदार निभाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच कंगना के फैंस के लिए एक खुशखबरी और आई है। जयललिता के किरदार के बाद अब कंगना जल्द ही ‘माता सीता’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।
https://twitter.com/AdvAshutoshDube/status/1437766236616552449
फिल्म ‘द इनकेरनेशन-सीता’ को लेकर कंगना काफी खुश है। ए ह्यूमन बीइंग स्टूडियो के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी को खुद अलौकिक देसाई ने केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर लिखा है। यह फिल्म अभी से एक बड़ी हिट की ओर इशारा कर रही है। फिल्म एक मायथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भीषा में भी रिलीज की जाएगी।



